राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी बेबी रानी मौर्य जाटव कार्यक्रम
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी बेबी रानी मौर्य जाटव कार्यक्रम कानपुर नगर के लाजपत भवन मोतीझील में आयोजित भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के कार्यक्रम में पहुंची राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी व पूर्व राज्यपाल उत्तराखंड बेबी रानी मौर्य जाटव का कार्यकर्ताओ ने जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बीजेपी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने कहा कि बीजेपी में दलितों , गरीबो और दुखियो का दर्द समझा जाता है। उन्होंने कहा कि बीजेपी ऐसी पार्टी है जहां दलितों, गरीबो, महिलाओ सहित सभी वर्ग के लोगो का सम्मान किया जाता है। बीजेपी द्वारा पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाये जाने पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि 25 वर्षो से बीजेपी ने उन्हें बहुत सम्मान दिया है। उन्होंने कहा कि बाबा साहब ने संविधान में जो लिखा है उसका बीजेपी अक्षरता पालन कर रही है। उन्होंने 2022 के चुनाव में पुनः बीजेपी की सरकार बनाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने उज्जवला योजना के तहत गैस सिलिंडर देकर महिलाओ की पीड़ा को समझा और जाना कि कैसे महिलाये जंगल से ल...