पोषण में बेहतर कार्य करने पर महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने किया सम्मानित


आंगनबाडी केन्द्र मगरासा विकास खण्ड विधनू कानपुर नगर की टीम के चार सदस्यों को महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने किया सम्मानित


पोषण में बेहतर कार्य करने के लिए कानपुर नगर से करीब 15 किमी0 की दूरी पर स्थित विकास खण्ड विधनू के ग्राम मगरासा का आंगनबाडी केन्द्र के चार सदस्यों को नई दिल्ली में महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने सम्मानित किया गया है। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने चारो सदस्यों की टीम को प्रशस्ति पत्र के साथ 2 लाख रुपए देकर सम्मानित किया। सम्मान पाने वाली मुख्य सेविका अनामिका देवी , आंगबाडी कार्यकत्री पूनम अवस्थी,  एएनएम रेखा पाण्डेय और आशा संगम साहू शामिल हैं। गौरतलब है कि जिला प्रशासन द्वारा दिसम्बर 18 में विधनू परियोजना को सुपोषित परियोजना बनाने का संकल्प लिया गया था। इसी क्रम में भारत सरकार के दिशा-निर्देश के अनुसार मार्च 2019 तक पोषण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले लोगो का मूल्यांकन किया गया। सम्मानित किये गए चारों सदस्यों को नई दिल्ली के होटल अशोका में महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा प्रति व्यक्ति 50 हजार रुपये इन्सेन्टिव पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र दिया गया।