गंगा यात्रा आगमन कानपुर बिठूर पत्थर घाट- कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना


गंगा यात्रा आगमन कानपुर बिठूर पत्थर घाट - कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना


गंगा यात्रा आगमन कानपुर बिठूर पत्थर घाट कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना कानपुर पहुंची। गंगा यात्रा के आगमन पर बड़ी संख्या में जगह जगह लोगो ने बैंड बाजों और पुष्प वर्षा के साथ यात्रा दल का स्वागत किया। बिठूर के पत्थर घाट पर यात्रा दल के सदस्यों और स्थानीय लोगो के साथ प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना और कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार राणा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ माँ गंगा का पूजन अर्चन कर आरती किया।



कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि 27 जनवरी को बिजनौर से प्रारम्भ हुई गंगा यात्रा में 1038 गांव 21 लोकल बॉडीज नगरीय क्षेत्र और 1650 राजस्व गांव होते हुए यात्रा यहां तक पहुंची है। उन्होंने कहा कि मोदी जी की प्रेरणा और योगी जी के आह्वन से गंगा यात्रा को लोगो के मन में गंगा के प्रति श्रद्धा को और मजबूत करने के लिए प्रारम्भ किया गया है। उन्होंने लोगो से गंगा को प्रदूषण मुक्त बनाने की अपील करते हुए कहा कि गंगा हमारी आस्था का केंद्र रहा है इसलिए हर हालत में गंगा को साफ करने का लक्ष्य इस यात्रा और इसके बाद होने वाले इवेंट से पूरा होगा।