संदेश

बीमारियों को जड़ से उखाड़ फेंकती होम्योपैथिक दवाएं - डॉ हेमंत मोहन

चित्र
बीमारियों को जड़ से उखाड़ फेंकती होम्योपैथिक दवाएं - डॉ हेमंत मोहन  जीका, डेंगू चिकनगुनिया के अलावा स्वाइन फ्लू से रहें सावधान वायरल जनित बीमारियों को जड़ से उखाड़ फेंकती होम्योपैथिक दवाएं डेंगू चिकनगुनिया के साथ जीका वायरस के जटिलताओं को पूर्ण रूप से ठीक करती होम्योपैथिक दवाएं वायरल जनित बीमारियों में अस्पताल भर्ती होने की आवश्यकता नहीं 2 से 3 दिनों में डेंगू के प्लेटलेट्स काउंट बढ़ाती होम्योपैथिक दवाएं वरिष्ठ होम्योपैथ डॉ हेमंत मोहन व डॉ आरती मोहन को प्रकाशोत्सव के अवसर पर सिक्ख सभा ने सिरोपा देकर किया सम्मानित कानपुर नगर के मोतीझील प्रांगण में गुरुनानक देव के 553 वां जन्मोत्सव के अवसर निशुल्क होम्योपैथिक स्वास्थ शिविर का आयोजन किया गया। कैंप का आयोजन ग्वालटोली स्थित आरोग्य धाम के जाने-माने होमियोपैथिक चिकित्सक डॉ हेमंत मोहन व डॉ आरती ने किया। उन्होंने बताया कि होम्योपैथिक दवाओ के द्वारा कोरोना काल में क्षतिग्रस्त फेफड़ों को होम्योपैथिक दवाएं त्वरित ठीक करती है। डेंगू, चिकनगुनिया, जीका वायरस में घबराने की आवश्यकता नहीं है गंभीर से गंभीर अवस्था में इन बीमारियों का होमियोपैथिक दवाए...

अटल घाट कमल नौका यात्रा - कैबिनेट मंत्री डॉ महेंद्र सिंह

चित्र
  उत्तर प्रदेश 2022 चुनाव में  बीजेपी  350  सीट के पार रहेगी,  अटल घाट कमल नौका यात्रा में बोले  कैबिनेट मंत्री डॉ महेंद्र सिंह कानपुर नगर में  अटल घाट गंगा बैराज  पर आयोजित  कमल नौका यात्रा में बतौर मुख्य अतिथि  पहुंचे प्रदेश सरकार के  जल शक्ति सिंचाई, जल संसाधन, बाढ़ नियंत्रण, लघु सिंचाई, नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति मंत्री डॉ महेन्द्र सिंह ने  मॉ गंगा का पूजन अर्चन किया और कमल नौका यात्रा को झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उच्च शिक्षा राज्यमंत्री नीलिमा कटियार, सहकारिता राज्यमंत्री संगीता बलवंत बिंद,  मत्स्य पशुपालन राज्यमंत्री  जय प्रकाश निषाद, राज्यसभा सांसद  जय प्रकाय निषाद उपस्थित रहे।       पत्रकारों से बात करते हुए डॉ महेंद्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के मूल मन्त्र सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास के तहत निषाद समाज द्वारा नौकायन कर माँ  गंगा के प्रति समर्पण का भाव और उत्तर प्रदेश में विकास की गंगा बहने का  संदेश दिया जा रहा है।  उन्हो...

