संदेश

अगस्त, 2019 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

पोषण में बेहतर कार्य करने पर महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने किया सम्मानित

चित्र
आंगनबाडी केन्द्र मगरासा विकास खण्ड विधनू कानपुर नगर की टीम के चार सदस्यों को महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने किया सम्मानित पोषण में बेहतर कार्य करने के लिए कानपुर नगर से करीब 15 किमी0 की दूरी पर स्थित विकास खण्ड विधनू के ग्राम मगरासा का आंगनबाडी केन्द्र के चार सदस्यों को नई दिल्ली में महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने सम्मानित किया गया है। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने चारो सदस्यों की टीम को प्रशस्ति पत्र के साथ 2 लाख रुपए देकर सम्मानित किया। सम्मान पाने वाली मुख्य सेविका अनामिका देवी , आंगबाडी कार्यकत्री पूनम अवस्थी,  एएनएम रेखा पाण्डेय और आशा संगम साहू शामिल हैं। गौरतलब है कि जिला प्रशासन द्वारा दिसम्बर 18 में विधनू परियोजना को सुपोषित परियोजना बनाने का संकल्प लिया गया था। इसी क्रम में भारत सरकार के दिशा-निर्देश के अनुसार मार्च 2019 तक पोषण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले लोगो का मूल्यांकन किया गया। सम्मानित किये गए चारों सदस्यों को नई दिल्ली के होटल अशोका में महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा प्रति व्यक्ति 50 हजार रुपये इन्सेन्टिव पुरस्कार और ...

जल्द ही सड़को पर दौड़ेंगे सौर ऊर्जा रिक्शा - भारत सरकार की कंपनी सेंट्रल इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड की पहल

चित्र
  भारत सरकार की कंपनी सेंट्रल इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड ने आईआईटी कानपुर को प्रौद्योगिकी उन्नयन के लिए दिये 5 सौर ऊर्जा रिक्शा ,  जल्द ही सड़को पर दौड़ेंगे सौर ऊर्जा रिक्शा   भारत सरकार के विज्ञानं और प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अधीन कार्यरत सेंट्रल इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड कंपनी द्वारा आज आईआईटी कानपुर को कॉर्पोरेट सामाजिक जिम्मेदारी कार्यक्रम के तहत सेंट्रल इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड के सीएमडी बीएन सरकार ने एमओयू साइन किया जिसके तहत आईआईटी कानपुर को 5 सौर ऊर्जा संचालित ई-रिक्शा प्रदान किया गया।     वही कंपनी द्वारा निकट भविष्य में ऐसे पांच और वाहन आईआईटी कानपुर को उपलब्ध कराये जायेंगे। गौरतलब है की केंद्र सरकार द्वारा सौर ऊर्जा को वैकल्पिक श्रोत के रूप में प्रोत्साहित है। सेंट्रल इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड द्वारा दिए गए सौर ऊर्जा चलित रिक्शा कई तरह से बेहतर माना जा रहा है। यह सौर ऊर्जा चलित रिक्शा कई सुविधाओं से लैस है।      सौर ऊर्जा से संचालित रिक्शा की उपयोगिता के विषय में सेंट्रल इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड कंपनी के सीएमडी बीएम सरकार ने बताया कि इस रिक्शा के कई फा...

जन्माष्टमी की शुभकामनाएं

चित्र
जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाए श्याम एक दिन हँसकर बोले​                         ​सुनो राधिका प्यारी,​   ​आज बताओ, मै सुन्दर या​                         ​तुम अति सुन्दर नारी ?​   ​असमंजस में पड़ी राधिका​                   ​कौन अधिक रुचिकारी​   ​दिन जैसी सफेद उजली मैं​                       ​श्याम रात अंधियारी ।  ​मैं गोरी माखन सी कोमल​                       ​श्याम सुरतिया कारी,​   ​पर कैसे कह दूँ मैं प्रियतम​                          ​कारी सुरत तिहारी ।।  ​हंसकर बोली जगतसुन्दरी​                          ​सुनो बात बन...

केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिकता मंत्री डॉ थावर चन्द्र गेहलोत एलिम्को पुनर्निर्मित प्रोस्थेटिक ओर्थोटिक केंद्र विस्तार, नवनिर्मित आवासीय परिसर भवन उद्घाटन 

चित्र
  केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिकता मंत्री डॉ थावर चन्द्र गेहलोत एलिम्को पुनर्निर्मित प्रोस्थेटिक ओर्थोटिक केंद्र विस्तार, नवनिर्मित आवासीय परिसर भवन उद्घाटन    जनपद कानपुर नगर स्थित भारतीय कृतिम अंग निर्माण निगम एलिम्को में आज केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिकता मंत्री डॉ थावर चन्द्र गेहलोत ने एलिम्को में पुनर्निर्मित प्रोस्थेटिक एवं ओर्थोटिक केंद्र के विस्तार और नवनिर्मित आवासीय परिसर भवन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री ने दिव्यांगजन के स्वालंबन और सशक्तिकरण को दर्शाता प्रतीक चिन्ह स्वावलंबन वृक्ष की धातु से निर्मित logo का अनावरण किया। केंद्रीय मंत्री ने दिव्यांगजन और राष्ट्रिय  वयोश्री योजना के तहत वरिष्ठ नागरिको को सहायक यंत्र और उपकरण प्रदान किया।   अपने उद्बोधन में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सरकार दिव्यांगजनों के शशक्तिकरण के लिए लगातार कार्य कर रही है। सरकार द्वारा दिव्यांगजनों को कौशल प्रशिक्षण दिया जा रहा है , विभिन्न प्रतियोगिताओ के लिए निशुल्क कोचिंग, कम दर पर लोन की व्यवस्था सहित कई अन्य कल्याणकारी योजनाए सरकार द्वारा लागू की गयी है। ...

समुद्र में जाने वाले मरीन वेस्ट पोलूटेंट्स और प्लास्टिक ड्राई वेस्ट की स्टडी के लिए कोचीन, पोर्ट ब्लेयर सहित कानपुर को भारत सरकार ने किया शामिल , जर्मन से आये 7 सदस्यीय दल ने किया निरिक्षण  

चित्र
    समुद्र में जाने वाले मरीन वेस्ट पोलूटेंट्स और प्लास्टिक ड्राई वेस्ट की स्टडी के लिए कोचीन, पोर्ट ब्लेयर सहित कानपुर को भारत सरकार ने किया शामिल , जर्मन से आये 7 सदस्यीय दल ने किया निरिक्षण     स्मार्ट सिटी बनने की दौड़ में शामिल औद्योगिक नगरी कानपुर में प्रदूषण कम करने के लिए जिला प्रशाशन, नगर निगम सहित प्रदेश और केंद्र सरकार लगातार प्रयासरत है। इसी क्रम में जर्मनी से 7 सदस्यीय दल कानपुर पहुँचा। जर्मन दल के साथ नगर निगम के अधिकारियों ने बैठक कर शहर के कूड़े को निस्तारित और व्यवस्थित करने पर भी चर्चा किया। इस दौरान टीम के सदस्यों ने सॉलि़ड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट का निरिक्षण किया और अधिकारियों के साथ बैठक किया।    नगर आयुक्त ने पत्रकारों से बताया कि गंगा के द्वारा समुद्र में जाने वाले मरीन वेस्ट पोलूटेंट्स और प्लास्टिक ड्राई वेस्ट को लेकर जर्मन टीम निरिक्षण कर रही है। इसी क्रम में भारत सरकार द्वारा देश में तीन शहरो को चुना गया है जिसमे कोचीन, ...

