संदेश

जनवरी, 2020 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

गंगा यात्रा आगमन कानपुर बिठूर पत्थर घाट- कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना

चित्र
गंगा यात्रा आगमन कानपुर बिठूर पत्थर घाट - कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना गंगा यात्रा आगमन कानपुर बिठूर पत्थर घाट कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना कानपुर पहुंची। गंगा यात्रा के आगमन पर बड़ी संख्या में जगह जगह लोगो ने बैंड बाजों और पुष्प वर्षा के साथ यात्रा दल का स्वागत किया। बिठूर के पत्थर घाट पर यात्रा दल के सदस्यों और स्थानीय लोगो के साथ प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना और कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार राणा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ माँ गंगा का पूजन अर्चन कर आरती किया। कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि 27 जनवरी को बिजनौर से प्रारम्भ हुई गंगा यात्रा में 1038 गांव 21 लोकल बॉडीज नगरीय क्षेत्र और 1650 राजस्व गांव होते हुए यात्रा यहां तक पहुंची है। उन्होंने कहा कि मोदी जी की प्रेरणा और योगी जी के आह्वन से गंगा यात्रा को लोगो के मन में गंगा के प्रति श्रद्धा को और मजबूत करने के लिए प्रारम्भ किया गया है। उन्होंने लोगो से गंगा को प्रदूषण मुक्त बनाने ...

गंगा यात्रा पहुंची कानपुर, बिठूर के पत्थर घाट पर गंगा का पूजन अर्चन कर हुई भव्य आरती

चित्र
गंगा यात्रा पहुंची कानपुर, बिठूर के पत्थर घाट पर गंगा का पूजन अर्चन कर हुई भव्य आरती     नमामि गंगे परियोजना के तहत गंगा को निर्मल और अविरल बनाने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा निकाली जा रही गंगा यात्रा गुरुवार को देर रात कानपुर पहुंची। गंगा यात्रा के आगमन पर बड़ी संख्या में जगह जगह लोगो ने बैंड बाजों और पुष्प वर्षा के साथ यात्रा दल का स्वागत किया। बिठूर के पत्थर घाट पर यात्रा दल के सदस्यों और स्थानीय लोगो के साथ प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना और कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार राणा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ माँ गंगा का पूजन अर्चन कर आरती किया इस बीच बटुकों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ माँ गंगा की विशेष स्तुति भी की गयी।     कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार राणा ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री की प्रेरणा और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर निकाली जा रही गंगा यात्रा के दौरान...

गंगा यात्रा आगमन कानपुर बिठूर पत्थर घाट - कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार राणा

चित्र
गंगा यात्रा आगमन कानपुर बिठूर पत्थर घाट कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार राणा   गंगा यात्रा आगमन कानपुर बिठूर पत्थर घाट - कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार राणा कानपुर पहुंची गंगा यात्रा के आगमन पर बड़ी संख्या में जगह जगह लोगो ने बैंड बाजों और पुष्प वर्षा के साथ यात्रा दल का स्वागत किया। बिठूर के पत्थर घाट पर यात्रा दल के सदस्यों और स्थानीय लोगो के साथ प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार राणा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ माँ गंगा का पूजन अर्चन कर आरती किया। कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार राणा ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री की प्रेरणा और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर निकाली जा रही गंगा यात्रा के दौरान लोगो का अभूतपूर्व समर्थन मिला है। लोग मोदीजी और योगीजी के सोच को साकार करने के लिए गंगा की अविरलता , निर्मलता और स्वक्षता जैसे विषयो को लेकर प्रतिज्ञा ले रहे है।    

गंगा यात्रा चौथा दिन

चित्र
गंगा यात्रा के चौथे  दिन पांचाल घाट पर मां गंगा का विधिवत पूजन अर्चन किया गया। इस अवसर पर यात्रा के प्रभारी प्ररदे सरकार के मंत्री सुरेश राणा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा और वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, मंत्री कपिल देव अग्रवाल , मंत्री विजय कश्यप दूध डेयरी उद्योग के अध्यक्ष सतपाल सहित सभी विधायक उपस्थित रहे।

गाय का गोबर अब बचाएगा पर्यावरण, गो-काष्ठ अर्थात गोबर के लट्ठे बचाएंगे पेड़ो की जिंदगी 

