राम जन्मभूमि न्यास के कार्यकारी सदस्य और भाजपा के पूर्व सांसद राम विलास वेदांती प्रेस वार्ता 


राम जन्मभूमि न्यास के कार्यकारी सदस्य और भाजपा के पूर्व सांसद राम विलास वेदांती प्रेस वार्ता 


राम जन्मभूमि न्यास के कार्यकारी सदस्य और भाजपा के पूर्व सांसद राम विलास वेदांती राम जन्मभूमि न्यास के कार्यकारी सदस्य और भाजपा के पूर्व सांसद राम विलास वेदांती ने कानपुर में कहा कि अयोध्या और लखनऊ सहित कई जगह मुसलमानों ने बिल का समर्थन किया है। कुछ कांग्रेसी लोग देश के मुसलमानों को भड़का कर देश में अशांति पैदा करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि मै चाहता हूँ कि देश में शांति और राष्ट्रीयता बनी रहे इसलिए हम सब लोग मिलकर राष्ट्रीय सद्भावना के साथ देश को आगे बढ़ाने काम करें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने 2014 में सबका साथ सबका विकास का नारा दिया था। इस नारे को विश्वास में लेकर पश्चिम बंगाल में 18 लोकसभा सीटो पर भाजपा जीती थी, जिसमें से 10 लोकसभा सीट मुस्लिम बाहुल्य थी।


उन्होंने कहा कि मुझे बहुत आश्चर्य होता है कि बांग्लादेश की प्रधानमंत्री ने बांग्लादेशी मुसलमान को लेकर भारत से साफ शब्दों में कहा है कि बांग्लादेश के लोग जो भारत में गए हैं उनकी लिस्ट चाहिए, जिससे कि वह पुनः बांग्लादेशी लोगों को अपने देश में बुला ले। इसी तरह पाकिस्तान और अफगानिस्तान के प्रधानमंत्री को भी यह कहना चाहिए कि जो मुसलमान भारत गए हैं उनकी लिस्ट भारत दे दे ताकि उन्हें वापस बुला ले। कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी , राहुल गांधी, पी चिदंबरम, कपिल सिब्बल जैसे लोग भारत की अखंडता को समाप्त कर भारत में सांप्रदायिक दुर्भावना फैलाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी को हिंदुओं ने वोट देकर मुख्यमंत्री बनाया और ममता बनर्जी ने जय श्री राम का नारा लगाने वाले लोगों के ऊपर एफआईआर दर्ज करने का अभियान प्रारंभ किया।


जामिया यूनिर्वसिटी में हुए बवाल पर वेदांती ने कांग्रेस और केजरीवाल सरकार पर षडयंत्र करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास के साथ भ्रस्टाचार मुक्त और आतंकवाद मुक्त भारत बनाने का काम जब शुरू किया तो कांग्रेस नहीं चाहती है कि भारत आतंकवाद और भ्रस्टाचार मुक्त हो। उन्होंने कहा कि भारत के लोगो को सोंचना चाहिए कि किस प्रकार कांग्रेस ने देश के हिन्दुओ और मुसलमानो को लड़ा कर षडयंत्र करने का काम कर रही है।