संदेश

कारागार में रेडियो एफएम कम्पूटराईज़ड मिलाई पर्ची डिस्प्ले सुविधा

चित्र
कारागार में रेडियो एफएम कम्पूटराईज़ड मिलाई पर्ची डिस्प्ले सुविधा  जिला कारागार कानपुर  नगर पहुंचे  डीजी  जेल,  एसएन सावत  ने  जेल परिसर में तैयार किए गए  रेडियो एफएम  और कैदियों से मिलने आने वाले लोगो के लिए कम्पूटराईज़ड  मिलाई पर्ची और  डिस्प्ले सुविधा  का उद्घाटन किया।   गौरतलब है कि अब  कैदियों से मिलने वाले लोगों की पर्ची  कंप्यूटराइज बनेगी, इसके बाद कारागार के बाहर बने प्रतीक्षालय में लगे डिस्प्ले में कैदी से मिलने वाले लोगों के लिए समय और पर्ची नंबर डिस्प्ले की जाएगी। जिससे कि कारागार के बाहर बिना वजह की भीड़ न ही लगेगी। वही   एफएम रेडियो की शुरुआत  से  कैदी यो का मनोरंजन होने के साथ ही कैदी  अवसाद ग्रस्त नहीं होंगे। पत्रकारों से बात करते हुए डीजी जेल  एसएन सावत ने कहा  कि  जल्द ही  जेल में  ऐसी व्यवस्था की जाएगी जिसमें ई  प्रिजन  के द्वारा कैदियों से मिलने वाले  मुलाकाती  लोग अपना समय और दिन पहले से बुक कर सकेंगे। इसके लिए  कंप्यूटराइ...

आँखों की लाईलाज बीमारी के लिए विकसित पीके सुप्राकोरॉइडल नीडल मिला अंतर्राष्ट्रीय पेटेंट

चित्र
आँखों की लाईलाज बीमारी के लिए विकसित पीके सुप्राकोरॉइडल नीडल मिला अंतर्राष्ट्रीय पेटेंट कानपुर जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में नेत्र रोग विभाग के वरिष्ठ प्रोफेसर डॉ परवेज़ खान ने आँखों की रेटिना से सम्बंधित लाईलाज बीमारियों से निपटने में कारगर पीके  सुप्राकोरॉइडल  नीडल विकसित किया है जिसे  अंतर्राष्ट्रीय पेटेंट भी मिल गया है। विकसित की गयी  पीके  सुप्राकोरॉइडल  नीडल की मदद से आँखों की रेटिना के नसों तक पहुँच कर टारगेट पॉइंट पर ईलाज किया जा सकेगा।  डॉ परवेज़ खान ने बताया कि विकसित की गयी  पीके  सुप्राकोरॉइडल  नीडल से आँखों के अंदर के उस स्तर तक पहुंचा जा सकता है, जहां अभी तक पहुंचना नामुमकिन था और कई गंभीर बीमारियों का इलाज नहीं हो सकता था। वही विकसित की गयी  सुप्राकोरॉइडल  नीडल से अब रतौंधी, रेटिना पिगमेंटोसा सहित कई अन्य लाईलाज बीमारियों का किया जा सकता है।   वही  जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ संजय काला ने कहा कि डॉ परवेज़ द्वारा विकसित ऑप्थेलमिक डिवाइस का इंटरनेशनल पेटेंट होना मेडिकल कॉलेज सहित उत्तर प्रदेश के ...

