संदेश

वाणिज्य उत्सव - केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति और भानु प्रताप वर्मा लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

वाणिज्य उत्सव - केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति और भानु प्रताप वर्मा

चित्र
  केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति और भानु प्रताप वर्मा ने  किया  वाणिज्य उत्सव का उद्घाटन  भारत सरकार के वाणिज्य मंत्रालय द्वारा  औद्योगिक नगरी कानपुर नगर में  आज़ादी के अमृत महोत्सव के तहत वाणिज्य महोत्सव का उद्घाटन केंद्रीय राज्य मंत्री उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण और ग्रामीण विकास मंत्रालय साध्वी निरंजन ज्योति और केन्द्रीय राज्य मंत्री सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग भानु प्रताप वर्मा ने किया। आजादी की 75वीं वर्षगाँठ में “आजादी का अमृत महोत्सव” के तहत वाणिज्य महोत्सव आगामी 21 से 26 सितम्बर, 2021 तक पूरे देश में वाणिज्य सप्ताह के रूप में आयोजित किया जा रहा है। केंद्रीय राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने उपस्थित उद्योग से जुड़े लोगो को सम्बोधित करते हुए कहा कि भारत ने हमेशा विश्व को देने का काम किया है। भारत विश्व गुरु इसलिए कहा गया क्योंकि भारत अपने आप में आध्यात्मिक, राजनीतिक, व्यापारिक और उद्योग की दृष्टि से हमेशा सक्षम रहा है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आज़ादी का 75 वा वर्ष पूरे साल मनाया जायेगा। सरकार के विभिन्न मंत्रालय के माध्यम...