संदेश

दलित मित्र हैं, सीएम योगी आदित्यनाथ- डॉ लालजी प्रसाद निर्मल

चित्र
  डॉ लालजी प्रसाद निर्मल,  सभापति, दैवीय आपदा प्रबन्धन एवं जांच समिति   दलित मित्र हैं, सीएम योगी आदित्यनाथ-  डॉ लालजी प्रसाद निर्मल सभापति, दैवीय आपदा प्रबन्धन एवं जांच समिति / सदस्य विधान परिषद एवं उप्र अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम के पूर्व चेयरमैन डॉ लालजी प्रसाद निर्मल ने पत्रकार वार्ता के दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को दलित समाज का सच्चा हितैषी बताते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में प्रदेश में दलितों के सामाजिक, आर्थिक एवं शैक्षिक सशक्तिकरण के लिए अनेक ऐतिहासिक कार्य किए गए है। उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ० भीमराव आंबेडकर के सम्मान में प्रदेश के सभी सरकारी कार्यालयों में उनका चित्र स्थापित कराने का कार्य किया है। लखनऊ के ऐशबाग क्षेत्र में डॉ आंबेडकर स्मारक एवं सांस्कृतिक केन्द्र का निर्माण कराया जा रहा है, जिसमें 25 फीट ऊंची कांस्य प्रतिमा, पुस्तकालय, संग्रहालय, विपश्यना केन्द्र तथा आधुनिक सुविधाओं से युक्त प्रेक्षागृह विकसित किया जा रहा है। डॉ निर्मल ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा डॉ० आंबेडकर की प्रतिमाओं के...

सड़कों पर नमाज़ फ़साद है, यह शक्ति प्रदर्शन बंद हो: विहिप

चित्र
 डॉ सुरेंद्र जैन, केंद्रीय संयुक्त महामंत्री, विहिप सड़कों पर नमाज़ फ़साद है, यह शक्ति प्रदर्शन बंद हो: विहिप  विश्व हिन्दू परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि विश्व हिन्दू परिषद के केंद्रीय संयुक्त महामंत्री डॉ सुरेंद्र जैन ने कहा कि सड़कों पर नमाज, नमाज नहीं फसाद है। यह केवल संविधान विरोधी ही नहीं है अपितु, मानवता और इस्लाम विरोधी भी है। इसके दुष्परिणामों को देखते हुए ही सात उच्च न्यायालयों ने सड़कों पर नमाज रोकने के आदेश दिए थे। उन्होंने कहा कि यह केवल 5 मिनट का मामला नहीं है। दिल्ली के सभी महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशनों पर घंटे ट्रेन बाधित हो जाती थी, जब पटरियों पर बैठकर नमाज पढ़ी जाती थी। गुरुग्राम से गुजरने वाले जयपुर हाईवे पर 8-8 घंटे ट्रैफिक जाम होता था। स्कूल बसें जाम में फंस जाती थी। मासूम बच्चे बिलखते रहते थे। एंबुलेंस के फंसने के कारण मरीजों की जान पर भी बन जाती थी लेकिन, किसी नमाज़ी का दिल नहीं पिघलता था। डॉ जैन ने कहा कि कई हदीसों में भी सड़क पर नमाज पढ़ने के लिए मना किया है। इसलिए कई मुस्लिम देशों में भी इस पर प्रतिबंध है। किसी भ...

देश भर में डिजिटल अरेस्ट ​द्वारा करोड़ों की साइबर ठगी करने वाले गिरोह ​का खुलासा

चित्र
  देश भर में डिजिटल अरेस्ट ​द्वारा करोड़ों की साइबर ठगी करने वाले गिरोह ​का खुलासा  ​ पुलिस कमिश्नरेट ​कानपुर नगर की साइबर सेल ​ने ​देश भर में डिजिटल अरेस्ट ​द्वारा करोड़ों की साइबर ठगी करने वाले गिरोह ​का खुलासा करते हुए गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरोह का नेटवर्क अखिल भारतीय स्तर पर सक्रिय था तथा आंध्र प्रदेश, गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र एवं तमिलनाडु सहित आठ राज्यों से संबंधित शिकायतें ​ थी।  गिरोह बैंक खातों की ट्रांजैक्शन लिमिट बैंक कर्मचारियों की मिलीभगत से बढ़वाकर बड़ी रकम का तत्काल RTGS एवं NEFT के माध्यम से अन्य खातों में ट्रांसफर करता था। ​   ​ अभियुक्तों द्वारा 16 मोबाइल नंबरों का प्रयोग कर अलग-अलग भाषाओं में लोगों को कॉल कर डिजिटल अरेस्ट किया जाता था। ​ गिरफ्त में आये अभियुक्त साइबर पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के आधार पर चिन्हित किए गए संदिग्ध खातों का उपयोग कर डिजिटल अरेस्ट के माध्यम से लोगों को डराकर करोड़ों रुपये की ठगी करते थे। ​ पुलिस को जांच में “बालाजी फाउंडेशन” के नाम से आईसीआईसीआई बैंक में संचालित खाते में लगभग ₹10...

