अटल घाट कमल नौका यात्रा - कैबिनेट मंत्री डॉ महेंद्र सिंह

 


उत्तर प्रदेश 2022 चुनाव में बीजेपी 350 सीट के पार रहेगी, अटल घाट कमल नौका यात्रा में बोले कैबिनेट मंत्री डॉ महेंद्र सिंह

कानपुर नगर में अटल घाट गंगा बैराज पर आयोजित कमल नौका यात्रा में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे प्रदेश सरकार के जल शक्ति सिंचाई, जल संसाधन, बाढ़ नियंत्रण, लघु सिंचाई, नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति मंत्री डॉ महेन्द्र सिंह ने मॉ गंगा का पूजन अर्चन किया और कमल नौका यात्रा को झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उच्च शिक्षा राज्यमंत्री नीलिमा कटियार, सहकारिता राज्यमंत्री संगीता बलवंत बिंद, मत्स्य पशुपालन राज्यमंत्री जय प्रकाश निषाद, राज्यसभा सांसद जय प्रकाय निषाद उपस्थित रहे। 
   
पत्रकारों से बात करते हुए डॉ महेंद्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के मूल मन्त्र सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास के तहत निषाद समाज द्वारा नौकायन कर माँ गंगा के प्रति समर्पण का भाव और उत्तर प्रदेश में विकास की गंगा बहने का संदेश दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी के नमामि गंगा परियोजना में निषाद समाज का बहुत बड़ा योगदान रहा है। आत्मनिर्भर भारत के तहत प्रधानमंत्री जी ने मत्स्य पालकों और निषाद समाज को 20 हजार करोड़ का पैकेज दिया जिससे इनके जीवन उत्थान में क्रांतिकारी परिवर्तन लाने का कार्य किया गया है। उन्होंने कहा कि 2014, 2017 , 2019 और उपचुनाव में जनता ने बीजेपी को जिताया और सभी समाज के लोग बीजेपी के साथ है। उन्होंने कहा कि 2022 में 350 के पार जाकर योगी आदित्यनाथ जे के नेतृत्व में बीजेपी की सरकार बनाएंगे।  




गंगा को आस्था, अर्थ और लोगों की जीविका रोजगार का साधन बताते हुए उन्होंने कहा कि गंगा मैया गंगोत्री से चलकर बंगाल की खाड़ी में समुद्र तक 2500 किलोमीटर की यात्रा तय करती है, जिसमे से 1250 किलोमीटर केवल उत्तर प्रदेश में है। उन्होंने कहा कि गंगा मैया के समर्पण व नमामि गंगे योजना के तहत 128 साल पुराने सीसामऊ नाले को बंद किया। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में एक लाख चौतीस हजार सात सौ तैतिस निषाद व मछुआरा परिवारों को सहायता राशि और 22 हजार मछुआरा परिवारों को आवास का लाभ दिया गया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में क्रांतिकारी परिवर्तन हुआ है। प्रदेश में एक्सप्रेसवे बन रहे हैं, प्रदेश में 2 करोड़ 41 लाख किसानों के खातों में पैसा पहुंच चुका है। मुख्यमंत्री जी ने दीपावली पर जनता को दीपावली से होली तक 15 करोड़ लोगो को मुफ्त में राशन वितरित किये जाने और पेट्रोल डीजल के मूल्य कम करके बड़ा तोहफा दिया है।