ओमीक्रॉन तेजी से फैलता है तीसरी लहर अगले साल के शुरू के महीनों में अपनी चरम स्तर पर होगी - प्रो मणीन्द्र अग्रवाल आईआईटी कानपुर
ओमीक्रॉन तेजी से फैलता है तीसरी लहर अगले साल के शुरू के महीनों में अपनी चरम स्तर पर होगी - प्रो मणीन्द्र अग्रवाल आईआईटी कानपुर कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमीक्रॉन को लेकर आईआईटी कानपुर के प्रोफेसर मणीन्द्र अग्रवाल द्वारा किये गए शोध और विश्लेषण के अनुसार अभी तक जो इंडिकेशन आये है उसके अनुसार ओमीक्रॉन डेल्टा से तेजी से फैलता है, ऐसी सम्भावना है की इसकी तीसरी लहर अगले साल के शुरू के महीनों में अपनी चरम स्तर पर होगी और उसके बाद संख्या कम होनी शुरू हो जाएगी यह लहर दूसरी लहर जैसी घातक नहीं होगी। प्रोफेसर मणीन्द्र अग्रवाल के अनुसार ओमीक्रॉन वैरिएंट के बारे में कुछ निश्चित रूप से कहा नहीं जा सकता जो अभी तक इंडिकेशन आए हैं वह बता रहे हैं कि ओमीक्रॉन डेल्टा से ज्यादा तेजी से फैलता है, लेकिन क्या यह डेल्टा से ज्यादा खतरनाक है कि इसकी वजह से ज्यादा लोग हॉस्पिटलाइज हो जाएंगे इस बात को अभी तक नहीं कहा जा सकता है। प्रो मणीन्द्र अग्रवाल के ...