पश्चिम बंगाल मे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सपने साकार

चित्र
पश्चिम बंगाल मे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सपने साकार उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने पश्चिम बंगाल की जनता का अभिनन्दन करते हुए कहा कि आज़ादी के बाद से दुनिया पश्चिम बंगाल में सनातन संस्कृति का ​लगातार इन्तजार किया जा रहा था। उन्होंने   ​पश्चिम बंगाल के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री सुवेंद्र अधिकारी का अभिनन्दन ​करते हुए कहा कि   प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल के आम जनमानस ने  स्वामी विवेकानंद, सुभाष चंद्र बोस, गुरुदेव बिन्द्र नाथ टैगोर, श्यामा प्रसाद मुख़र्जी के सपनो को साकार करने का काम का  किया है।  सपा मुखिया अखिलेश यादव को घेरते हुए बृजेश पाठक ने कहा कि  उत्तर प्रदेश में जब उन्हें सरकार बनाने का अवसर मिला तो हत्या, लूट, डकैती, बलात्कार, गुंडों माफियाओ का बोलबाला रहा है। उनकी राजनैतिक जमीन खिसक चुकी है, उन्हें पता है कि 2027 और 2047 में भी सपा नहीं आएंगी।  बृजेश पाठक ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश विकास के पथ पर अग्रसर है पूरे राष्ट्र में नंबर एक राज्य बनने के लिए आगे बढ़ रहा है, प्रति व्यक्ति आय और  बजट ...

पेंशन भोगियों के घर जाकर नि:शुल्क डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट प्रक्रिया होगी पूरी

चित्र
पेंशन भोगियों के घर जाकर नि:शुल्क डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट प्रक्रिया होगी पूरी   देश भर के ईपीएफ पेंशन भोगियों के घर जाकर नि:शुल्क डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट प्रक्रिया पूर्ण कि जा सकेगी। इसको अमली जाम पहनाने के लिए  कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ई.पी.एफ.ओ.) ने कर्मचारी पेंशन योजना, 1995 के अंतर्गत पेंशन भोगियों के लिए नि:शुल्क डोरस्टेप डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट (डी.एल.सी.) सेवा हेतु इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के साथ साझेदारी किया है।  अब  ईपीएफओ एवं आईपीपीबी द्वारा पेंशन सेवाओं को घर-घर तक पहुँचाते हुए लाखों ईपीएफ पेंशन भोगियों के लिए सहजता, सुविधा एवं सुलभता  नि:शुल्क डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट प्रक्रिया सुनिश्चित करेंगे।  नागरिक-केंद्रित सेवा वितरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए तथा पेंशन भोगियों को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से, कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ई.पी.एफ.ओ.) ने कर्मचारी पेंशन योजना, 1995 के अंतर्गत पेंशन भोगियों के लिए नि:शुल्क डोरस्टेप डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट (डी.एल.सी.) सेवा हेतु इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के साथ साझेदारी किया है। गौरतलब है कि हर...

