ऑफ़ सीजन , कम समय और कम पानी में सब्जी की फसल तैयार कर समृद्ध होंगे किसान
https://youtu.be/auTnkI-2PwU ऑफ़ सीजन , कम समय और कम पानी में सब्जी की फसल तैयार कर समृद्ध होंगे किसान जनपद कानपुर नगर स्थित चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) के विशेषज्ञों ने शोध कर कम समय में सब्जी की फसल तैयार करने में सफलता पाई है। इसमें फसलों से फूल कम गिरते है , फसलों का उत्पादन अधिक होता है , प्लांट ग्रोथ रेगुलेटर से पौधों का विकास तेजी से होता है और गुणवत्ता बढ़ने के साथ ही पैदावार अच्छी होगी। इस तकनीक से सब्जी उत्पादक किसानो की आय दोगुनी होगी और किसान समृद्ध होंगे। इस तकनीक को भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आइसीएआर) के सहयोग से इस प्रोजेक्ट की शुरुआत की जाएगी। निदेशक शोध डॉ. एचजी प्रकाश ने बताया कि भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद सेंटर फॉर एडवांस एग्रीकल्चर साइंस एंड टेक्नोलॉजी योजना और प्रदेश सरकार द्वारा वित्त पोषित सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस ऑन वेजिटेबल क्रॉप पर विश्विद्यालय में पाली हाउस की स्थापना की गयी है इसके अंतर्गत ऑफ सीजन वेजिटेबल की उपज की जाती है। उन्होंने बता...