गंगा यात्रा की तैयारियों का निरीक्षण - जलशक्ति मंन्त्री डॉ महेंद्र सिंह   


गंगा यात्रा की तैयारियों का निरीक्षण - जलशक्ति मंन्त्री डॉ महेंद्र सिंह  



गंगा यात्रा की तैयारियों की समीक्षा करने कानपुर नगर पहुंचे उत्तर प्रदेश सरकार के जलशक्ति मंन्त्री डॉ महेंद्र सिंह ने आज गंगा बैराज स्थित कार्यक्रम स्थल निशात पार्क के साथ अटल घाट का निरीक्षण किया और सीएसए में अधिकारियो के साथ समीक्षा बैठक किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी की प्रेरणा से गंगा यात्रा निकल रही है। इस यात्रा का उद्देश्य गंगा नदी को स्वच्छ , निर्मल, अविरल बनाना है और गंगा में कोई गन्दा नाला ना गिरे। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश में 1140 किलोमीटर गंगा का प्रवाह क्षेत्र है। उन्होंने कहा कि बिजनौर से चलकर तथा बलिया से चलकर दोनों यात्राएं 05 दिन बाद कानपुर नगर में 31 जनवरी में अटल घाट बैराज में समापम होगा।

 






पत्रकारों से बात करते हुए डॉ महेंद्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री जी की प्रेरणा से गंगा यात्रा हो रही है और भारत का पहला राज्य उत्तर प्रदेश है जहां पर इस तरीके के भव्य गंगा अता का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गंगा यात्रा का बड़ा उद्देश्य की गंगा के तट पर निवास करने वाले सभी 1038 ग्राम पंचायतों का और सभी 21 नगरी क्षेत्रों का चतुर्थिक विकास हो और गंगा स्वच्छ, निर्मल और अविरल हो।

 

उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश में दो गंगा यात्रा चल रही है एक  जहां पर गंगा मैया उत्तर प्रदेश में प्रवेश करती हैं और दूसरा जहां से गंगा मैया उत्तर प्रदेश को छोड़ती है। उन्होंने बताया कि भारत में गंगा मैया का प्रवाह 2525 किलोमीटर का है जिसमें से केवल उत्तर प्रदेश में 1140 किलोमीटर गंगा मैया बहती है। उत्तर प्रदेश में एक वृहद यात्रा निकाली जा रही है जल मार्ग से भी और रोड से भी रथ के माध्यम से भी यात्रा चल रही है, जिनका समागम स्थल कानपुर में है।