ह्रदय रोग संस्थान के विशेषज्ञों ने रचा इतिहास बिना सर्जरी बुजुर्ग के दिल में फिट किया दुनिया का सबसे छोटा लीडलेस ​कैप्सूल पेसमेकर

चित्र
ह्रदय रोग संस्थान के विशेषज्ञों ने रचा इतिहास बिना सर्जरी बुजुर्ग के दिल में फिट किया दुनिया का सबसे छोटा लीडलेस ​ कैप्सूल पेसमेकर  कानपुर नगर स्थित हृदय रोग संस्थान (कार्डियोलॉजी) के ​हृदयरोग विशेषज्ञ डॉ अवधेश शर्मा की टीम ने चिकित्सा क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल ​ करते हुए बिना चीरफाड़ किये 77 वर्षीय बुजुर्ग के दिल में दुनिया का सबसे छोटा (बिना तार वाला कैप्सूल के बराबर) लीडलेस पेसमेकर का बिना चीरफाड़ किये सफल प्रत्यारोपण कर कीर्तिमान स्थापित किया है। 77 वर्षीय मरीज पिछले काफी समय से बेहोशी और कमजोरी से पीड़ित था जिसकी जांच के दौरान कम्पलीट हार्ट ब्लॉक और दिल की धड़कन खतरनाक स्तर तक पहुँच जाती थी।  संस्थान के वरिष्ठ प्रोफेसर डॉ अवधेश कुमार शर्मा ​के अनुसार ​मरीज की स्थित सामान्य पेसमेकर प्रत्यारोपण के लिए बेहद चुनौतीपूर्ण थी क्योंकि मरीज के अंगो की नसे पूरी तरह से बंद थी जिसके जरिये पेसमेकर ह्रदय तक पहुँचाया जाता है ​ और रुकावट के कारण पारम्परिक सर्जरी करना असंभव था। प्रत्यारोपित किया गया दुनिया का सबसे छोटे ​ पेसमेकर का आकार विटामिन के ​ कैप्सूल के बराबर होता है ​जिसमे ...

संकटों का नाश करती मां संकटा

चित्र
संकटों का नाश करती मां संकटा संकटों का नाश करती मां संकटा धार्मिक मान्यता है कि माँ संकटा की पूजा न केवल विपत्तियों का नाश करती है, बल्कि ज्योतिषीय दृष्टिकोण से ग्रहों के अशुभ प्रभाव को कम करने में भी अचूक मानी जाती है। वाराणसी के संकटा घाट के पास स्थित माँ संकटा देवी मंदिर एक अत्यंत प्राचीन और सिद्ध पीठ माना जाता है। देवी संकटा माता का सबसे प्रसिद्ध और महत्वपूर्ण मंदिर उत्तर प्रदेश के वाराणसी (काशी) में स्थित है। संकटा घाट के पास स्थित इस मंदिर को ही माता का सबसे मुख्य स्थान माना जाता है। वाराणसी के इस प्राचीन मंदिर के बारे में कुछ महत्वपूर्ण बातें: धार्मिक महत्व:  संकटा माता को "संकटों को हरने वाली" देवी माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, पांडवों ने अपने अज्ञातवास के दौरान यहाँ रुककर माता की पूजा की थी। विशेष पूजा:  यहाँ शुक्रवार के दिन दर्शन करने का विशेष महत्व है। ऐसा माना जाता है कि माता संकटा की पूजा करने से जीवन के सभी दुख और बाधाएं दूर हो जाती हैं।  मूर्ति का स्वरूप:  मंदिर के गर्भगृह में माता की भव्य प्रतिमा है, जिनके बारे में कहा जाता है कि वे स्वयं...

वीबी जी राम जी लागू होने से भ्रष्टाचार समाप्त होगा - उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य

चित्र
  उपमुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश केशव प्रसाद मौर्य विकसित भारत जी राम जी प्रेस वार्ता  जी राम जी बिल–2025 विकसित भारत की दिशा में ऐतिहासिक कदम : केशव प्रसाद मौर्य उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य  ने प्रेस वार्ता कर विकसित भारत जी राम जी के तहत जानकारी देते हुए  कहा कि   प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भ्रष्टाचार मुक्त भारत की दिशा में कदम बढ़ा दिया है ।     जी राम जी कानून इस दिशा में एक सार्थक कदम  बताते हुए  इसके लाभकारी पक्ष पर प्रकाश डाला। केशव प्रसाद ने कहा कि केशव ने कहा कि  जी राम जी कानून लाकर मनरेगा में हो रहे भ्रष्टाचार को समाप्त करने की दिशा में बड़ी उपलब्धि होगी इसके लागू होने से गांव के श्रमि को को लाभ होगा। केशव प्रसाद ने कहा कि  पहले कांग्रेस और उससे संबंधित स्वयं सेवी संस्थाएं इस योजना में भ्रष्टाचार करती थी  इसके लागू होने से भ्रष्टाचार समाप्त होगा।     उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने “जी राम जी बिल–2025” विकसित भारत की ओर एक महत्वपूर्ण और दूरदर्शी कदम है। उपमुख्...

