ग्राम मित्र अभियान’’ से सरकारी योजनाओं का लाभ लोगो तक पहुँचाना है - सत्यदेव पचौरी सांसद भाजपा
ग्राम मित्र अभियान’’ से सरकारी योजनाओं का लाभ लोगो तक पहुँचाना है - सत्यदेव पचौरी, सांसद, भाजपा - कानपुर लोकसभा क्षेत्र में बीजेपी सांसद सत्यदेव पचौरी ने की जनसम्पर्क की पहल - शुरू हुआ वार्ड मित्र अभियान - हर घर तक पहुंचेगी सरकारी योजनाएँ - समस्याएं जानकर समाधान भी तय समय पर होगा - सर्वे कर डाटाबेस बनाएंगे, जागरूकता भी फैलाएंगे - कानपुर लोकसभा के 88 वार्डाे से होगी शुरुआत - स्वनीति इनीशिएटिव संस्था के ऐप पर होगी हर वार्ड की साप्ताहिक मॉनीटरिंग कानपुर नगर के ग्रामीण एवं नगर में क्रियान्वित सरकारी योजनाओं की जानकारी एवं उसके लाभ को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से कानपुर के सांसद सत्यदेव पचौरी ने प्रेस वार्ता आयोजित कर बताया की ‘ग्राम मित्र अभियान’’ कानपुर से शुभारम्भ किया जाएगा। पत्रकारों से बात करते हुए सत्यदेव पचौरी ने कहा कि कानपुर लोकसभा में पहली बार "बाल मित्र योजना" की शुरुआत स्वनीति संस्थान के सहयोग से की जाएगी। इसके तहत कानपुर के प्रत्येक वार्ड में एक प्रशिक्षित व्यक्ति नियुक्त किया जायेगा, जो कि वार्ड के प्रत्येक घर में जाकर केंद्र और प्रदेश से सम्बंधित सरकारी य...