केशव प्रसाद मौर्या ने किया 200 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण शिलान्यास
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने 200 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने कानपुर नगर में लोक निर्माण विभाग, राजकीय निर्माण विभाग और सेतु निगम की लगभग 200 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। उपमुख्यमंत्री ने अर्मापुर में बनाये गये पुल का नामकरण गणेश शंकर विद्यार्थी के नाम किये जाने सहित लगभग 300 करोड रुपये की नई बडी परियोजनाओं के निर्माण कार्यो की घोषणा किया। उन्होंने कहा कि केन्द्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में और प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी जी के नेतृत्व में कई उल्लेखनीय विकास कार्य किये जा रहे है, प्रदेश में औद्योगिक निवेश तेजी से हो रहा है और अन्य प्रदेशों के यहां उद्यमी उद्योग स्थापित कर रहे है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने साढे चार साल में प्रदेश में अभूतपूर्व विकास कार्य कर नये कीर्तिमान स्थापित किये है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में केन्द्र सरकार के सहयोग से पूर्वांचल एक्सप्रेसवे, गंगा एक्सप्रेसवे, बुन्देलखण्ड एक्सप्...