घोड़ो की विकसित नाल बनाने की तकनीक पर आईआईटी कानपुर में कार्यशाला

चित्र
आईआईटी कानपुर में घोड़ो की विकसित नाल बनाने की तकनीक पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। आईआईटी के ग्रामीण प्रौद्योगिकी एक्शन ग्रुप टीम ने उत्तर प्रदेश राज्य के 20 जिलों के भिन्न-भिन्न स्थानों के आये नालबन्द नागरिकों के लिए  प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यशाला का उद्घाटन प्रोफेसर एन.एस. व्यास ने  किया। यूपी के 20 जिलों के लगभग 70 प्रतिभागीयो ने प्रोफेसर संदीप संगल और के चंद्रशेखर (एमएसई) द्वारा विकसित एक नई तकनीक को सीखा। जिसमें घोड़े की नाल बनाने की प्रक्रिया में एक छोटा सा बदलाव करके 3 से 4 सप्ताह तक घोड़े की नाल के जीवनचक्र को बढ़ाया जा सकेगा घोड़े के बेहतर स्वास्थ्य में लगातार इजाफा होगा और घोड़ों को चोटें भी कम लगेंगी। कार्यशाला में आये हुए प्रतिभागीयों में घोड़ों के मालिक, नालबंद, घोड़े के जूता बनाने वाले और गैर-सरकारी संगठन हैं जो घोड़ों के साथ काम करते हैं, और इससे अपनी आजीविका कमाते हैं l यह तकनीक 14 महीने की अवधि में ब्रुक इंडिया के साथ मिलकर विकसित हुई जिसमें धातु विज्ञान में सुधार की एक नई तकनीक के साथ इसे बनाया गया, जिससे कि स्थानीय लोहार आसानी से इसका पालन कर सक...

रायबरेली में लंबे समय तक जलवा कायम रखने वाले अखिलेश सिंह का निधन

चित्र
  रायबरेली में एक जमाने तक अपना झंडा बुलंद रखने वाले अखिलेश सिंह का निधन रायबरेली सदर  से कई दशकों तक अपना झंडा बुलंद रखने वाले पूर्व कांग्रेसी विधायक अखिलेश सिंह का मंगलवार सुबह लखनऊ के पीजीआई में निधन हो गया। वे लम्बे समय से कैंसर से पीड़ित थे, अखिलेश की विरासती सीट पर उनकी पुत्री अदिति सिंह कांग्रेस से विधायक हैं । अखिलेश सिंह के निधन से जिले में शोक की लहर है. लखनऊ के पीजीआई से उनका पार्थिव शरीर रायबरेली स्थित पैतृक गांव लालूपुर पहुंचेगा । वो काफी समय से कैंसर से जूझ रहे थे, उनका इलाज सिंगापुर में भी चल रहा था और वो लखनऊ के पीजीआई में रूटीन चेकअप के लिए आये थे ।  जहां उनकी तबीयत बिगड़ती गई और मंगलवार सुबह करीब 5 से 6 बजे के करीब उन्होंने अंतिम सांस लिया।  

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के योग गुरु ने योग केंद्र का किया उद्घाटन

चित्र
  छत्रपति शाहू जी महाराज विश्विद्यालय कानपुर के यूनिवर्सिटी इंस्टिट्यूट ऑफ़ हेल्थ साइंसेज में योग केंद्र का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के योग गुरु ने किया कानपुर स्थित छत्रपति शाहू जी महाराज विश्विद्यालय के यूनिवर्सिटी इंस्टिट्यूट ऑफ़ हेल्थ साइंसेज में योग केंद्र का उद्घाटन करने पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र  मोदी जी के योग गुरु , कुलाधिपति स्वामी विवेकानंद योग अनुसंधान संस्थान बंगलुरु, पदमश्री  डॉ एच आर नागेन्द्र  ने योग केंद्र का उद्घाटन किया। पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि मोदी जी ने देश हित में जिस तरह का काम किया है, उससे मै उनका गुरु नहीं बल्कि वो हमारे गुरु हो गये है। कश्मीर में धारा 370 हटाने पर योग गुरु ने कहा कि कश्मीर योग का बहुत बड़ा स्थान था सरस्वती पीठ था। उन्होंने कहा कि शंकराचार्य वहा गये और वहा योग और अध्यात्म क्षेत्र लगाया था। जम्मू कश्मीर के वापस आने पर ख़ुशी व्यक्त करते हुए योग गुरु ने कश्मीर को बहुत सुन्दर स्थान बताया और कहा की कश्मीर बहुत बड़ा पर्यटक स्थल हो सकता है। योग गुरु का मानना है कि धारा 370 हटने के बाद कश्मीर में आतंकवादी ...