चित्र
गाय का गोबर अब बचाएगा पर्यावरण,  गो-काष्ठ अर्थात गोबर के लट्ठे बचाएंगे पेड़ो की जिंदगी  गाय का महत्व प्राचीन काल से माना जाता रहा है , भारत कृषि प्रधान देश होने से गाय का अर्थव्यस्था में प्रमुख कारण मानना जा सकता है। गाय के आध्यात्मिक, धार्मिक, चिकित्सीय और वैज्ञानिक तथ्य गाय को एकमात्र ऐसा पशु सिद्ध करता है जिसका सब कुछ सभी की सेवा के लिए काम आता है। मान्यता है कि भगवान श्रीकृष्ण ने गाय के महत्व को दर्शाया और भगवान बालकृष्ण ने गाएं चराने का कार्य गोपाष्टमी से प्रारंभ किया। गाय का दूध, मूत्र, गोबर के अलावा दूध से निकला घी, दही, छाछ, मक्खन आदि मानव जीवन के लिए बहुत ही उपयोगी है। हर दृष्टि से गाय मानव जीवन के लिए प्रकृति का सर्वोत्तम वरदान सिद्ध हो रही है।    गाय का गोबर अब पर्यावरण के लिए वरदान बनेगा। गाय का गोबर अब पेड़ो की जिंदगी बचाने से साथ ही पर्यावरण का स्वास्थ्य भी बढ़ायेगा। अभी तक गाय के पौष्टिक दूध सहित अन्य दुग्घ उत्पादों के प्रयोग से लोग सेहतमंद हो रहे थे।   अब गो-काष्ठ अर्थात गाय के गोबर का प्रयोग पेड़ो की लकड़ी के लट्ठों की तरह किया जा सकेंगे।  गो क...

गंगा यात्रा की तैयारियों का निरीक्षण - जलशक्ति मंन्त्री डॉ महेंद्र सिंह   

चित्र
गंगा यात्रा की तैयारियों का निरीक्षण - जलशक्ति मंन्त्री डॉ महेंद्र सिंह   गंगा यात्रा की तैयारियों की समीक्षा करने कानपुर नगर पहुंचे उत्तर प्रदेश सरकार के जलशक्ति मंन्त्री डॉ महेंद्र सिंह ने आज गंगा बैराज स्थित कार्यक्रम स्थल निशात पार्क के साथ अटल घाट का निरीक्षण किया और सीएसए में अधिकारियो के साथ समीक्षा बैठक किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी की प्रेरणा से गंगा यात्रा निकल रही है। इस यात्रा का उद्देश्य गंगा नदी को स्वच्छ , निर्मल, अविरल बनाना है और गंगा में कोई गन्दा नाला ना गिरे। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश में 1140 किलोमीटर गंगा का प्रवाह क्षेत्र है। उन्होंने कहा कि बिजनौर से चलकर तथा बलिया से चलकर दोनों यात्राएं 05 दिन बाद कानपुर नगर में 31 जनवरी में अटल घाट बैराज में समापम होगा।   पत्रकारों से बात करते हुए डॉ महेंद्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री जी की प्रेरणा से गंगा यात्रा हो रही है और भारत का पहला राज्य उत्तर प्रदेश है जहां पर इस तरीके के भव्य गंगा अता का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गंगा यात्रा का बड़ा उद्देश्य की गंगा के तट पर निवास करने...

