संदेश

जब हटिया के रंगबाजों ने अंग्रेजी हुक्मरानों के मना करने के बावजूद खेली थी होली.....

चित्र
जब हटिया के रंगबाजों ने अंग्रेजी हुक्मरानों के मना करने के बावजूद खेली थी होली.....   भारत गुलामी की जंजीरो से आजाद होने के लिए संघर्ष कर रहा था, तब कानपुर के बिठूर  से विद्रोह की ज्वाला धधकी। नानराव, तात्या टोपे, रानी लक्ष्मबाई, भगतसिंह राजगुरू और पंडित चंद्रशेखर ने गोरों के छक्के छुड़ा दिए वही हटिया के रंगबाजों ने अंग्रेजी हुक्मरानों के मना करने के बावजूद होली के दिन ना केवल जमकर होली खेली, बल्कि हटिया बाज़ार के पार्क में तिरंगा भी लहरा दिया था। हटि या होली गंगा मेला की नींव साल 1942 में पड़ी थी  जब कानपुर में आजादी के दीवाने क्रांतिकारियों ने अंग्रेजी हुक्मरानों के मना करने के बावजूद होली के दिन ना केवल जमकर रंगो से होली खेली बल्कि हटिया बाज़ार के पार्क में तिरंगा भी लहरा दिया था।  होली के दिन हटिया बाजार में मौजूद रज्जन बाबू पार्क में क्रन्तिकारी नौजवान अंग्रेजी हुकूमत की परवाह किए बगैर तिरंगा फहराकर गुलाल उड़ाकर नाच गा रहे थे। तभी इसकी भनक अंग्रेजी हुक्मरानों को लग गई। इसके बाद करीब एक दर्जन से भी ज्यादा अंग्रेज सिपाही घोड़े पर सवार होकर आए और झंडा उतारने लगे। नौजवानो...

हृदयाघात से होने वाली मौत से बचायेगी सात रूपये की राम किट

चित्र
  हृदयाघात से होने वाली मौत से  बचायेगी  सात रूपये की राम किट   जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज  कानपुर   एलपीएस हृदय रोग संस्थान के  कार्डियोलॉजिस्ट सर्जन प्रोफेसर  डॉ नीरज कुमार ने  हृदय रोगियों को आपात स्थिति में हृदयाघात से बचाने वाली प्रमुख दवाओं की किट तैयार किया है जिसका नाम राम किट रखा है।  प्रोफेसर डॉ नीरज कुमार के अनुसार हृदय रोगियों  के  लिए हृदयाघात पड़ने के ठीक बाद कुछ समय बहुत महत्वपूर्ण होते है जिसमे यदि मरीज को सही दवाएं समय से मिल जाये तो अधिकतर केस में मरीज की जान बचाई जा सकती है।  डॉ नीरज कुमार द्वारा तैयार की गयी हृदयाघात में मरीज को दी जाने वाली महत्वपूर्ण दवाओं की किट की कीमत मात्र 7 रूपये आती है। डॉ नीरज के अनुसार  अक्सर हृदयाघात से मौत होने का कारण  लोगो  का  अस्पताल तक पहुंचने में देर हो जाने  के कारण होता है।  हृदयाघात से बचाने में सहायक  जीवन रक्षक   राम किट को लोग अपने पास हमेशा रखना चाहिए  और  आपातकालीन स्थित में राम किट  में मौजूद  दवा...

फटी बच्चेदानी 1 ग्राम खून वाली मरीज की जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज की सीमा द्विवेदी ने बचाई जान

चित्र
एक ग्राम खून  फटी बच्चे दानी   मरीज की बचाई जान - प्रो. डॉ सीमा द्विवेदी कानपुर के जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में 25 वर्षीय महिला सर्जरी विभाग में आकर भर्ती हुई थी जिसकी जांच के बाद पता चला कि महिला की बच्चेदानी की नली फट गई है जिसके कारण अंदरूनी रक्तस्राव हो रहा है। रक्तस्राव के कारण महिला के शरीर में मात्र 1 ग्राम खून ही बचा था।  मरीज को अति गंभीर हालत में प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग की डॉ सीमा द्विवेदी ने अपनी चिकित्सकों की टीम के साथ देर रात मरीज का ऑपरेशन किया और उसकी जान बचा लिया। डॉ सीमा द्विवेदी के अनुसार मरीज को बेहोश कर एक मेजर ऑपरेशन करना एक जटिल चुनौती थी। मरीज के शरीर में मात्र एक ग्राम खून था और उसके पेट में 3 लीटर रक्त स्राव हो चुका था। ब्लड बैंक से तीन बोतल खून की व्यवस्था करके बेहोशी वाली टीम के साथ सफलता पूर्वक ऑपरेशन कर मरीज की जान बचा ली गई। मरीज अब बिल्कुल ठीक और स्वस्थ है।  डॉ सीमा द्विवेदी के अनुसार हर पेट दर्द आंतों से संबंधित नहीं होता। भले ही मरीज पेट में दर्द आंतों की सूजन और पेट फूलने के साथ भर्ती हुआ हो, लेकिन हर पेट दर्द आंतों से संबंधित नही...

