संदेश

चकबंदी निरस्तीकरण को लेकर जिलाधिकारी तथा चकबंदी आयुक्त को दिया प्रार्थना पत्र

चित्र
चकबंदी निरस्तीकरण को लेकर जिलाधिकारी तथा चकबंदी आयुक्त को दिया प्रार्थना पत्र गोंडा की तहसील करनैलगंज ग्राम पहाड़ापुर निवासी मनोज कुमार शुक्ल ने चकबंदी निरस्तीकरण को लेकर जिलाधिकारी तथा चकबंदी आयुक्त को प्रार्थना पत्र दिया है।

दुर्लभ प्रजाति का विलुप्त हिमालयन गिद्ध मिला

चित्र
  दुर्लभ प्रजाति का  विलुप्त हिमालयन गिद्ध मिला  कानपुर नगर में  ईदगाह बेनाझाबर के कब्रिस्तान में दुर्लभ प्रजाति का  विलुप्त हो चुका  एक सफेद हिमालयन गिद्ध  मिला है।  यह गिद्ध हिमालय की ऊंचाई पर पाया जाता था, गिद्ध के पंख पांच-पांच फीट के है। दुर्लभ गिद्ध दिखते ही स्थानीय लोगो में कौतूहल मच गया और स्थानीय निवासी शफीक नाम के युवक ने कुछ लोगों के साथ मिलकर उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया जिसे बाद में प्राणी उद्यान वन विभाग को सौप दिया गया।  कानपुर प्राणी उद्यान के उपनिदेशक प्रभारी पशु चिकित्साधिकारी डॉ अनुराग सिंह ने  बताया कि  हिमालयन गिद्ध  अभी काफी सहमा हुआ है उसे 15 दिनों के लिए चिड़ियाघर के अस्पताल परिसर में  डॉक्टरों की देखरेख में  क्वारंटीन किया गया है।

गारमेंट्स ट्रेड फेयर

चित्र
  गारमेंट्स ट्रेड फेयर  एक जनपद एक उत्पाद को बढ़ावा देने और कानपुर के गारमेंट्स उत्पादक और व्यापारियों को एक साथ लाने के उद्देश्य से मोतीझील में  14 जनवरी से 17 जनवरी तक  चलने वाले  गारमेंट्स ट्रेड फेयर का उद्घाटन कानपुर के सांसद सत्यदेव पचौरी ने किया।  गौरतलब है की सरकार द्वारा ओडीओपी योजना के तहत स्थानीय लोगो को रोजगार देने के साथ स्थानीय उत्पादों को पहचान दिलाने के साथ उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा दिया जा रहा है।   पत्रकारों से बात करते हुए सांसद सत्यदेव पचौरी ने कहा की ट्रेड फेयर से कानपुर को नई पहचान मिलने के साथ ही लोगो को उत्पादों की जानकारी मिलेगी लोग उत्पादन के लिए प्रेरित होंगे और बाहर के लोगो से एक्सपोर्ट के आर्डर भी मिलेंगे।  वही  यूपीजीएमटीए के चेयरमैन  नज़म हमराज ने बताया कि इस ट्रेड फेयर का उद्देश्य बिसनेस बढ़ाना और लगभग 10 हज़ार लोगो को कारोबार देना है।         

कारागार एवं होमगार्ड मंत्री ने कैदियों से संवाद कर वितरित किये कम्बल

चित्र
कारागार एवं होमगार्ड मंत्री ने कैदियों से संवाद कर वितरित किये कम्बल उत्तर प्रदेश सरकार के कारागार एवं होमगार्ड मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने जिला कारागार कानपुर में कैदियों से संवाद किया और 1500 कैदियों को कम्बल वितरित किया। इस दौरान उन्होंने जिला कारागार में बंद पांच ऐसे कैदियों की रिहाई भी कराई गई जो जुर्माना अदा न करने की वजह से जेल में बंद थे। पत्रकारों से बात करते हुए कारागार मंत्री ने बढ़ी सर्दी का जिक्र करते हुए कहा कि बहुत से कैदियों से उनके परिजन मिलने नहीं आते है। ऐसे बंदियों को समाज सेवी संस्थाओ के माध्यम से कम्बल शॉल कैप वितरित करने का कार्यक्रम उत्तर प्रदेश में चलाया जा रहा है। कारागार मंत्री ने कहा कि बंदियों की सुरक्षा व्यवस्था कराना हमारी जिम्मेदारी है, उस जिम्मेदारी का हम निर्वाहन कर रहे है। वही  पिछले दिन हो कानपुर कोर्ट में पेशी पर आए सपा विधायक इरफान सोलंकी द्वारा महाराजगंज जेल की व्यवस्थाओं पर उठाये गए सवाल पर पूछने पर धर्मवीर प्रजापति ने कहा कि नियमानुसार विधायकों की व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने कहा कि योगी जी की सरकार में नियम तोड़ कर कोई भी काम नहीं किया जात...