स्माल आर्म्स फैक्ट्री कानपुर द्वारा निर्मित अत्याधुनिक जेवीपीसी गन

चित्र
    स्माल आर्म्स फैक्ट्री कानपुर द्वारा निर्मित अत्याधुनिक जेवीपीसी गन    कानपुर नगर स्थित लघु शस्त्र निर्माणी और एआरडीई पूना के संयुक्त प्रयास से बनाई गयी अत्याधुनिक जेवीपीसी की 100 गन की प्रथम खेप शनिवार को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल की आगरा यूनिट को हस्तांतरित कर दी गयी। लघु शस्त्र निर्माणी कानपुर एंव एआरडीई पूना के संयुक्त प्रयासों से जेवीपीसी का निर्माण 2017 में किया गया। जिसके बाद से जेवीपीसी गन का सफल परीक्षण भारत के विभिन्न अर्ध सैनिक बल एंव राज्य पुलिस बलों द्वारा किया जा चुका है।   जेवीपीसी गन की क्षमता की तुलना विश्व विख्यात हथियारों जैसे एमपी 5 , एमपी 7 , पी 2000 से की जा सकती है। लघु शस्त्र निर्माणी को जेवीपीसी गन के सफल परी़क्षण के बाद लगभग दस हज़ार गनो का आर्डर मिला जिसमें से छत्तीसगढ़ पुलिस, मणिपुर पुलिस, जम्मू कश्मीर पुलिस, केन्द्रीय रिज़र्व पुलिस बल को गनों की सफलता पूर्वक आपूर्ति की जा चुकी है। इसी क्रम में लघु शस्त्र निर्माणी कानपुर द्वारा केन्द्रीय औघोगिक सुरक्षा बल के आर्डर में से 100 गनों और पच्चीस हज़ार कारतूसों की एक खेप का ह...

राष्ट्रीय शर्करा संस्थान कानपुर शैक्षणिक और अनुसंधान के लिए थाईलैंड से मिलाएगा हाथ , थाईलैंड से 15 सदस्यीय दल आया संस्थान

चित्र
  राष्ट्रीय शर्करा संस्थान कानपुर की शैक्षणिक एवं अनुसंधान संबंधी गतिविधियों को जांचने आया थाईलैंड से 15 सदस्यीय दल      कानपुर नगर स्थित राष्ट्रीय शर्करा संस्थान के साथ थाईलैंड शैक्षणिक और अनुसंधान के लिए हाथ मिलाएगा , इसी क्रम में राष्ट्रीय शर्करा संस्थान की शैक्षणिक एवं अनुसंधान संबंधी गतिविधियों को जांचने थाईलैंड से दौरे पर आये 15 सदस्यीय दल ने संस्थान की शैक्षणिक एवं अनुसंधान संबंधी गतिविधियों को जांचा परखा। दल ने संस्थान में उपलब्ध विविध आधुनिकतम  प्रयोगशालाओं में आधुनिक उपकरणों , स्मार्ट क्लासरूम एवं संस्थान के वैज्ञानिकों द्वारा विविध सामयिक विषयों पर किये जा रहे अनुसंधान कार्यों को देखा। दौरे का मुख्य उद्देश्य गन्ना उत्पादन को बढ़ाना, चीनी मिलों की तकनीकी दक्षता में अभिवृद्धि करने के साथ राजस्व बढ़ाने के लिये चीनी मिलों में नवीनतम उत्पादों का विकास करना है।    संस्थान के निदेशक, प्रो. नरेन्द्र मोहन ने बताया कि संस्थान देश में गन्ने और चीनी की उत्पादकता बढ़ाने, जल-संरक्षण के साथ बाजार की मांग के अनुसार विव...

जश्न ए आज़ादी स्वतंत्रता दिवस की 73 वी वर्षगांठ हर्षोउल्लास के साथ मनाई गयी 

चित्र
                जश्न ए आज़ादी स्वतंत्रता दिवस की 73 वी वर्षगांठ हर्षोउल्लास के साथ मनाई गयी  गोंडा के पूर्व माध्यमिक विद्यालय पहाड़पुर में जश्न ए आज़ादी स्वतंत्रता दिवस की 73 वी वर्षगांठ हर्षोउल्लास के साथ मनाई गयी। पहाड़पुर प्रधान पद प्रत्याशी पं मनोज शुक्ला के साथ लखनऊ स्थित माँ ज्योत्सना देवी मंदिर के प्रधान पुजारी और युवा जनसेवक पं हेमंत शुक्ला ने बड़ी संख्या में स्थानीय लोगो के साथ झंडारोहण किया। इस अवसर पर लोगो ने राष्ट्रीय पर्व की ख़ुशी में मिठाइयां बाँटी गयी। वही जुझारू नेताओ ने जनता की सेवा करने और राष्ट्र हित में कार्य करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर क्षेत्र के वरिष्ठ बुद्धजीवी लोगो के साथ हरिकेश शुक्ल , अशोक शुक्ल , जीतेन्द्र शुक्ल मौजूद रहे। 