पर्यटकों के लिए कानपुर दर्शन का हुआ शुभारंभ

चित्र
  पर्यटकों के लिए   कानपुर दर्शन का  हुआ  शुभारंभ औद्योगिक नगरी  कानपुर  नगर में  जिला  प्रशासन ,  नगर निगम कानपुर  और  कानपुर स्मार्ट सिटी लिमिटिड के संयुक्त तत्वावधान में कानपुर पर्यटन विकास एवं प्रोत्साहन समिति के सहयोग से कानपुर दर्शन यात्रा का शुभारंभ किया  गया।  कानपुर के  सर पदमपत सिंघानिया विद्यालय परिसर में  आयोजित  शुभांरभ समारोह   मे मुख्य अतिथि  महापौर कानपुर नगर  प्रमिला पाण्डेय   ने  हरी झंडी दिखाकर कानपुर दर्शन यात्रा को रवाना किया। वही  ग्रीन पार्क विजिटर गैलरी में आयोजित कानपुर दर्शन के शुभारंभ समारोह में सांसद  कानपुर  सत्यदेव पचौरी  ने  कानपुर दर्शन यात्रा का हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया।   ट्रिप में कानपुर के विभिन्न  धार्मिक, पौराणिक,  ज्ञानवर्धक व रोमांचक स्थलों धार्मिक, पौराणिक, ऐतिहासिक महत्व के क्षेत्रों  को चिन्हित कर   पर्यटकों को भ्रमण कराया गया।   सत्यदेव पचौरी जी ने कहा कि- कानपुर नगर में ग...

मुस्लिम देश भी मोदी जी का सम्मान करते है - स्वतंत्र देव सिंह

चित्र
मुस्लिम देश भी मोदी जी का सम्मान करते है - स्वतंत्र देव सिंह स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के  कार्यकाल  के  9 वर्ष देश  के लिए  बेमिसाल  रहे है और जी-20 में पूरे विश्व ने मोदी जी का नेतृत्व स्वीकार किया है। हमारी विदेश नीति को पूरी दुनिया स्वीकार कर रही है। दुनिया से कोई भी यहां आता है तो बाबा भोलेनाथ का अभिषेक  गंगा आरती   करता है, मुस्लिम देश भी मोदी जी का सम्मान करते है।  स्वतंत्र देव  ने कहा कि  हम किसी का अपमान नहीं कर सकते हम सबका साथ सबका विकास सभी को लेकर  आगे बढ़ते  है  हम  चाहते है कि विश्व में  शान्ति और संमृद्धि  हो।  स्वतंत्र देव ने कहा कि   पं दीनदयाल उपाध्याय जी   के विचार जिसमें पंक्ति के अंतिम व्यक्ति को मान सम्मान, भर पेट भोजन, रहने को छत, खेत को पानी और दोनों हाथो को काम मिले इसे देश के गौरव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओ द्वारा साकार कर रहे है और  आगामी चुनाव में हम तरफा जीतेंगे और मोदी जी के नेतृत्व में स...

मेरी माटी मेरा देश - गोविंद नगर, विधायक सुरेंद्र मैथानी

चित्र
  मेरी माटी मेरा देश - गोविंद नगर, विधायक सुरेंद्र मैथानी कानपुर नगर के गोविंदनगर क्षेत्र में पनकी से मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत कलश लेकर घरो में जाकर महिलाओं से एक चुटकी चावल लिया और जिले के माध्यम से दिल्ली भेजने का अभियान प्रारंभ किया। गोविंद नगर विधान सभा विधायक सुरेंद्र मैथानी ने बताया कि मेरी माटी मेरा देश अभियान की शुरुआत पनकी से की गई। जिसमें कलश को लेकर घर-घर जाकर महिलाओं से एक चुटकी चावल लेकर उनके नमन को समेट कर, जिले के माध्यम से दिल्ली भेजने का अभियान विधिवत्त प्रारंभ किया गया है। अभियान के अंतर्गत प्रत्येक घर से मिट्टी व एक चुटकी चावल एकत्रित किया जायेगा। गोविंदनगर विधायक सुरेंद्र मैथानी ने बताया कि अभियान में कार्यकर्ताओ द्वारा सहयोग किया जा रहा है। जिससे बड़ी मात्रा में मिट्टी या चावल को कलशो में एकत्र कर दिल्ली ले जायी जाये। अभियान में महिलाओं और बच्चों ने घरों से निकल कर स्वयं उत्साह राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ शहीदों को नमन कर समर्पण किया।

जी 20 में दुनिया ने पीएम नरेंद्र मोदी को किया सलूट - उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक

चित्र
जी 20 में भारत माँ के झंडे को आकाश की बुलंदियों में देखा दुनिया ने किया सलूट   उ त्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने  पत्रकारों से बात करते हुए  कहा कि  जी 20 पूरी दुनिया के लिए अदभुद आश्चर्यजनक कौतूहल भरा माहौल था। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन और अगवाई में जिस तरह से भारत माता के झंडे को आकाश की बुलंदियों की तरफ लोगो ने देखा और पूरी दुनिया ने सलूट किया।  बृजेश पाठक ने कहा कि  भारत माता को सब लोगो ने सराहा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की अगवाई में जो व्यवस्था थी और जिस तरह से प्रस्ताव पास हुए है दुनिया उसकी सराहना कर रही है। 

