संदेश

अप्रैल, 2023 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

विवेकानंद इंटर कॉलेज बर्रा के छात्रों का उत्कृष्ट प्रदर्शन

चित्र
  विवेकानंद इंटर कॉलेज बर्रा के छात्रों का उत्कृष्ट प्रदर्शन  यूपी बोर्ड 2023 हाई स्कूल परीक्षा परिणाम कानपुर दक्षिण का सर्वश्रेष्ठ विद्यालय विवेकानंद इंटर कॉलेज बर्रा 8 की  छात्रा हिमांशी सविता ने 91.66 % , स्नेहा कश्यप ने 89.66% , सचिन कुमार विश्वकर्मा ने 86.5% , वंश कुमार ने  83.83% , शुभी ने 83.5% अंक प्राप्त करके विद्यालय का गौरव बढ़ाया। विद्यालय के निदेशक सुकर्ण चंदेल  के साथ विद्यालय के प्रधानाचार्य ,शिक्षक और शिक्षिकाओं ने बच्चों को मिष्ठान खिलाया और फूल माला पहनाकर बच्चो का उत्साहवर्धन किया। 

ज्वार फसल के तने से विकसित किये गए कई मूल्य वर्धित उत्पाद किसानो की बढ़ेगी आय

चित्र
  राष्ट्रीय शर्करा संस्थान ने ज्वार फसल के तने से विकसित किये कई मूल्य वर्धित उत्पाद किसानो की बढ़ेगी आय  नए स्टार्ट अप, नए निवेश रोजगार सृजन होने के साथ ही किसानो की बढ़ेगी आय  राष्ट्रीय शर्करा संस्थान कानपुर नगर के वैज्ञानिको ने ज्वार फसल के तने (स्वीट सोरगम) से  कई मूल्य वर्धित उत्पादों को विकसित करने में सफलता प्राप्त किया है। संस्थान द्वारा विकसित किये गए उत्पादों से भविष्य में नए स्टार्ट अप  के साथ किसानो की उच्च आय, नए निवेश और रोजगार सृजन करेगा। गौरतलब है कि मिल्लेट्स को बढ़ावा देने के लिए वर्ष 2023 को अंतराष्ट्रीय मिल्लेट्स वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है।  राष्ट्रीय शर्करा संस्थान के निदेशक नरेंद्र मोहन ने बताया कि इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ मिल्लेट्स रिसर्च के सहयोग से ज्वार की 11 प्रजातियों को लगाई गयी थी, जिनमे से उत्तर प्रदेश की जलवायु के अनुरूप ज्वार की 5 उपयुक्त प्रजातियों पर प्रयोग कर कई मूल्य वर्धित उत्पादों को विकसित किया गया। उन्होंने बताया कि  मुख्यता ज्वार का उपयोग मिल्लेट्स के तौर पर और इसके तने को जानवरो के चारे के रूप में किया जात...

डॉगी का बच्चो से प्यार

चित्र
डॉगी का बच्चो से प्यार कानपुर के होजरी मार्केट में लगी भीषण आग को बुझाने के दौरान पुलिस कर्मियों ने मार्केट खाली करा ली थी। इस दौरान एक डॉगी बेचैन होकर बार-बार मार्केट के अंदर बाहर चक्कर लगा रही थी। जिसे देखकर पुलिस अधिकारी ने पुलिस कर्मियो से बिल्डिंग के अंदर जाकर के डॉगी का पीछा कर अंदर देखने को कहा, अंदर दाखिल हुए पुलिस कर्मी यह देखकर हैरान रह गए। अंदर कोने में डॉगी के 6 बच्चो पिल्ले (PUPPY) तड़पकर चिल्ला रहे थे। पुलिस कर्मियों ने तुरंत डॉगी के सभी बच्चो पिल्लों को उठाकर बाहर निकाल लिया। जिसके बाद इस डॉगी मां अपने बच्चों को लेकर बैठ गई और प्यार-दुलार करने लगी।  डॉगी के ममता से भरे इस नजारे को देखकर सभी सभी की आंखें भर आई।