24 घंटे 24 कैरट 2024 की तैयारी है 80 में 80 सीट हमारी है - केशव प्रसाद मौर्या

चित्र
24 घंटे 24 कैरट  2024   की तैयारी है  80 में 80  सीट हमारी है - केशव प्रसाद मौर्या  उत्तर प्रदेश सरकार के  उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने  कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्रीय जिला पंचायत सदस्य प्रशिक्षण वर्ग के दो दिवसीय कार्यक्रम का उद्घाटन किया। प्रशिक्षण वर्ग में 17 जिला इकाइयों से 106 जिला पंचायत सदस्य मौजूद रहे।  उपमुख्यमंत्री ने  जिला पंचायत सदस्यों को सम्बोधित करते हुए बीजेपी को गरीबो, किसानो सहित समाज के सभी वर्गों की पार्टी बताया जिसमे देश के साथ सभी वर्ग के लोगो का हित हो। उन्होंने कहा कि लगातार दूसरी बार देश और प्रदेश में  जनता के आशीर्वाद से   बीजेपी की सरकार प्रचंड बहुमत के साथ बनी है।  पत्रकारों से बात करते हुए केशव प्रसाद मौर्या ने कहा कि 24 घंटे 24 कैरट  20 24 की तैयारी है, एक अकेला मोदी अपना ठग बंधन पर भारी है। उन्होंने कहा कि बीजेपी हर बूथ पर मजबूत है और हर बूथ में जीत की तैयारी है 2024 में 80 में से 80 उत्तर प्रदेश की सीट बीजेपी जीतेगी।  

भारत के विकास में हुई अप्रत्याशित बढ़ोतरी- पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद

चित्र
भारत के विकास में हुई अप्रत्याशित बढ़ोतरी-  पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद  कपडा कमेटी शताब्दी वर्ष समारोह   कपडा कमेटी के 100 वर्ष पूर्ण होने पर  कानपुर   मोतीझील स्थित  लाजपत भवन   में  कपडा कमेटी शताब्दी वर्ष समारोह   आयोजित  किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि भारत के पूर्व  राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद , उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक सहित प्रदेश सरकार में मंत्री राकेश सचान और प्रतिभा शुक्ला शामिल रहे।  पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कानपुर से अपना भावनात्मक सम्बन्ध बताया और कपडा कमेटी के 100 वर्ष पूर्ण होने पर कमेटी के पदाधिकारियों को बधाई दिया। उन्होंने कहा कि कानपुर और वस्त्रोद्योग का अटूट रिश्ता है। कानपुर की लाल इमली मिल सूनसान पड़ी है, मिलो के अस्तित्व के बिना कानपुर की कल्पना करना मुश्किल है। देश भर में कानपुर के कपड़ो की पहचान रही है। पूर्व राष्ट्रपति ने कहा कि उन्होंने कानपुर की मिलो के साथ ही कानपुर के सौंदर्यीकरण को लेकर मुख्यमंत्री से चर्चा की है। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षो के दौरान भारत के विकास क...

सनातन ज्ञान सुंदरकांड में 25वें दोहे पर प्रसंग

चित्र
  सनातन ज्ञान - सुंदरकांड में 25वें दोहे पर प्रसंग बाबा तुलसीदास ने सुन्दर कांड में जब हनुमान जी ने लंका मे आग लगाई थी, उस प्रसंग पर लिखा है। " हरि प्रेरित तेहि अवसर चले मरुत उनचास, अट्टहास करि गर्जा कपि बढ़ि लाग अकास ।।" अर्थात :-  जब हनुमान जी ने लंका को अग्नि के हवाले कर दिया तो -- वे उनचासों पवन चलने लगे। हनुमान जी अट्टहास करके गर्जे और आकार बढ़ाकर आकाश मार्ग से जाने लगे।  इन उनचास मरुत का क्या अर्थ है.... ? यह तुलसी दास जी ने भी नहीं लिखा। 49 प्रकार की वायु के बारे में जानकारी खोजने और अध्ययन करने पर सनातन धर्म पर अत्यंत गर्व हुआ। वेदों में वायु की 7 शाखाओं के बारे में विस्तार से वर्णन मिलता है। तुलसीदासजी के वायु ज्ञान पर सुखद आश्चर्य हुआ। अधिकतर लोग यही समझते हैं कि वायु तो एक ही प्रकार की होती है, लेकिन उसका रूप बदलता रहता है, जैसे कि ठंडी वायु, गर्म वायु और समवायु, लेकिन ऐसा नहीं है।  दरअसल, जल के भीतर जो वायु है उसका वेद-पुराणों में अलग नाम दिया गया है और आकाश में स्थित जो वायु है उसका नाम अलग है। अंतरिक्ष में जो वायु है उसका नाम अलग और पाताल में स्थित वायु ...

