आईआईटी कानपुर में कोवीशील्ड वैक्सीन से किया गया टीकाकरण
https://youtu.be/H8khgs9Nrfg आईआईटी कानपुर में कोवीशील्ड वैक्सीन से किया गया टीकाकरण आईआईटी कानपुर में कोविड -19 टीकाकरण अभियान के तहत 60 वर्ष से अधिक और 45 वर्ष से अधिक के उम्र की अवस्था में सह-रुग्णता की श्रेणी में आने वाले लोगो का टीकाकरण किया गया। मुख्य चिकित्साधिकारी कानपुर नगर डॉ० अनिल मिश्र और निदेशक आईआईटी कानपुर अभय करंदीकर की उपस्थिति में लगभग 130 व्यक्तियों के लिए टीकाकरण किया गया । वैक्सी नेशन कार्यक्रम की शुरुआत निदेशक आईआईटी कानपुर अभय करंदीकर का टीकाकरण से किया गया। टीकाकरण के बाद सभी लोगो को 30 मिनट तक चिकित्सको की निगरानी में रखा गया । मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ अनिल मिश्रा ने वैक्सीन को सुरक्षित बताते हुए वैक्सिनेशन किये जाने के बाद भी लोगो से मास्क पहनने के साथ और उचित दूरी बनाये रखने और साबुन से हाट धोते रहने की सलाह दिया । व...