ज़ीका वायरस कितना खतरनाक, क्‍या हैं लक्षण - डॉ राजेश्वर सिंह

चित्र
ज़ीका वायरस  कितना खतरनाक, क्‍या हैं लक्षण , जानकारी ही इससे है बचाव - डॉ राजेश्वर सिंह    उत्तर प्रदेश में दस्तक दे चुका ज़ीका वायरस संक्रमण के विषय में जानकारी और सावधानी ही इससे बचाव है।  अफ्रीका से एशिया तक फैला हुआ  जिका विषाणु फ्लाविविरिडए विषाणु परिवार से है जो कि अधिकतर  दिन के समय सक्रिय रहता है।  मु ख्य रूप से एक संक्रमित मच्छर (एडीज इजिप्टी और एडीज एल्बोपिक्टस) के काटने से लोगों में फैलता है। आमतौर पर बीमारी लक्षणों के साथ एक सप्ताह तक चलती है।  कई बार लोगों में लक्षण नहीं दिखते हैं या सिर्फ हल्के लक्षण दिखते हैं। हालांकि, प्रेग्‍नेंसी के दौरान जीका वायरस इंफेक्‍शन गंभीर बर्थ डिफेक्‍ट (जन्म दोष) पैदा कर सकता है। इसे साइंस की भाषा में माइक्रोसेफली कहते हैं। अन्य गंभीर मस्तिष्क दोष भी हो सकते हैं। जीका से संक्रमित कई लोगों में कोई लक्षण नहीं दिखते हैं या हल्के लक्षण दिखते हैं। ये कुछ दिनों से लेकर एक सप्ताह तक बने रहते हैं। हालांकि, प्रेग्‍नेंसी के दौरान जीका इंफेक्‍शन गंभीर बर्थ इंफेक्‍शन पैदा कर सकता है। मौजूदा अध्‍ययनों से...

मेट्रो बनकर तैयार, 10 नवंबर को होगा मेट्रो का ट्रायल रन

चित्र
  मेट्रो बनकर तैयार,  10 नवंबर को  होगा मेट्रो  का ट्रायल रन   औद्योगिक नगरी कानपुर नगर में विकास को गति और जनपद वासियो के साथ सरकार के सपनो को साकार करती निर्माणाधीन मेट्रो ट्रेन के कार्य प्रगति का निरीक्षण करने पहुंचे प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना ने उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कारपोरेशन के प्रबंध निदेशक कुमार केशव मेट्रो कार्य का स्थलीय निरिक्षण और बैठक किया।  पत्रकारों से बात करते हुए कैबिनेट मंत्री ने मेट्रो कार्य की सराहना करते हुए कहा कि कानपुर की मेट्रो लगभग बनकर तैयार है और इसका ट्रायल रन मुख्यमंत्री जी द्वारा  10 नवंबर को  किया जायेगा। उन्होंने कहा कि  हमारा लक्ष्य है कि 31 दिसंबर तक इसको प्रारम्भ कर दिया जायेगा क्योंकि ट्रायल रन के बाद मिनिस्ट्री ऑफ़ रेलवे की कुछ प्रक्रिया के तहत कार्य करेगी जिसमे करीब डेढ़ माह लगेगा। सतीश महाना ने कहा कि लगभग 32.4 किलोमीटर की मेट्रो है जिसमे पहला फेज आईआईटी से मोतीझील तक शुरू हो जायेगा। दूसरा फेज मोतीझील से लेकर नौबस्ता तक और बर्रा से तीसरा फेज शुरू होगा।

25 नए जीका वायरस संक्रमित मरीज मिलने के बाद कुल ज़ीका वायरस संक्रमित मरीज हुए 36

चित्र
25 नए जीका वायरस संक्रमित मरीज मिलने के बाद कुल ज़ीका वायरस संक्रमित मरीज हुए 36  कानपुर में  ज़ीका वायरस से संक्रमित 25 नये म रीजों के पाये जाने के बाद संक्रमित मरीजों की संख्या 36 पहुँच गयी है। गौरतलब है कि कुछ दिन पूर्व कानपुर में जीका वायरस का पहला मरीज मिला था। जिसके बाद संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है।  जीका वायरस संक्रमण के खतरे को देखते हुए प्रदेश सरकार द्वारा संक्रमण की रोकथाम के लिए कड़े दिशा निर्देश जारी किये गए थे। वही  जनपद स्तर पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियो द्वारा स्थित पर काबू करने के लिए टीम गठित कर संक्रमण को रोकने और संभावित संक्रमित व्यक्तियों के नमूनों की जांच की जा रही है। ज़ीका वायरस के बढ़ते संक्रमण को लेकर शासन स्तर पर भी उच्च अधिकारियों द्वारा प्रभावी कदम उठाये जा रहे है।  सी एमओ डॉ नेपाल सिंह ने बताया कि 25 नए पॉजिटिव केस आने के बाद जीका वायरस संक्रमित कुल मरीजों की संख्या 36 पहुँच गयी है। सीएमओ के अनुसार ज़ीका संक्रमण को लेकर स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रभावी कदम उठाये जा रहे है। संक्रमण के प्रभावित और संभावित क्षेत्रो मे...

सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल निर्माण में जेके सीमेंट ने आईआईटी कानपुर को 60 करोड़ रुपये के वित्त पोषण का दिया योगदान

चित्र
सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल निर्माण में जेके सीमेंट ने  आईआईटी कानपुर  को   60 करोड़ रुपये के वित्त पोषण का दिया योगदान  आईआईटी कानपुर और जेके सीमेंट लिमिटेड ने स्कूल ऑफ मेडिकल रिसर्च एंड टेक्नोलॉजी (एसएमआरटी) की स्थापना के लिए संस्थान के परिसर में एक सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के निर्माण में 60 करोड़ रुपये के वित्त पोषण करने के लिए एमओयू समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये। यह एमओयू देश में चिकित्सा अनुसंधान और नवाचार के प्रति दृष्टिकोण में एक आदर्श बदलाव लाने के लिए आईआईटी कानपुर के प्रयास का हिस्सा है। गौरतलब है कि आईआईटी कानपुर ने स्कूल ऑफ मेडिकल रिसर्च एंड टेक्नोलॉजी (SMRT) स्थापित करने महत्वकांक्षी योजना बनाई है, जिसमें कि भविष्य की दवाओं पर उत्कृष्टता केंद्र (सीओई) और एसएमआरटी के हिस्से के रूप में एक सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल स्थापित करने का भी प्रस्ताव है।  श्री यदुपति सिंघानिया के नाम पर प्रस्तावित सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल कानपुर के निवासियों के साथ-साथ देश के अन्य हिस्सों के लोगों को भी लाभान्वित करने के साथ ही मेडिकल रिसर्च एंड टेक्नोलॉजी स्कूल से जुड़ा होगा जो...

रावण मंदिर वर्ष में एक बार विजयदशमी पर कपाट खुलने पर होती है दशानन की पूजा

चित्र
रावण मंदिर वर्ष में एक बार विजयदशमी पर मंदिर के कपाट खुलने पर होती है  दशानन की पूजा  कानपुर में  एकलौता रावण का मंदिर है जहाँ वर्ष में एक बार विजयदशमी पर मंदिर के कपाट खोले जाते है और विधिवत  दशानन रावण की पूजा की जाती है।  कानपुर के शिवाला में दशानन रावण का मंदिर है यहां  दशानन शक्ति के प्रहरी के रूप में विराजमान हैं।वर्ष में एक बार विजयदशमी को सुबह मंदिर के कपाट खोले जाते है और रावण की प्रतिमा का श्रृंगार-पूजन आरती की जाती है। यह कपाट साल में सिर्फ एक बार दशहरा के दिन ही खुलते हैं।  वर्ष 1868 में  भगवान शिव के भक्त  महाराज गुरु प्रसाद प्रसाद शुक्ल ने कैलाश मंदिर परिसर में शक्ति के प्रहरी के रूप में रावण का मंदिर निर्मित कराया था। लोग दशानन मंदिर मे विजयदशमी के दिन दशानन की प्रतिमा का  पूजन  सरसों के तेल का दिया  और  तरोई  के फूल  अॢपत  कर  दशानन से ज्ञान,  शक्ति ,  दीर्घायु , सुख-समृद्धि की कामना करते है।  रावण प्रकांड विद्वान और ज्ञानी था, लेकिन उसे खुद के पराक्रम का घमंड भी...

आईआईटी कानपुर के वैज्ञानिको ने खोजा इंफ्लेमेटरी सहित कई रोगों में पथ-प्रदर्शक रिसेप्टर मॉलिक्यूल्स, दवाए बनाने में मिलेगी मदद

