गंगा यात्रा एवं विकास प्रदर्शनी उद्घाटन कैबिनेट मंत्री सतीश महाना


 


गंगा यात्रा एवं विकास प्रदर्शनी उद्घाटन कैबिनेट मंत्री सतीश महाना


गंगा यात्रा एवं विकास प्रदर्शनी उद्घाटन कैबिनेट मंत्री सतीश महाना कानपुर नगर के नाना राव पार्क बिठूर में गंगा यात्रा एवं विकास प्रदर्शनी का उद्घाटन प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री सतीश महाना ने किया। गंगा प्रदर्शनी पर सूचना विभाग द्वारा गंगा यात्रा, विकास एवं सुशासन, उत्तर प्रदेश संदेश की पुस्तिकाओं का स्टाल लगाए गए है। बलिया से बिजनौर तक 27 जिलों की 1026 ग्राम पंचायतों से होते हुए कुल 1238 किलोमीटर गंगा यात्राओं का समागम कानपुर शहर में 31 जनवरी को होगी।


पत्रकारों से बात करते हुए सतीश महाना ने कहा कि पतित पावनि गंगा नदी देश की राष्ट्रीय धरोहर है, गंगा का आध्यात्मिक , सांस्कृतिक महत्त्व होने के साथ ही पवित्रता के कारण वैज्ञानिक महत्व है। उन्होंने कहा कि गंगा के प्रति जिस प्रकार से प्रधानमंत्री जी ने गंगा के प्रति अपना समर्पण दिखाया है मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी जी ने उत्तर प्रदेश में इसे आगे बढ़ाने का काम किया है, इस निमित्त गंगा यात्रा का आयोजन किया गया है।


उन्होंने कहा कि कानपुर सौभाग्यशाली है कि प्रधानमंत्री जी ने यहां गंगा बेसिन अथॉरिटी की मीटिंग किया और उनके द्वारा बनायी गयी योजना को लेकर हमारी जिम्मेदारी बनती है कि हम उसका पालन करे। उन्होंने कहा कि गंगा यात्रा के माध्यम से जनजागरण कर लोगो तक सन्देश पहुंचाया जायेगा और गंगा के महत्व को जनता तक पहुंचाने का काम गंगा यात्रा करेगी।