रक्षाबंधन पर महिलाओं के साथ एक सहचर पुरुष भी निशुल्क यात्रा कर सकेगा

चित्र
रक्षाबंधन पर महिलाओं के साथ  एक सहचर पुरुष भी निशुल्क यात्रा कर सकेगा कानपुर नगर सिग्नेचर ग्रीन्स सिटी बस स्टेशन से  रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर एमएसएमई मंत्री राकेश सचान तथा परिवहन मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की 101 नई बसों का शुभारंभ किया।  महिलाओ को रक्षा बंधन पर्व पर योगी आदित्यनाथ द्वारा दी गयी निशुल्क यात्रा की सौगात में इस बार महिलाओ के साथ परिवार का एक सहचर पुरुष भी निशुल्क यात्रा कर सकेगा।   परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में सार्वजनिक परिवहन सेवाएं लगातार सशक्त हो रही हैं। रक्षाबंधन पर निःशुल्क यात्रा सुविधा केवल एक सेवा नहीं, बल्कि हमारी माताओं और बहनों के प्रति सम्मान का प्रतीक है।

हिंदुत्व के प्रभाव से भारत नवोत्थान की ओर, अब धर्मांतरण पर पूर्ण विराम व मंदिरों को सरकारी नियंत्रण से मुक्ति की ओर समाज: विहिप

चित्र
                         ​ ​ ​ ​ विश्व हिंदू परिषद केंद्रीय संयुक्त महामंत्री​ ​डॉ सुरेंद्र जैन​ प्रेस वार्ता                         ​  ​ हिंदुत्व के प्रभाव से भारत नवोत्थान की ओर, अब धर्मांतरण पर पूर्ण विराम व मंदिरों को सरकारी नियंत्रण से मुक्ति की ओर समाज: विहिप                   ​  ​ ​ जनपद  कानपुर ​ नगर में  ​ विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय संयुक्त महामंत्री  ​ डॉ सुरेंद्र जैन ने  ​प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि  हिंदुत्व की बढ़ती लहर के कारण आज सम्पूर्ण देश नवोत्थान की ओर अग्रसर है ​,  राष्ट्र जीवन का हर क्षेत्र प्रगति के पथ पर है और वैश्विक जगत भी अब भारत को एक आशा की किरण के रूप में देख रहा है।  ​उन्होंने कहा कि  अब हम समाज को अवैध धर्मांतरण के कलंक से मुक्ति तथा हिंदू मंदिरों को सरकारी नियंत्रण से बाहर करके रहेंगे। धर्मांतरणकारी ईसाई मिशनरियों और इस्लामिक जिहादी ...

क्रोमियम संकट: एनजीटी ने जलापूर्ति पर तत्काल कार्रवाई का दिया निर्देश

चित्र
  क्रोमियम संकट: एनजीटी ने जलापूर्ति पर तत्काल कार्रवाई का दिया निर्देश नई  दिल्ली , राष्ट्रीय हरित अधिकरण एनजीटी ने उत्तर प्रदेश सरकार और सम्बंधित अधिकारियो को कानपुर देहात के रनिया, कानपुर नगर के राखी मंडी और फतेहपुर  सहित ,क्रोमियम संदूषण से प्रभावित क्षेत्रो में स्वक्ष पानी की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिया है। वही  उत्तर प्रदेश सरकार का प्रतिनिधित्व कर रहे अतिरिक्त महाधिवक्ता ने पर्याप्त पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने के मामले पर पुनर्विचार किये जाने, आवश्यक व्यवस्था सहित  सभी प्रभावित क्षेत्रों में पर्याप्त पानी की आपूर्ति से संबंधित मुद्दे की पुनः जांच किया जाने , उचित प्रावधान किए जाने सहित इस संबंध में नई रिपोर्ट का आश्वासन दिया है।    साइट का दौरा किये जाने के बाद  एमिकस क्यूरी ने  कुछ सुझाव दिए थे और 22 सिफारिशें बताई थीं।  जिनके जवाब में  उत्तर प्रदेश सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के प्रमुख सचिव की ओर से दिनांक 17.03.2025 को एमिकस क्यूरी की संस्तुतियों के उत्तर में उत्तर-पत्र दाखिल किया...

