अटल घाट कमल नौका यात्रा - कैबिनेट मंत्री डॉ महेंद्र सिंह
उत्तर प्रदेश 2022 चुनाव में बीजेपी 350 सीट के पार रहेगी, अटल घाट कमल नौका यात्रा में बोले कैबिनेट मंत्री डॉ महेंद्र सिंह कानपुर नगर में अटल घाट गंगा बैराज पर आयोजित कमल नौका यात्रा में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे प्रदेश सरकार के जल शक्ति सिंचाई, जल संसाधन, बाढ़ नियंत्रण, लघु सिंचाई, नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति मंत्री डॉ महेन्द्र सिंह ने मॉ गंगा का पूजन अर्चन किया और कमल नौका यात्रा को झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उच्च शिक्षा राज्यमंत्री नीलिमा कटियार, सहकारिता राज्यमंत्री संगीता बलवंत बिंद, मत्स्य पशुपालन राज्यमंत्री जय प्रकाश निषाद, राज्यसभा सांसद जय प्रकाय निषाद उपस्थित रहे। पत्रकारों से बात करते हुए डॉ महेंद्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के मूल मन्त्र सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास के तहत निषाद समाज द्वारा नौकायन कर माँ गंगा के प्रति समर्पण का भाव और उत्तर प्रदेश में विकास की गंगा बहने का संदेश दिया जा रहा है। उन्हो...