संदेश

मेट्रो बनकर तैयार लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

मेट्रो बनकर तैयार, 10 नवंबर को होगा मेट्रो का ट्रायल रन

चित्र
  मेट्रो बनकर तैयार,  10 नवंबर को  होगा मेट्रो  का ट्रायल रन   औद्योगिक नगरी कानपुर नगर में विकास को गति और जनपद वासियो के साथ सरकार के सपनो को साकार करती निर्माणाधीन मेट्रो ट्रेन के कार्य प्रगति का निरीक्षण करने पहुंचे प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना ने उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कारपोरेशन के प्रबंध निदेशक कुमार केशव मेट्रो कार्य का स्थलीय निरिक्षण और बैठक किया।  पत्रकारों से बात करते हुए कैबिनेट मंत्री ने मेट्रो कार्य की सराहना करते हुए कहा कि कानपुर की मेट्रो लगभग बनकर तैयार है और इसका ट्रायल रन मुख्यमंत्री जी द्वारा  10 नवंबर को  किया जायेगा। उन्होंने कहा कि  हमारा लक्ष्य है कि 31 दिसंबर तक इसको प्रारम्भ कर दिया जायेगा क्योंकि ट्रायल रन के बाद मिनिस्ट्री ऑफ़ रेलवे की कुछ प्रक्रिया के तहत कार्य करेगी जिसमे करीब डेढ़ माह लगेगा। सतीश महाना ने कहा कि लगभग 32.4 किलोमीटर की मेट्रो है जिसमे पहला फेज आईआईटी से मोतीझील तक शुरू हो जायेगा। दूसरा फेज मोतीझील से लेकर नौबस्ता तक और बर्रा से तीसरा फेज शुरू होगा।