गंगा यात्रा एवं विकास प्रदर्शनी उद्घाटन कैबिनेट मंत्री सतीश महाना

चित्र
  गंगा यात्रा एवं विकास प्रदर्शनी उद्घाटन कैबिनेट मंत्री सतीश महाना गंगा यात्रा एवं विकास प्रदर्शनी उद्घाटन कैबिनेट मंत्री सतीश महाना कानपुर नगर के नाना राव पार्क बिठूर में गंगा यात्रा एवं विकास प्रदर्शनी का उद्घाटन प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री सतीश महाना ने किया। गंगा प्रदर्शनी पर सूचना विभाग द्वारा गंगा यात्रा, विकास एवं सुशासन, उत्तर प्रदेश संदेश की पुस्तिकाओं का स्टाल लगाए गए है। बलिया से बिजनौर तक 27 जिलों की 1026 ग्राम पंचायतों से होते हुए कुल 1238 किलोमीटर गंगा यात्राओं का समागम कानपुर शहर में 31 जनवरी को होगी। पत्रकारों से बात करते हुए सतीश महाना ने कहा कि पतित पावनि गंगा नदी देश की राष्ट्रीय धरोहर है, गंगा का आध्यात्मिक , सांस्कृतिक महत्त्व होने के साथ ही पवित्रता के कारण वैज्ञानिक महत्व है। उन्होंने कहा कि गंगा के प्रति जिस प्रकार से प्रधानमंत्री जी ने गंगा के प्रति अपना समर्पण दिखाया है मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी जी ने उत्तर प्रदेश में इसे आगे बढ़ाने का काम किया है, इस निमित्त गंगा यात्रा का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि कानपुर सौभाग्यशाली है कि प्रधानमंत्री जी ने...

आईआईटी के हीरक जयंती वर्ष पर डाक विभाग ने केलकर लाइब्रेरी का फोटोग्राफ स्पेशल कवर किया जारी

चित्र
  आईआईटी के हीरक जयंती वर्ष पर डाक विभाग ने केलकर लाइब्रेरी का फोटोग्राफ स्पेशल कवर किया जारी भारतीय प्रौद्योगिक संस्थान आईआईटी कानपुर के हीरक जयंती वर्ष और गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर संस्थान के आउटरीच सभागार में इंटरस्टेट साइंस एंड टिंकरिंग फेस्ट (ISSTF) का आयोजन किया गया। इस दौरान संस्थान में ओपन हाउस कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे विभिन्न स्कूलों के छात्रों द्वारा स्टार्ट अप के स्टाल लगाये। कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण के रूप में भारतीय डाक विभाग ने संस्थान के पी के केलकर लाइब्रेरी की फोटोग्राफ का स्पेशल कवर आवरण जारी किया गया। मुख्य पोस्ट मास्टर जनरल के .के.सिन्हा ने बताया कि डाक विभाग ने आईआईटी कानपुर के हीरक जयंती पर संस्थान के केलकर लाइब्रेरी का फोटोग्राफ का स्पेशल कवर जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि डाक विभाग का दायरा असीमित है और पूरे भारत वर्ष में है। डाक विभाग में पहले फिजिकल नेटवर्क था जिसमे सभी पोस्ट ऑफिस फिजिकली आपस में जुड़े थे। डाक विभाग का नेटवर्क अब डिजिटल हो गया है, जिसमे सभी पोस्ट ऑफिस का ट्रांजेक्शन ओंनलाइन कर दिया गया है गावों में आरआईसीटी डिवाइस दिया ...

हीरा कारोबारी के ठिकानों पर सीबीआई छापा

चित्र
हीरा कारोबारी के ठिकानों पर सीबीआई छापा   मशहूर हीरा कारोबारी देसाई बंधु के कानपुर स्थित के फ्रॉस्ट इंटरनेशनल में ठिकानों पर दिल्ली से आई सीबीआई टीम के अधिकारियों ने छापा मारा।  इस दौरान  सीबीआई ने कई महत्वपूर्ण दस्तावेजों को अपने कब्जे में  ले लिया है। पुलिस फोर्स के साथ छापेमारी की कार्यवाही करने पहुंची सीबीआई टीम के अफसरों ने फ्रॉस्ट इंटरनेशनल के कर्मचारियों से पूंछतांछ किया और दफ्तर के लैपटॉप, कम्प्यूटर सहित अन्य दस्तावेजों की जांच किया। माना जा रहा है कि इस दौरान सीबीआई टीम ने कई दस्तावेज भी कब्जे में लिया है। गौरतलब है कि  डिफॉल्टर हो चुकी फ्रॉस्ट इंटरनेशनल लिमिटेड से 14 बैंकों के  करोडो  के लोन की वसूली हो नी  है।  जिसको लेकर  मामले की जांच सीबीआई  जांच कर रही है।   टीम में शामिल कोई भी अफसर व कर्मी  मामले को लेकर  कुछ नहीं बोल रहे हैं।  

राष्ट्रीय शर्करा संस्थान प्रदूषण नियंत्रण हेतु स्वक्ष तकनीक विषय पर पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम

चित्र
राष्ट्रीय शर्करा संस्थान प्रदूषण नियंत्रण हेतु स्वक्ष तकनीक विषय पर पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम - प्रदेश सरकार की राज्य मंत्री उच्च शिक्षा विज्ञान एवं तकनीकी नीलिमा कटियार ने किया कार्यक्रम का शुभारम्भ    कानपुर नगर स्थित राष्ट्रीय शर्करा संस्थान द्वारा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड एवं चीनी मिलो के प्रतिनिधियों के लिए प्रदूषण नियंत्रण हेतु स्वक्ष तकनीक विषय पर पांच दिवसीय  प्रशिक्षण  कार्यक्रम का शुभारम्भ प्रदेश सरकार की राज्य मंत्री उच्च शिक्षा विज्ञान एवं तकनीकी नीलिमा कटियार ने किया गया। कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों तथा पश्चिम बंगाल , आसाम , गुजरात, उड़ीसा , महाराष्ट्र , कर्नाटक , मध्य प्रदेश , दिल्ली सहित अन्य राज्यों से प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि राज्य और केंद्र सरकार म्युनिसिपल और औद्योगिक प्रदूषण को रोकने के लिए कटिबद्ध है और प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि प्राकृतिक श्रोतो से पानी के दोहन को रोकने के साथ नदियों और अन्य जल श्रोतो को प्रदूषित होने के बचाये।  नीलिमा...

कारगिल के मशकोह वैली हिमस्खलन में शहीद को श्रद्धांजलि देने उमड़ा जन सैलाब - कैबिनेट मंत्री कमला रानी वरुण

चित्र
  कारगिल के मशकोह वैली हिमस्खलन में शहीद को श्रद्धांजलि देने उमड़ा जन सैलाब - कैबिनेट मंत्री कमला रानी वरुण   कारगिल के मशकोह वैली में हिमस्खलन से शहीद हुए कानपुर नगर पतारा के गांव बिराहिनपुर निवासी हवलदार धर्मेंद्र सिंह   का  तिरंगे में लिपटा   पार्थिव शरीर  आज उनके  गांव पहुंचा तो अंतिम दर्शन के लिए जन सैलाब उमड़ पड़ा। प्रशासनिक अफसरों, पार्टी के नेताओं समेत आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग श्रद्धांजलि देने पहुंच गए। सैन्य सलामी के बाद लोगों ने नम आंखों से अंतिम विदाई दी तो माहौल गमगीन हो गया।     गौरतलब है कि  गुरुवार को द्रास सेक्टर के मशकोह वैली स्थित सेना की पूरी चौकी हिमस्खलन की चपेट में आ गई थी, जिसमें हवलदार धर्मेंद्र सिंह शहीद हो गए थे।  शहीद की अंत्येष्टि पर पहुंची उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री कमला रानी वरुण ने बताया कि शहीद धर्मेंद्र बड़े ही जीवट व्यक्ति थे, भूस्खलन के दौरान इन्होने कई अन्य लोगो को बचाया और बचाते हुए खुद दब गए और निकल नहीं सके। कैबिनेट मंत्री ने संवेदनाये व...

नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में चेयरमैन राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग की गोष्ठी

चित्र
नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में चेयरमैन राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग की गोष्ठी नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में कानपुर नगर पहुंचे  राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमैन सैय्यद गेरुल हसन रिज़वी ने गोष्ठी के माध्यम से लोगो को नागरिकता संशोधन के विषय में जानकारी दिया।    उन्होंने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून को लेकर कुछ लोगो और राजनीतिक दलों द्वारा भ्रम फैलाया गया कि इस कानून से नागरिकता चली जायेगी, जबकि नागरिकता संशोधन कानून नागरिकता देने का कानून है।     उन्होंने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून में बांग्लादेश, पाकिस्तान और अफ़ग़ानिस्तान पडोसी देशो से जो लोग धार्मिक आधार पर प्रताड़ित हुए है उनको इस कानून के द्वारा नागरिकता देने का प्राविधान किया गया है। उन्होंने कहा कि जब हिन्दुस्तान और पाकिस्तान बना था, तब उस वक़्त लियाकत अली और नेहरू जी के बीच समझौता हुआ था कि धार्मिक आधार पर जो अल्पसंख्यक पाकिस्तान और अफ़ग़ानिस्तान में रह गए है उनको भारत में बुलाकर नागरिकता दी जाये और सम्मान की जिंदगी दी जाए। इस तरह से गाँधी जी ने भी यही कहा था कि पाकिस्त...