कलेजा चीर देने वाली घटना: नवजात शिशु जिंदा जमीन में दबा मिला।

कलेजा चीर देने वाली घटना:नवजात शिशु जिंदा जमीन में दबा मिला उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात में मूसानगर थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलंदर गांव में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। धरती की भगवान कही जाने वाली मां जिन्दा नवजात को जमीन में गाड़ गई। हर जुबान पर एक ही बात आखिर ऐसी क्या थी मजबूरी ? जिसके चलते उठाया यह कदम वही जाको राखे साइयां मार सके न कोय कहावत चरितार्थ हुई। पुलंदर गांव के समीप प्राथमिक विद्यालय के पास बगीचे में जिंदा नवजात शिशु को मिट्टी में दबा मिला है। मिट्टी में दबे नवजात शिशु के रोने की आवाज सुनकर लोग एकत्रित हो गए और बच्चे को मिट्टी से गंभीर हालत में बाहर निकाल कर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। माना जा रहा है कि बच्चे का जन्म सात से आठ घंटे पूर्व हुआ होगा। इलाज के बाद नवजात खतरे से बाहर है। नवजात को इलाज के लिए ले गए दंपति बच्चा मिलने से खुश है और नवजात शिशु का पालन पोषण करने को तैयार है उनके तीन बेटियां है उनका कहना है कि अब भगवान ने एक बेटा भी दे दिया है। मामले की सूचना पुलिस विभाग को देने के साथ ही प्रोबेशन विभाग को अग्रिम कार्यवाही के लिए दी गई है...

वन नेशन वन इलेक्शन आवश्यक नागरिको को सुविधा के साथ तेजी से होगा विकास

चित्र
वन नेशन वन इलेक्शन आवश्यक नागरिको को सुविधा के साथ तेजी से होगा विकास उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने वन नेशन वन इलेक्शन पर कहा कि यह आवश्यकता थी और इसको लेकर प्रधानमंत्री जी ने समय समय पर पूरे देश में चर्चाये चलाई है और बात भी की है। इससे अनावश्यक खर्चो को रोका जा सकेगा अलग अलग चुनाव होने से आचार संहिता की वजह से प्रदेश का विकास रुकता है। एक साथ चुनाव होने से पूरे देश के नागरिको को सुविधा होगी और अनावश्यक खर्च रोकने के साथ ही तेजी से विकास हो सकेगा। बृजेश पाठक ने मोदी जी को दुनिया का सर्वाधिक लोकप्रिय नेता बताते हुए कहा कि 9 वर्षो में देश का पूरी तरह से चतुर्मुखी विकास संभव हुआ है। बीजेपी गरीब कल्याण योजनाओ को लेकर जन जन में भरोसा जीत चुकी है। बीजेपी ने 2014 से लेकर 2022 तक हुए सभी चुनाव में वोट प्रतिशत बढ़ाया है और 2024 के लोकसभा चुनाव में भी बीजेपी प्रचंड बहुमत के साथ तीसरी बार मोदीजी के नेतृत्व में सरकार बनाएगी।  उपमुख्यमंत्री ने कहा कि अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में वैज्ञानिको की अद्बुद्ध सफलता पर वैज्ञानिको और प्रधानमंत्री जी को बधाई देते हुए क...

दृष्टिबाधित नेत्रहीनों के लिए नवीन स्पर्श संवेदनशील ब्रेल शिक्षण उपकरण

चित्र
  दृष्टिबाधित  नेत्रहीनों   के  लिए नवीन स्पर्श संवेदनशील ब्रेल शिक्षण उपकरण  आईआईटी कानपुर के वैज्ञानिको ने  दृष्टिबाधित और नेत्रहीन व्यक्तियों के जीवन को बदलने  की क्षमता वाले  नवीन स्पर्श संवेदनशील ब्रेल शिक्षण उपकरण  (टच सेंसिटिव एरे के साथ सिंगल रिफ्रेशेबल ब्रेल सेल आधारित ब्रेल लर्निंग डिवाइस) विकसित किया है। विकसित किया गया उपकरण  किफायती, स्व-शिक्षण समाधान प्रदान  करने के साथ ही  ब्रेल सीखने वाले  दृष्टिबाधित और नेत्रहीन व्यक्तियों के जीवन को बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका प्रदान करेगा।  रिपोर्ट के अनुसार  ब्रेल साक्षरता दर चिंताजनक है, भारत में  केवल  1% आबादी और विकसित देशों में 5-10% आबादी के पास इस आवश्यक कौशल तक  पहुंच  है।  गौरतलब है कि आधुनिक डिजिटल ब्रेल सीखने वाले उपकरणों में  आमतौर पर पांच से अधिक  ब्रेल सेल का समावेश होता है और  कीमत में काफी वृद्धि करता है  जिससे कई जरूरतमंद  नेत्रहीन   लोगों के लिए पहुंच से बाहर होता है।  विकसित किया गय...