गृह मंत्री अमित शाह कानपुर बुंदेलखंड और अवध क्षेत्र संगठनात्मक बैठक

गृह मंत्री अमित शाह कानपुर बुंदेलखंड और अवध क्षेत्र संगठनात्मक बैठक  

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं गृहमंत्री भारत सरकार अमित शाह ने चौथे चरण में  होने वाले चुनाव की कानपुर बुंदेलखंड और अवध क्षेत्र की लोकसभा चुनाव सम्बंधित महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक किया। बैठक में क्षेत्रीय प्रभारी और क्षेत्रीय अध्यक्ष के साथ क्लस्टर इंचार्ज लोकसभा क्षेत्रो के चुनाव संचालन समिति में लोकसभा प्रभारी संयोजक बूथ प्रबंधन प्रमुख और जिलाध्यक्ष मौजूद रहें। 



क्षेत्रीय अध्यक्ष कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र प्रकाश पाल ने बताया कि इस बार प्रदेश में 80 सीटों पर जीत के लिए भारत के गृह मंत्री और पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा अमित शाह ने प्रमुख पदाधिकारियों से साथ चौथे चरण की तेरह सीटों की चुनावी रणनीति बताई और अब तक की तैयारियों की समीक्षा की है। प्रकाश पाल ने बताया कि इसी क्रम में 29 से प्रचार अभियान शुरू होगा और 13 मई तक रोड मैप बनाकर कार्य करेंगे।