मां ज्योत्सना देवी नव दुर्गा मंदिर में सुंदरकांड और भव्य भंडारे का हुआ आयोजन

चित्र
  मां ज्योत्सना देवी नव दुर्गा मंदिर में सुंदरकांड और भव्य भंडारे का हुआ आयोजन।  लखनऊ निशातगंज स्थित मां ज्योत्सना देवी नव दुर्गा मंदिर के महंत आचार्य हेमंत शुक्ल के साथ प्रांगण के साथियों के सौजन्य से ज्येष्ठ माह के द्वितीय बड़े मंगल के अवसर पर योग्य पंडितो द्वारा सुंदरकांड का पूजन पाठ किया गया। इस अवसर पर मंदिर से जुड़े श्रद्धालुओ ने यथा संभव श्रम दान और गुप्त अर्थदान कर महंत हेमंत शुक्ल का पुनीत कार्य में सहयोग किया। वही क्षेत्रीय लोगो ने पूजन उपरांत भंडारे का प्रसाद प्राप्त किया। मंदिर के महंत आचार्य हेमंत शुक्ल ने बताया कि कार्यक्रम के आयोजन में मुख्य रूप से पहाड़ापुर के पूर्व प्रधान प्रत्याशी पंडित मनोज शुक्ल, अभिनय शुक्ला, आचार्य सचिंद्र कुमार मिश्रा,  राजेंद्र कुमार मिश्रा दद्दू, अजय सिंह चौहान, आरपी मौर्या, रोहित शर्मा, निर्मल तिवारी, संजय वर्मा, सौरभ वर्मा, पिंटू वर्मा, प्रमोद शुक्ला, नीरज तिवारी का सहयोग प्राप्त हुआ।

यूपी में उत्सव का माहौल नो कर्फ्यू नो दंगा सब चंगा - योगी आदित्यनाथ सीएम, यूपी

उत्तर प्रदेश में उत्सव का माहौल नो कर्फ्यू नो दंगा सब चंगा - योगी आदित्यनाथ सीएम, उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नगर निकाय चुनाव के दौरान विशाल जनसभा को सम्बोधित कर  जनता से बीजेपी की ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने की अपील किया।  विकास के लिए समर्पित   मुख्यमंत्री  बाबा  योगी आदित्यनाथ जी की  जीरो टॉलरेंस की नीति और  बुलडोज़र वाला अस्त्र जनता के लिए जहां वरदान साबित हो रहा है वही माफियाओ के लिए काल बनकर मंडराता रहता है। उत्तर प्रदेश के भू माफिया, रंगदारी माफिया, दंगा माफिया,  रोड रोमियो  से लेकर सभी छोटे बड़े माफियाओ की दुकाने बंद हो गयी है। प्रदेश में      योगी आदित्यनाथ जी की लोकप्रियता  प्रत्याशियों पक्ष में विशाल जनसभा को सम्बोधित  महापौर प्रत्याशी प्रमिला पाण्डेय के पक्ष में कामर्शियल ग्राउंड केशव नगर में विशाल जनसभा को संबोधित किया। योगी  आदित्यनाथ  ने  पनकी वाले हनुमान और माँ गंगा के सानिध्य का जिक्र करते हुए  देश  की  सबसे बड़ी औद्योगिक नगरी  और टेक्सटाइल के रूप मे...

