कारगिल के मशकोह वैली हिमस्खलन में शहीद को श्रद्धांजलि देने उमड़ा जन सैलाब - कैबिनेट मंत्री कमला रानी वरुण




 

कारगिल के मशकोह वैली हिमस्खलन में शहीद को श्रद्धांजलि देने उमड़ा जन सैलाब - कैबिनेट मंत्री कमला रानी वरुण

 

कारगिल के मशकोह वैली में हिमस्खलन से शहीद हुए कानपुर नगर पतारा के गांव बिराहिनपुर निवासी हवलदार धर्मेंद्र सिंह का तिरंगे में लिपटा पार्थिव शरीर आज उनके गांव पहुंचा तो अंतिम दर्शन के लिए जन सैलाब उमड़ पड़ा। प्रशासनिक अफसरों, पार्टी के नेताओं समेत आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग श्रद्धांजलि देने पहुंच गए। सैन्य सलामी के बाद लोगों ने नम आंखों से अंतिम विदाई दी तो माहौल गमगीन हो गया।  गौरतलब है कि गुरुवार को द्रास सेक्टर के मशकोह वैली स्थित सेना की पूरी चौकी हिमस्खलन की चपेट में आ गई थी, जिसमें हवलदार धर्मेंद्र सिंह शहीद हो गए थे। 


शहीद की अंत्येष्टि पर पहुंची उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री कमला रानी वरुण ने बताया कि शहीद धर्मेंद्र बड़े ही जीवट व्यक्ति थे, भूस्खलन के दौरान इन्होने कई अन्य लोगो को बचाया और बचाते हुए खुद दब गए और निकल नहीं सके। कैबिनेट मंत्री ने संवेदनाये व्यक्त करते हुए सरकार द्वारा शहीद के परिजनों के लिए हर संभव मदद की जायेगी।  



इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जानिए बिना माला के कैसे करे मंत्र जाप

चकबंदी निरस्तीकरण को लेकर जिलाधिकारी तथा चकबंदी आयुक्त को दिया प्रार्थना पत्र

कुशल निर्देशन में विवेकानंद ग्रुप बर्रा कानपुर स्थापित कर रहा नया कीर्तिमान