राम जन्मभूमि न्यास के कार्यकारी सदस्य और भाजपा के पूर्व सांसद राम विलास वेदांती प्रेस वार्ता
राम जन्मभूमि न्यास के कार्यकारी सदस्य और भाजपा के पूर्व सांसद राम विलास वेदांती प्रेस वार्ता राम जन्मभूमि न्यास के कार्यकारी सदस्य और भाजपा के पूर्व सांसद राम विलास वेदांती राम जन्मभूमि न्यास के कार्यकारी सदस्य और भाजपा के पूर्व सांसद राम विलास वेदांती ने कानपुर में कहा कि अयोध्या और लखनऊ सहित कई जगह मुसलमानों ने बिल का समर्थन किया है। कुछ कांग्रेसी लोग देश के मुसलमानों को भड़का कर देश में अशांति पैदा करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि मै चाहता हूँ कि देश में शांति और राष्ट्रीयता बनी रहे इसलिए हम सब लोग मिलकर राष्ट्रीय सद्भावना के साथ देश को आगे बढ़ाने काम करें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने 2014 में सबका साथ सबका विकास का नारा दिया था। इस नारे को विश्वास में लेकर पश्चिम बंगाल में 18 लोकसभा सीटो पर भाजपा जीती थी, जिसमें से 10 लोकसभा सीट मुस्लिम बाहुल्य थी। उन्होंने कहा कि मुझे बहुत आश्चर्य होता है कि बांग्लादेश की प्रधानमंत्री ने बांग्लादेशी मुसलमान को लेकर भारत से साफ शब्दों में कहा है कि बांग्लादेश के लोग जो भारत में गए हैं उनकी लिस्ट चाहिए, जिससे कि वह पुनः बांग्...