संदेश

आने वाले नतीजे विपक्षियों के होश उड़ाने वाले होगे - अनुप्रिया पटेल लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

आने वाले नतीजे विपक्षियों के होश उड़ाने वाले होगे - अनुप्रिया पटेल

चित्र
  आने वाले नतीजे विपक्षियों के होश उड़ाने वाले होगे - अनुप्रिया पटेल    तीसरे चरण के मतदान से पहले सभी पार्टियों ने पूरी ताकत झोक दी है और स्टार प्रचारक पार्टी के पक्ष में माहौल बनाने में जुटे हैं। इसी क्रम में कानपुर पहुंची बीजेपी की सहयोगी पार्टी  अपना दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने बीजेपी के पक्ष में किदवई नगर और गोविंदनगर क्षेत्र में रोड शो किया।  पत्रकारों से बात करते हुए अनुप्रिया ने कानपुर को अपना घर बताते हुए कहा कि एनडीए बीजेपी गठबंधन प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील के लिए आयी हूँ। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के पहले दो चरणों के हुए चुनाव में मतदाताओं के उत्साह को देखकर यह बात साफ़ है कि पांच साल के एनडीए सरकार के विकास पर मतदाताओं ने अपने विश्वास की मोहर फिर से लगायी है और 10 तारीख को आने वाले नतीजे विपक्षियों के होश उड़ाने वाले होगे।