दूरदर्शन समाचार की वरिष्ठ एंकर और समाचार वाचक नीलम शर्मा का निधन 

चित्र
  दूरदर्शन समाचार की वरिष्ठ एंकर और समाचार वाचक नीलम शर्मा का निधन    दूरदर्शन समाचार की मशहूर एंकर और समाचार वाचक नीलम शर्मा का शनिवार को निधन हो गया। सूत्रों के अनुसार नीलम  कैंसर से पीड़ित थीं और इलाज के लिए अस्पताल उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। नीलम शर्मा ने दूरदर्शन के ' बड़ी चर्चा ' और 'तेजस्विनी' जैसे कार्यक्रमों का संचालन किया था और 20 साल से ज्यादा समय से दूरदर्शन से जुड़ी हुई थीं। नीलम को पत्रकारीय करियर में कई अवॉर्ड्स भी मिले जिनमें 'नारी शक्ति अवॉर्ड' भी शामिल है।

15 अगस्त 1947 की रात से चली आ रही है परंपरा , कानपुर में रात 12 बजे मनाया गया आज़ादी का 73 वां जश्न

चित्र
  15 अगस्त 1947 की रात से चली आ रही है परंपरा ,   आज़ादी का जश्न पूरे देश में बड़े हर्षोउल्लास के साथ मनाया जाता है, वही औद्योगिक नगरी कानपुर में आज़ादी के इस पर्व को मनाने की परंपरा कुछ इस तरह से है कि प्रत्येक वर्ष कानपुर में 14 और 15 अगस्त की मध्य रात ठीक 12 बजते ही यहां झण्डा रोहण कर ख़ुशी मनाई जाती है और बड़ी धूम धाम से 15 अगस्त का झंडा फहराया लोग आतिशबाज़ी करते है और मिठाईया बांटते है। इसी परंपरा को बढ़ाते हुए कानपुर के मेस्टन रोड पर लोगो ने एकत्रित होकर आजादी का 73वां जश्न मनाया । लोगो ने रात के ठीक 12 बजे झंडारोहण किया , मिठाईया बांटी और आतिश बाजी के साथ 73 गोले दाग कर आजादी का 73 वां जश्न मनाया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया, समारोह में शहर के सभी वर्ग के लोग स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सहित पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री प्रकाश जायसवाल भी शामिल हुए।

राष्ट्रीय उद्यमिता पुरस्कार के लिए आईआईटी कानपुर उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश से युवा एंटरप्रेन्योर की करेगा तलाश

चित्र
राष्ट्रीय उद्यमिता पुरस्कार 2019 के लिए आईआईटी कानपुर उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश से युवा एंटरप्रेन्योर तलाश करेगी    आईआईटी कानपुर ने भारत सरकार के कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय उद्यमिता पुरस्कार (NEA) 2019 के चौथे संस्करण का शुभारंभ किया। आई आई टी कानपुर में आयोजित लॉन्च मीटिंग के दौरान, आई आई टी कानपुर के निदेशक, प्रो करंदिकर, ने यू.पी. और एम.पी. से आमंत्रित गणमान्य व्यक्तियों भारतीय उद्योग संघ (आईआईए) के प्रतिष्ठित प्रतिनिधियों, फिक्की-फ़्लो, टीआईई, सीआईआई, वीसी और शीर्ष संस्थानों के निदेशक, आईआईटी कानपुर के डीन और प्रोफेसर,  स्वयंसेवी, एनजीओ और आगामी उद्यमी / स्टार्ट-अप शामिल रहे। एनईए 2019 का उद्देश्य उत्कृष्ट युवा पीढ़ी के उद्यमियों को पहचानना और उनका सम्मान करना है जिन्होंने उद्यमी पारिस्थितिकी तंत्र के निर्माण में अहम योगदान दिया है। वही इसका उद्देश्य सभी क्षेत्रों, भौगोलिक और सामाजिक-आर्थिक पृष्ठभूमि से योग्य उद्यमियों और उद्यमी पारिस्थितिकी तंत्र निर्माताओं तक पहुंचना है। इस श्रृंखला में कुल 45 पुरस्कार होंगे, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों में युव...