मुस्लिम देश भी मोदी जी का सम्मान करते है - स्वतंत्र देव सिंह



मुस्लिम देश भी मोदी जी का सम्मान करते है - स्वतंत्र देव सिंह

स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कार्यकाल के 9 वर्ष देश के लिए बेमिसाल रहे है और जी-20 में पूरे विश्व ने मोदी जी का नेतृत्व स्वीकार किया है। हमारी विदेश नीति को पूरी दुनिया स्वीकार कर रही है। दुनिया से कोई भी यहां आता है तो बाबा भोलेनाथ का अभिषेक गंगा आरती करता है, मुस्लिम देश भी मोदी जी का सम्मान करते है। 


स्वतंत्र देव ने कहा कि हम किसी का अपमान नहीं कर सकते हम सबका साथ सबका विकास सभी को लेकर आगे बढ़ते है हम चाहते है कि विश्व में शान्ति और संमृद्धि हो। 


स्वतंत्र देव ने कहा कि पं दीनदयाल उपाध्याय जी के विचार जिसमें पंक्ति के अंतिम व्यक्ति को मान सम्मान, भर पेट भोजन, रहने को छत, खेत को पानी और दोनों हाथो को काम मिले इसे देश के गौरव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओ द्वारा साकार कर रहे है और आगामी चुनाव में हम तरफा जीतेंगे और मोदी जी के नेतृत्व में सरकार बनाएंगे। 

स्वतंत्र देव सिंह कानपुर में नागरिक सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे थे।