संघ अपना काम स्वयंसेवको के बल पर चलाता है - सरसंघचालक मोहन भागवत

चित्र
              सरसंघचालक मोहन भागवत   संघ अपना काम स्वयंसेवको के बल पर चलाता है -  सरसंघचालक मोहन भागवत   कानपुर पांच दिवसीय प्रवास पर पहुंचे  राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन मधुकर भागवत ने आज कारवालोनगर में नवनिर्मित प्रदेश के पहले संघ भवन का उद्घाटन किया,  इस दौरान बड़ी संख्या में संघ कार्यकर्ता मौजूद रहे।  नवनिर्मित चार मंजिल संघ केशव भवन में राजस्थान से लाए गए लाल पत्थरों का प्रयोग किया गया है। भवन की पेंटिंग गोबर मिश्रित विशेष पेंट से कराई गई है। भवन का मुख्य द्वार और चार दीवारी भी  लाल पत्थर से बनाई गई है। भवन में एक बड़ी लाइब्रेरी की स्थापना भी की गई है जहाँ पर  हिंदू  धर्मों  इतिहास को बताने वाले साहित्य और ज्ञानवर्धक पुस्तकें रहेंगी।    भागवत ऐसे पहले सरसंघचालक हैं, जो उत्तर प्रदेश के किसी संघ भवन में पहली बार प्रवास कर रहे हैं। अभी तक जब भी उनका कानपुर या प्रदेश के किसी भी जिले में आना हुआ है, उनका प्रवास संघ कार्यालयों की जगह किसी अन्य स्थान पर ही रहा है। अभी तक प्रदेश...

दशानन मंदिर जहां होती है रावण की पूजा

चित्र
  दशानन मंदिर जहां होती है   रावण की  पूजा   उत्तर प्रदेश के  कानपुर स्थित शिवाला में  उत्तर भारत  में  लंकेश रावण का  एकमात्र  ऐसा मंदिर है जो कि सिर्फ दशहरे के दिन ही खुलता है। लगभग 200 वर्ष पुराने दशानन मंदिर में लंकापति रावण देवी देवताओ के पहरेदार के रूप में विराजित है।  विजय दशमी को सुबह मंदिर के कपाट खोले जाते है साफ़ सफाई के बाद मंदिर के पुजारी द्वारा विधि विधान से  रावण  का जलाभिषेक, श्रंगार, और पूजन  श्रंगार किया जाता है।  मंदिर खोलने के साथ ही रावण का जन्मदिन भी मनाया जाता है।  रावण को तरोई का फूल के साथ सरसो के तेल का दीपक अर्पित किया जाता है।  रावण विद्वान पंडित होने के साथ ही भगवान शिव का परम भक्त था। भगवान् श्री राम और रावण के बीच हुए अंतिम युद्ध के बाद जब रावण युद्ध भूमि पर मृत्यु शैया पर पड़ा था तब प्रभु श्री राम ने लक्ष्मण को समस्त वेदो के ज्ञाता महापंडित रावण से ज्ञान प्राप्त करने को कहा था।  बड़ी संख्या में लोग यहां रावण की विद्वानता की पूजा करने आते है और रावण से बल, बुद्धि, व...

ग्रीन पार्क स्टेडियम ​भारत-बंगलादेश टेस्ट मैच ​मैच का शुभारम्भ विधान सभा अध्यक्ष सतीश महाना और यूपीसीए अध्यक्ष ने घंटी बजाकर किया

चित्र
कानपुर के ग्रीनपार्क स्टेडियम में आज हो रहे  भारत -बंगलादेश  टेस्ट मैच  मैच का किया शुभारम्भ  विधान सभा अध्यक्ष सतीश महाना और उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ निधिपति सिंघानिया ने घंटी बजाकर किया।  भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी को चुना।  पहले मैच में दमदार जीत के साथ आगाज करने वाली टीम इंडिया की नजर अब दूसरे टेस्ट पर है। टीम इंडिया  बांग्लादेश का सफाया करने का लक्ष्य लेकर उतरेगी  आखिरी टेस्ट मैच जीतकर भारत सीरीज पर कब्जा करना चाहेगा, वहीं बांग्लादेश सीरीज ड्रॉ कराने की कोशिश करेगा।   भारत इस सीरीज में 1-0 से आगे है।  गौरतलब है कि कानपुर  ग्रीन पार्क में  तीन साल बाद कोई  अंतरराष्ट्रीय मैच खेला जा रहा है।  ग्राउंड स्टाफ ने एक बेहतरीन पिच तैयार की है।  प्लास्टिक फ्री मैच कराने के लिए हर संभव प्रयास किये गये है।  टेस्ट मैच को लेकर  लोग काफी उत्साहित है।  रिकॉर्ड 1 करोड़ 15 लाख रुपए से अधिक के टिकट बिक चुके है ।  व्यापक सुरक्षा और कानून व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन सुरक्षा की दृष्टि स...

