केन्द्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री एलिम्को
केन्द्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री एलिम्को कानपुर नगर स्थित एलिम्को मुख्यालय में पहुंचे केन्द्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री ए. नारायणस्वामी ने एलिम्को मे संचालित कार्य एवं आधुनिकीकरण परियोजनाओं की समीक्षा और कारखाने सहित अन्य विभागों का अवलोकन किया। केंद्रीय मंत्री ने निगम के विभिन्न विभागो का निरीक्षण कर जानकारी लिया और अधिकारियों के साथ एलिम्को के आधुनिकीकरण के लिए चल रहे विभिन्न परियोजनाओं के कार्यों के प्रगति की समीक्षा किया। केन्द्रीय राज्य मंत्री ने अधिकारियों को और बेहतर तरीके से काम करने के लिए मार्गदर्शन देने के साथ उच्छ क्वालिटी के सहायक उपकरणो के निर्माण और सरकार की योजना के अंतर्गत उनके वितरण से संबन्धित विषयों पर आवश्यक दिशा निर्देश दिये। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि एलिम्को के आधुनिकीकरण के बाद निगम के माध्यम से भारत सरकार द्वारा दिव्यांगजनो और वरिष्ठ नागरिकों के लिए चलाई जा रही योजनाओ का लाभ और अधिक लाभार्थियों तक पहुचाया जा सकेगा। वर्तमान परिवेश मे जब भारत के आत्मनिर्भर होने पर बल दिया...