भारत में कोवीड़ 19 की दूसरी लहर की गति हो रही है धीमी
भारत में कोवीड़ 19 की दूसरी लहर की गति हो रही है धीमी - आईआईटी कानपुर आईआईटी कानपुर के वैज्ञानिक प्रो. राजेश रंजन और प्रो. महेंद्र वर्मा के अनुसार भारत में कोविड -19 की दूसरी लहर की गति धीमी पड़ रही है। वैज्ञानिको की टीम द्वारा देश भर में जिलेवार विवरण पूर्वानुमान प्रदान करने के लिए एक मॉडल "कोविड -19 भविष्यवाणी मॉडल" पर निरंतर कार्य किया जा रहा है। जिसके बाद वैज्ञानिको ने अद्द्यतन दैनिक पूर्वानुमानों के लिए एक वेबसाइट ( https://covid19-forecast.org ) लॉन्च की है। वैज्ञानिको द्वारा तैयार किये गए मॉडल के अनुसार 1. भारत में संक्रमण मई के पहले सप्ताह में अपने चरम पर पहुंच गया है और वर्तमान में कुछ राज्यों को छोड़कर इसमें भारी गिरावट आ रही है। हस्तक्षेपों के कारण 8 मई, 2021 को दैनिक मामलों की औसत संख्या इसके मूल्य का लगभग 60% हो गई है। 2. परीक्षण सकारात्मकता दर (टीपीआर) भी 8 मई 2021 को लगभग 23% के उच्च मूल्य से घटकर लगभग 12% हो गई है, जो दैनिक परीक्षण क्षमता में वृद्धि के कारण है। 3. मृत...