ग्रीन पार्क स्टेडियम में भारत और बांग्लादेश टेस्ट मैच के लिए टीम पहुंची शहर

चित्र
कानपुर नगर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में  27 सितंबर से होने वाले भारत और बांग्लादेश टेस्ट मैच के लिए मेजबान और मेहमान टीम मंगलवार को शहर  पहुंची।  एयरपोर्ट से खिलाड़ियों को त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे के बीच होटल लैंडमार्क पहुंचाया गया। जहां पर  उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के पदाधिकारियों  ने खिलाड़ियों का रामधुन के बीच बुके देकर  स्वागत अभिनंदन किया।  होटल में भारत और बांग्लादेश की टीम का स्वागत वेलकम केक से किया गया। भारतीय टीम के लिए विश्व कप ट्रॉफी के आकार का केक बनाया गया। वहीं, बांग्लादेश के लिए ग्रीनपार्क थीम पर केक बनाया गया। जिसे काटने के बाद खिलाड़ी अपने-अपने रूम की ओर गए।   टीम के खिलाड़ियों की झलक पाने के लिए क्रिकेट प्रेमी स्वागत के लिए उमड़ पड़े जिनका होटल पहुंचने पर भारत और बांग्लादेश के खिलाड़ियों ने हाथ हिलाकर फैंस का अभिनंदन स्वीकार किया।  ग्रीनपार्क स्टेडियम में 25 और 26 सितंबर को मेहमान बांग्लादेश और मेजबान भारतीय खिलाड़ी पसीना बहाएंगे और अभ्यास कर फाइनल तैयारी के लिए उतरेंगे।

खोजा गया निकटवर्ती "सुपर-जुपिटर" ग्रह

चित्र
                                                खोजा गया निकटवर्ती "सुपर-जुपिटर" ग्रह   खोजा गया निकटवर्ती "सुपर-जुपिटर" ग्रह   आईआईटी कानपुर के प्रोफेसर खगोलविदों की अंतर्राष्ट्रीय टीम का रहे हिस्सा आईआईटी कानपुर के   डिपार्ट्मन्ट ऑफ स्पेस, प्लैनिटेरी एण्ड ऐस्ट्रनामिकल साइंसस् एण्ड इंजीनियरिंग  के  सहायक प्रोफेसर डॉ प्रशांत पाठक सहित खगोलविदों की एक अंतर्राष्ट्रीय टीम ने  सौर मंडल में  सूर्य के समान एक नजदीकी तारे की परिक्रमा करने वाले एक विशाल ग्रह की खोज की है   जो बृहस्पति  गृह  से द्रव्यमान के मामले में कम से कम छह गुना अधिक है,  और  हमारे सौर मंडल के किसी भी ग्रह से काफी बड़ा बनाता है।   डॉ प्रशांत पाठक  के अनुसार डायरेक्ट इमेजिंग में अभी तक करीब 50 प्लैनेट्स खोजे गए है जो की सभी यंग प्लैनेट्स है जो कि अभी जल्दी ही बने है इनका टेम्परेचर काफी ज्यादा होता है जिससे इनको डिटेक्ट करना आसान...

