वातानुकूलित एसी हेलमेट से यातायात सिपाहियों को मिलेगी राहत
वातानुकूलित एसी हेलमेट से यातायात सिपाहियों को मिलेगी राहत चिलचिलाती धूप और गर्मी में चौराहों पर तैनात यातायात सिपाहियों को अब कुछ राहत मिल सकेगी। कानपुर नगर में यातायात पुलिस ने ट्रैफिक सिपाहियों को विशेष प्रकार के वातानुकूलित एसी हेलमेट दिए है जो कि धूप से बचाने के साथ ही सिर को ठंडा रखने के साथ ही हवा भी देगा वही सर्दियों में यह हेलमेट गर्म हवा देगी । अभी प्रयोग के तौर पर शहर के टाटमिल और विजय नगर में ट्रैफिक ड्यूटी करने वाले सिपाहियों को विशेष प्रकार के एसी हेलमेट दिया गया है। डीसीपी ट्रैफिक कानपुर नगर आरती सिंह ने बताया कि ट्रैफिक सिपाही कई घंटे तक लगातार कड़ी धूप में चौराहों पर ड्यूटी करते हैं। इस विशेष हेलमेट से उन्हें गर्मी से राहत मिलेगी और धूप का असर कम होगा , वही सर्दियों में यह हेलमेट गर्म हवा देगी । प्रयोग सफल होने पर अन्य चौराहों पर भी ट्रैफिक सिपाहियों को ये दिए जाएंगे। हेलमेट में हार्ड प्लास्टिक शील्ड भी लगी ह...