भारत के विकास में हुई अप्रत्याशित बढ़ोतरी- पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद

भारत के विकास में हुई अप्रत्याशित बढ़ोतरी-  पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 


कपडा कमेटी शताब्दी वर्ष समारोह 
कपडा कमेटी के 100 वर्ष पूर्ण होने पर कानपुर मोतीझील स्थित लाजपत भवन में कपडा कमेटी शताब्दी वर्ष समारोह आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि भारत के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक सहित प्रदेश सरकार में मंत्री राकेश सचान और प्रतिभा शुक्ला शामिल रहे। 

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कानपुर से अपना भावनात्मक सम्बन्ध बताया और कपडा कमेटी के 100 वर्ष पूर्ण होने पर कमेटी के पदाधिकारियों को बधाई दिया। उन्होंने कहा कि कानपुर और वस्त्रोद्योग का अटूट रिश्ता है। कानपुर की लाल इमली मिल सूनसान पड़ी है, मिलो के अस्तित्व के बिना कानपुर की कल्पना करना मुश्किल है। देश भर में कानपुर के कपड़ो की पहचान रही है। पूर्व राष्ट्रपति ने कहा कि उन्होंने कानपुर की मिलो के साथ ही कानपुर के सौंदर्यीकरण को लेकर मुख्यमंत्री से चर्चा की है। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षो के दौरान भारत के विकास की गति में अप्रत्याशित बढ़ोतरी हुई है, भारत के साथ यहां के लोगों की पहचान विदेशो में बढ़ी है और देश का बड़ा वर्ग कहने लगा है की आगामी एक दो दशकों में भारत विश्व की महाशक्ति बन जायेगा। उन्होंने कहा कि यूक्रैन और रूस के युद्ध के दौरान यूक्रैन में फसे 23 हज़ार से अधिक मेडिकल स्टूडेंटस को वापस भारत लाने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की पहल के बाद दोनों देशो के राष्ट्रपतियों ने 24 घंटे के लिए युद्ध का सीज़ फायर किया, जिसके बाद वहां फसे हुए सभी बच्चो को सकुशल वापस लाया जा सका।  

उन्होंने कहा कि भारत को जी 20 की अध्यक्षता करने का मौका मिला है पिछले कई माह से देश भर में जी 20 से सम्बंधित सफल आयोजन हो रहे है इन आयोजनों से भारत को अपनी विरासत और विकास गाथा विश्व को दिखाने का मौका मिला है।