बीजेपी कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्रीय कार्यशाला - प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल



बीजेपी कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्रीय कार्यशाला - प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल 

 


कानपुर नगर पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल ने कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के मंडल प्रवासियों की बैठक और कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि हमने पार्टी की सदस्यता सम्बंधित अधिकतम काम पूरा कर लिया गया है। जब संगठन का पर्व प्रारंभ हुआ तब उत्तर प्रदेश में 1 करोड़ 80 लाख सदस्य उत्तर प्रदेश भाजपा में बने थे। उन्होंने कहा कि सामान्यता 20 परसेंट नए मेंबर का लक्ष्य रहता है, लेकिन 50 प्रतिशत नए सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया । इस बार की सदस्यता में एक करोड़ 30 लाख सदस्यता भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश में की है।  


 

उन्होंने कहा कि सदस्यता के बाद सक्रिय सदस्यता का अभियान उत्तर प्रदेश बीजेपी में चला। सक्रीय सदस्यता के सत्यापन और उसके साथ में मापदंड के आधार पर ही कोई कार्यकर्ता सक्रिय सदस्य बन सकता है। उन्होंने बताया कि गत वर्षों में 72 हज़ार सक्रिय सदस्य उत्तर प्रदेश में थे। इस बार 1 लाख 11 हज़ार सक्रिय सदस्य उत्तर प्रदेश में बने हैं। यह वह संख्या है जिसमें सभी सदस्य सत्यापित है, फॉर्म जमा है शुल्क जमा हो गया है और एक लाख 56 हज़ार बूथ अध्यक्षों के निर्वाचन का काम पूरा हो गया है। गत वर्षों में 1 लाख 38 हज़ार तक बूथ अध्यक्ष थे, उन्होंने कहा कि इस बार हम एक लाख 56 हज़ार बूथों तक पहुंचे हैं। नए परिसीमन के बाद 1918 मंडल उत्तर प्रदेश में है, वही पिछली बार करीब 14 सौ मंडल थे। इस बार मंडलों को थोड़ा और छोटा करके 70 से 80 बूथ का एक मंडल बनाया गया है। वही 16 सौ 21 मंडल अध्यक्षों की घोषणा का काम पूरा किया जा चुका है।

 


प्रदेश संगठन महामंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश भाजपा में 1918 मंडल हैं, जिनमें से कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र में 254 मंडल है। मंडल अध्यक्षों के गठन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब सर्वस्पर्शी, सर्वग्राही सर्वसमावेशी मंडल कार्यकारिणी के गठन की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि इस बार पार्टी युवा कार्यकर्ताओं पर विशेष ध्यान देकर मंडल अध्यक्ष पद पर अधिक युवाओं को अवसर दिया है और मंडल कार्यकारिणी में महिलाओ सहित समाज के सभी लोगों को जिम्मेदारी मिल सके।

 

उन्होंने कहा कि कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के सभी 254 मंडलो में मंडल अध्यक्ष के निर्वाचन की प्रक्रियापूर्ण हो जाने के बाद अब मंडल कार्यकारिणी और सेक्टर संयोजको के गठन का कार्य संपादित होना है। कार्यशाला में तय किया गया कि 25 दिसंबर को अटल बिहारी बाजपेई जी की जयंती को पार्टी सुशासन दिवस के रूप में प्रत्येक मंडल में मनाएगी, जिसमे प्रदेश और क्षेत्र के पदाधिकारी मुख्य रूप से सम्मलित होंगे। बैठक में प्रदेश सरकार की मंत्री नीलिमा कटियार सहित कानपुर बुंदेलखंड के क्षेत्रीय पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष सहित सभी मंडलो के प्रवासी सम्मलित हुए।