गंगा यात्रा आगमन कानपुर बिठूर पत्थर घाट - कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार राणा

गंगा यात्रा आगमन कानपुर बिठूर पत्थर घाट कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार राणा


 


गंगा यात्रा आगमन कानपुर बिठूर पत्थर घाट - कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार राणा


कानपुर पहुंची गंगा यात्रा के आगमन पर बड़ी संख्या में जगह जगह लोगो ने बैंड बाजों और पुष्प वर्षा के साथ यात्रा दल का स्वागत किया। बिठूर के पत्थर घाट पर यात्रा दल के सदस्यों और स्थानीय लोगो के साथ प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार राणा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ माँ गंगा का पूजन अर्चन कर आरती किया। कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार राणा ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री की प्रेरणा और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर निकाली जा रही गंगा यात्रा के दौरान लोगो का अभूतपूर्व समर्थन मिला है। लोग मोदीजी और योगीजी के सोच को साकार करने के लिए गंगा की अविरलता , निर्मलता और स्वक्षता जैसे विषयो को लेकर प्रतिज्ञा ले रहे है।