कानपुर में फिर रेल हादसा पटरी से उतरी साबरमती एक्सप्रेस

चित्र
 कानपुर में फिर रेल हादसा पटरी से उतरी साबरमती एक्सप्रेस  कानपुर भीमसेन खंड में  गोविंदपुरी स्टेशन के निकट समय रात्रि 2:30 बजे  वाराणसी से अहमदाबाद जा रही  गाड़ी संख्या 19168 साबरमती एक्सप्रेस   पटरी से उतर गयी। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है, सभी यात्री सुरक्षित है।  रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों को  गंतव्य स्थान तक पहुँचाने  के लिए  पुख्ता  इंतजाम किए गए हैं।वरिष्ठ अधिकारी दुर्घटना स्थल तथा नियंत्रण कार्यालय में मौजूद है।   हादसे के  चलते रेलवे द्वारा  कुछ गाड़ियों का रद्दीकरण एवं कुछ का मार्ग परिवर्तन किया गया है।  वही यात्रियों को गंतव्य स्थान तक पहुँचाने की व्यवस्था की गयी है।  ध्वस्त हुए रेल व्यवस्था को सुचारु सञ्चालन के लिए युद्ध स्तर पर कार्य जारी है।   रेलवे द्वारा जारी  हेल्पलाइन नंबर  प्रयागराज 0532-2408128 0532-2407353 कानपुर 0512-2323018, 0512-2323015 मिर्जापुर 054422200097 इटावा 7525001249 टुंडला 7392959702 अहमदाबाद 07922113977 बनारस सिटी 8303994411 गोरखपुर 0551-2208088 निरस...

कुशल निर्देशन में विवेकानंद ग्रुप बर्रा कानपुर स्थापित कर रहा नया कीर्तिमान

चित्र
कुशल निर्देशन में विवेकानंद ग्रुप बर्रा कानपुर  स्थापित कर रहा नया कीर्तिमान कानपुर बर्रा स्थित विवेकानंद ग्रुप द्वारा कानपुर दक्षिण में तीन विद्यालयों का संचालन छात्रों को शिक्षित बनाए के साथ ही उनके उज्जवल भविष्य के लिए तैयार कर समाज में अपनी पहचान बनाने की दिशा में किया जा रहा है। श्रद्धेय स्वर्गीय एच बी सिंह चंदेल द्वारा पैंतीस वर्ष पूर्व स्थापित की गई संस्था आज उनके आशीर्वाद से छात्र छात्राओं को शिक्षित करके उनके भविष्य को उज्जवल बनाने के साथ ही नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। विवेकानंद ग्रुप के निदेशक सुकर्ण चंदेल विद्यालय के छात्रों को अच्छे प्रदर्शन और उज्जवल भविष्य के लिए बधाई देते हुए सम्पूर्ण श्रेय अपने पूज्य पिता स्वर्गीय एच बी सिंह चंदेल के आदर्शो को देते है। सुकर्ण चंदेल ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी विवेकानंद ग्रुप के छात्र छात्राओं ने यूपी बोर्ड परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन कर उत्तीर्ण हुए सभी छात्राओं का सम्मान किया गया। सम्मान समारोह विवेकानंद और ऑडिटोरियम बर्रा विश्व बैंक में संपन्न हुआ जिसमें छात्रों को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी गई और अपने ...

गृह मंत्री अमित शाह कानपुर बुंदेलखंड और अवध क्षेत्र संगठनात्मक बैठक

चित्र
गृह मंत्री अमित शाह कानपुर बुंदेलखंड और अवध क्षेत्र संगठनात्मक बैठक    भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं गृहमंत्री भारत सरकार अमित शाह  ने  चौथे चरण में  होने वाले चुनाव की कानपुर बुंदेलखंड और अवध क्षेत्र की लोकसभा चुनाव सम्बंधित महत्वपूर्ण  संगठनात्मक   बैठक  किया।  बैठक में क्षेत्रीय प्रभारी और क्षेत्रीय अध्यक्ष के साथ क्लस्टर इंचार्ज लोकसभा  क्षेत्रो  के चुनाव संचालन समिति में लोकसभा प्रभारी संयोजक बूथ प्रबंधन प्रमुख और  जिलाध्यक्ष  मौजूद रहें।  क्षेत्रीय अध्यक्ष कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र प्रकाश पाल ने बताया कि इस बार प्रदेश में 80 सीटों पर जीत के लिए भारत के गृह मंत्री और पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा अमित शाह ने प्रमुख पदाधिकारियों से साथ चौथे चरण की तेरह सीटों की चुनावी रणनीति बताई और अब तक की तैयारियों की समीक्षा की है। प्रकाश पाल ने बताया कि इसी क्रम में 29 से प्रचार अभियान शुरू होगा और 13 मई तक रोड मैप बनाकर कार्य करेंगे।