चित्र
आईआईटी कानपुर के वैज्ञानिको ने खोजा इंफ्लेमेटरी सहित कई रोगों में पथ-प्रदर्शक रिसेप्टर मॉलिक्यूल्स, दवा ए  बनाने में मिलेगी मदद आईआईटी कानपुर के वैज्ञानिको ने क्वींसलैंड विश्वविद्यालय के सहयोग से सूजन-संबंधी (इंफ्लेमेटरी) रोगों  के साथ कोविड 19 के ईलाज में सहायक दवाओं में पथ-प्रदर्शक रिसेप्टर मॉलिक्यू ल्स खोजने में सफलता प्राप्त किया है। वैज्ञानिको द्वारा किये गए अनुसंधान कार्य पुरानी सूजन संबंधी बीमारी के ईलाज सहित अन्य कई बीमारियों के ईलाज हेतु संभावित चिकित्सीय लक्ष्य की पहचान करेगा।इस सन्दर्भ में आईआईटी कानपुर और द यूनिवर्सिटी ऑफ क्वींसलैंड के वैज्ञानिको द्वारा सूजन संबंधी बीमारी में एक पथ-प्रदर्शक अंतरराष्ट्रीय सहयोगी शोध परिणाम भी प्रकाशित किया गया है।  यह पहली बार है कि शोधकर्ताओं ने प्रतिरक्षा प्रणाली के भीतर प्रमुख अणुओं की कार्यप्रणाली की पहचान की है जो सूजन से लड़ने में मदद कर सकते हैं तथा सूजन संबंधी बीमारियों के कारक है। शोध के निष्कर्ष नई दवा अणुओं में आगे के शोध में मदद करेंगे जो रिसेप्टर्स पर कार्य कर सकते...

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी बेबी रानी मौर्य जाटव कार्यक्रम

चित्र
  राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी बेबी रानी मौर्य जाटव कार्यक्रम कानपुर नगर ​के लाजपत भवन मोतीझील में आयोजित भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के कार्यक्रम में पहुंची राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी व पूर्व राज्यपाल उत्तराखंड बेबी रानी मौर्य जाटव का कार्यकर्ताओ ने जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बीजेपी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने कहा कि बीजेपी में दलितों , गरीबो और दुखियो का दर्द समझा जाता है। उन्होंने कहा कि बीजेपी ऐसी पार्टी है जहां दलितों, गरीबो, महिलाओ सहित सभी वर्ग के लोगो का सम्मान किया जाता है। बीजेपी द्वारा पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाये जाने पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि 25 वर्षो से बीजेपी ने उन्हें बहुत सम्मान दिया है। उन्होंने कहा कि बाबा साहब ने संविधान में जो लिखा है उसका बीजेपी अक्षरता पालन कर रही है। उन्होंने 2022 के चुनाव में पुनः बीजेपी की सरकार बनाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने उज्जवला योजना के तहत गैस सिलिंडर देकर महिलाओ की पीड़ा को समझा और जाना कि कैसे महिलाये जंगल से ल...

यूपीएमआरसी के प्रबंध निदेशक कुमार केशव ने मेट्रो भूमिगत सेक्शन निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ

चित्र
  यूपीएमआरसी  के  प्रबंध निदेशक कुमार केशव ने मेट्रो  भूमिगत सेक्शन निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ औद्योगिक नगरी कानपुर नगर के विकास में गति देने के लिए कानपुर मेट्रो का निर्माण कार्य केंद्र और प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप धरातल पर आकर ले रही है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कारपोरेशन के एमडी कुमार केशव द्वारा  नवीन मार्केट भूमिगत स्टेशन के लिए पहले डायफ्राम वॉल पैनल के निर्माण और एचबीटीयू परिसर में भूमिगत सेक्शन-1 के लिए बने नए कास्टिंग यार्ड में प्री-कास्ट संरचनाओं के कास्टिंग (ढलाई) कार्यों के शुभारंभ के साथ ही एक अहम पड़ाव में कदम रखा गया है। गौरतलब है कि कानपुर मेट्रो के अंतर्गत कॉरिडोर-1 (आईआईटी से नौबस्ता) के अंतर्गत चुन्नीगंज से नयागंज के बीच चिह्नित 4 किमी. लंबे भूमिगत सेक्शन-1 के अंतर्गत चार मेट्रो स्टेशन   चुन्नीगंज, नवीन मार्केट, बड़ा चौराहा और नयागंज  का निर्माण होना है।  पहले कॉरिडोर (आईआईटी से नौबस्ता) को चार खंडों में बांटा गया है जिसमें  प्रॉयरिटी सेक्शन (आईआईटी से मोतीझील) ;भूमिगत सेक्शन-1 (चुन्नीगंज से नय...