विश्व हिंदी दिवस कार्यक्रम - विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित

चित्र
विश्व हिंदी दिवस कार्यक्रम - विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित   विश्व हिंदी दिवस पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पधारे विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत किया। उन्होंने हिंदी को प्रेम, दोस्ती, साम्प्रदायिक सौहार्द और सदन की भाषा बताया।    मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि caa और nrc को लेकर कुछ मुट्ठी भर लोग  देश की व्यवस्था को गड़बड़ करने का प्रयास कर रहे है, लेकिन देश की जनता सृजग है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालयों के 1% भी छात्र उनके साथ नहीं है। छात्र और अभिभावक सब चाहते हैं कि पढ़ाई हो और शिक्षण संस्थाएं ठीक से चले कहीं कोई डिस्टरबेंस ना हो। वही सदन में अंग्रेजी बोले जाने पर उन्होंने कहा कि सदन की भाषा हिंदी है और सभी लोगों से अनुरोध किया जाता है कि हिंदी में बोले उन्होंने कहा कि जिस शब्द को इंग्लिश में बोला जाता है, उसका अनुवाद हिंदी में भी होता है।

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर अटल घाट गंगा कानपुर

चित्र
केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर अटल घाट गंगा कानपुर  केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कानपुर में गंगा के अटल घाट पर मीडिया से कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने 5 साल पहले नमामि गंगे कार्यक्रम की शुरूआत किया था। उत्तराखंड से लेकर बंगाल की खाड़ी तक ढाई हजार किलोमीटर तक गंगा को बड़े अद्भुत तरीके से अविरल बनाकर साफ़ किया गया है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यूरोप की नदियों को साफ करने में 30 साल लगे, जबकि मोदी जी के नेतृत्व में हम बहुत ही जल्दी पूरी गंगा के प्रदूषण को जिसमें मुख्य रूप से कानपुर में औद्योगिक प्रदूषण को जन आंदोलन बनाकर साफ़ कर लेंगे।

नागरिकता संशोधन बिल को लेकर राष्ट्रव्यापी महासंपर्क अभियान - कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना 

चित्र
नागरिकता संशोधन बिल को लेकर राष्ट्रव्यापी महासंपर्क अभियान - कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना  राष्ट्रव्यापी महासंपर्क अभियान के तहत से जनता के बीच सीएए के सत्य को तथ्यों के साथ जनता के बीच प्रस्तुत करने कानपुर नगर पहुंचे प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना ने विजयनगर तिराहे पर जनसभा को सम्बोधित किया। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि बांग्लादेश और अफगानिस्तान में वर्षो तक प्रताड़ित और सताये गए लोगो को नागरिकता देने के लिए यह कानून बनाया गया है। उन्होंने कहा कि मनमोहन सिंह ने बांग्लादेश की हालत को देखते हुए 18 दिसंबर 2003 को राज्यसभा में बयान दिया था कि, इन लोगो के लिए हिन्दुस्तान में व्यवस्था करनी चाहिए।     उन्होंने कहा कि यह कानून पाकिस्तान अफगानिस्तान और बांग्लादेश में नंबर दो के नागरिक बनकर जी रहे थे उन लोगो को जो 31 दिसंबर 2014 तक हिंदुस्तान में आये उनको सम्मानपूर्वक जिंदगी देने के लिए यह कानून बनाया गया। ऐसे लोग हिंदुस्तान में नागरिकता पाकर राशन कार्ड, वोटर कार्ड बनवा सकते है और हर प्रकार की नागरिक की सुविधा जो हिंदुस्तान की सरकार देती है पा सकते है। कैबिनेट मंत्री सुर...

DD NEWS TOP STORIES OF THE YEAR GOOD INDIA NEWS

DD NEWS TOP STORIES OF THE YEAR GOOD INDIA NEWS   https://youtu.be/j4wfMVZCVWM