विवेकानंद इंटर कॉलेज बर्रा के छात्रों का उत्कृष्ट प्रदर्शन

चित्र
  विवेकानंद इंटर कॉलेज बर्रा के छात्रों का उत्कृष्ट प्रदर्शन  यूपी बोर्ड 2023 हाई स्कूल परीक्षा परिणाम कानपुर दक्षिण का सर्वश्रेष्ठ विद्यालय विवेकानंद इंटर कॉलेज बर्रा 8 की  छात्रा हिमांशी सविता ने 91.66 % , स्नेहा कश्यप ने 89.66% , सचिन कुमार विश्वकर्मा ने 86.5% , वंश कुमार ने  83.83% , शुभी ने 83.5% अंक प्राप्त करके विद्यालय का गौरव बढ़ाया। विद्यालय के निदेशक सुकर्ण चंदेल  के साथ विद्यालय के प्रधानाचार्य ,शिक्षक और शिक्षिकाओं ने बच्चों को मिष्ठान खिलाया और फूल माला पहनाकर बच्चो का उत्साहवर्धन किया। 

ज्वार फसल के तने से विकसित किये गए कई मूल्य वर्धित उत्पाद किसानो की बढ़ेगी आय

चित्र
  राष्ट्रीय शर्करा संस्थान ने ज्वार फसल के तने से विकसित किये कई मूल्य वर्धित उत्पाद किसानो की बढ़ेगी आय  नए स्टार्ट अप, नए निवेश रोजगार सृजन होने के साथ ही किसानो की बढ़ेगी आय  राष्ट्रीय शर्करा संस्थान कानपुर नगर के वैज्ञानिको ने ज्वार फसल के तने (स्वीट सोरगम) से  कई मूल्य वर्धित उत्पादों को विकसित करने में सफलता प्राप्त किया है। संस्थान द्वारा विकसित किये गए उत्पादों से भविष्य में नए स्टार्ट अप  के साथ किसानो की उच्च आय, नए निवेश और रोजगार सृजन करेगा। गौरतलब है कि मिल्लेट्स को बढ़ावा देने के लिए वर्ष 2023 को अंतराष्ट्रीय मिल्लेट्स वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है।  राष्ट्रीय शर्करा संस्थान के निदेशक नरेंद्र मोहन ने बताया कि इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ मिल्लेट्स रिसर्च के सहयोग से ज्वार की 11 प्रजातियों को लगाई गयी थी, जिनमे से उत्तर प्रदेश की जलवायु के अनुरूप ज्वार की 5 उपयुक्त प्रजातियों पर प्रयोग कर कई मूल्य वर्धित उत्पादों को विकसित किया गया। उन्होंने बताया कि  मुख्यता ज्वार का उपयोग मिल्लेट्स के तौर पर और इसके तने को जानवरो के चारे के रूप में किया जात...

डॉगी का बच्चो से प्यार

चित्र
डॉगी का बच्चो से प्यार कानपुर के होजरी मार्केट में लगी भीषण आग को बुझाने के दौरान पुलिस कर्मियों ने मार्केट खाली करा ली थी। इस दौरान एक डॉगी बेचैन होकर बार-बार मार्केट के अंदर बाहर चक्कर लगा रही थी। जिसे देखकर पुलिस अधिकारी ने पुलिस कर्मियो से बिल्डिंग के अंदर जाकर के डॉगी का पीछा कर अंदर देखने को कहा, अंदर दाखिल हुए पुलिस कर्मी यह देखकर हैरान रह गए। अंदर कोने में डॉगी के 6 बच्चो पिल्ले (PUPPY) तड़पकर चिल्ला रहे थे। पुलिस कर्मियों ने तुरंत डॉगी के सभी बच्चो पिल्लों को उठाकर बाहर निकाल लिया। जिसके बाद इस डॉगी मां अपने बच्चों को लेकर बैठ गई और प्यार-दुलार करने लगी।  डॉगी के ममता से भरे इस नजारे को देखकर सभी सभी की आंखें भर आई।