डेंगू चिकनगुनिया में होम्योपैथिक दवाएं कारगर 24 घंटे में करती है ठीक, अस्पताल में भर्ती की आवश्यकता नहीं

चित्र
डेंगू चिकनगुनिया में होम्योपैथिक दवाएं कारगर 24 घंटे में करती है ठीक, अस्पताल में भर्ती की आवश्यकता नहीं कानपुर नगर के मोतीझील प्रांगण में आयोजित भव्य गुरुनानक देव जी के प्रकाशोत्सव के पर प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी निशुल्क होम्योपैथिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन ग्वालटोली स्थित आरोग्य धाम के प्रसिद्ध  होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ हेमंत मोहन ने किया।  सिख समाज ने आरोग्य धाम के चिकित्सकों डॉ हेमंत मोहन व डॉक्टर आरती मोहन व संस्थापक आरआर मोहन एवं अशोक मोहन को असहाय व जरूरतमंद लोगों को निशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए शिरोपा देकर सम्मानित किया। आरोग्य धाम के चिकित्सक डॉ हेमंत मोहन ने बताया कि बदलते मौसम में डेंगू, चिकनगुनिया, वायरल निमोनिया एवं कोल्ड डायरिया के साथ असाध्य रोग जैसे कि पथरी, चर्मरोग, भगंदर, बच्चेदानी, एक्जिमा, दमा, उक्त रक्तचाप, मधुमेह, डिप्रेशन, सर्दी, खांसी आदि मरीजों का कैंप में निशुल्क परीक्षण कर निशुल्क दवाएं वितरित की गई। वही आरोग्य धाम की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ आरती मोहन ने महिलाओं से संबंधित रोग मासिक अनियमित, बच्चेदानी में गांठ, बांझपन, श्वेत प्र...

रावण पूजा के लिए उमड़ती है भीड़, विजयादशमी के दिन खुलते है पट- दशानन मंदिर

चित्र
रावण पूजा के लिए उमड़ती है भीड़,  विजयादशमी के दिन खुलते है पट -  दशानन मंदिर पूरा देश जहां दशहरा के दिन रावण दहन कर खुशियां मनाता है, वहीं  कानपुर के शिवाला में दशानन  रावण के सौ साल पुराने मंदिर में विशेष अराधना करते हैं। दशानन के मंदिर में पूजा केवल दशहरे के दिन ही हाेती है और यहां पर   दशानन शक्ति के प्रहरी के रूप में विराजमान है।   कानपुर नगर के शिवाला क्षेत्र में  साल में एक बार विजयादशमी के दिन ही खुलता है दशानन मंदिर जहा दूर दूर से लोग  रावण की पूजा अर्चना करने के लिए आते हैं।  परंपरा के अनुसार सुबह मंदिर के कपाट खोले जाते हैं और रावण की प्रतिमा का साज श्रृंगार और रावण की आरती की जाती है  फिर  शाम को मंदिर के दरवाजे एक साल के लिए बंद कर दिए जाते हैं। दशानन मंदिर में रावण शक्ति  के प्रतीक  के रूप में विराजमान हैं। इस मंदिर में रावण की  पूजा केवल दशहरे के दिन ही हाेती है  श्रद्धालु तेल के दिए जलाकर मन्नतें मांगते है।  दशानन मंदिर का निर्माण  1868 में  शिव के भक्त  महाराज गुरु प्रसाद शुक्...

गजोधर उर्फ राजू श्रीवास्तव

चित्र
  गजोधर उर्फ राजू श्रीवास्तव सत्य प्रकाश श्रीवास्तव (25 दिसंबर 1963 - 21 सितंबर 2022),जिन्हें पेशेवर रूप से राजू श्रीवास्तव के नाम से जाना जाता है और जिन्हें अक्सर गजोधर के नाम से जाना जाता है,एक भारतीय हास्य अभिनेता,अभिनेता और राजनीतिज्ञ थे.2014 से,वह भारतीय जनता पार्टी के सदस्य थे। उनका जन्म कानपुर,उत्तर प्रदेश में हुआ था और 1980 के दशक में हिंदी फिल्म उद्योग में काम करने के लिए मुंबई चले आये। उन्होंने बाज़ीगर, बॉम्बे टू गोवा, आमदनी अठन्नी, खर्चा रुपैया आदि में अभिनय किया। उन्होंने कॉमेडी शो द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज में चुनाव लड़ा और उपविजेता बने। उन्होंने इसके स्पिन-ऑफ शो द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज - चैंपियंस में "द किंग ऑफ कॉमेडी" का खिताब जीता।उन्होंने कई स्टैंड-अप कॉमेडी लाइव शो किए। उनका जन्म 1963 में उत्तर प्रदेश राज्य के कानपुर शहर में हुआ था। उनके पिता रमेश श्रीवास्तव कवि थे। राजू श्रीवास्तव बचपन में अमिताभ बच्चन सहित फिल्मी सितारों की नकल करना पसंद करते थे।  1980 के दशक में वह मुंबई चले गए, और बॉलीवुड फिल्मों में छोटी भूमिकाएँ करके अपने करियर की शुरुआत की। उन...

गजोधर भैया उर्फ़ राजू श्रीवास्तव कॉमेडी किंग ने दुनिया को अलविदा कहा

चित्र
गजोधर भैया उर्फ़  राजू श्रीवास्तव  कॉमेडी किंग ने  दुनिया को अलविदा कहा   गजोधर भैया उर्फ़  राजू श्रीवास्तव  कॉमेडी किंग  ने हमेशा के लिए दुनिया को अलविदा कह दिया।  गजोधर भैया के नाम से मशहूर राजू श्रीवास्तव के इस दुनिया से चले जाने के बाद कानपुर सहित देश विदेश में उनके फैन्स में शोक की लहर है। 5 8 वर्षीय राजू श्रीवास्तव को 10 अगस्त को दिल का दौरा पड़ने के बाद उन्हें  दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया था,  जहाँ वो वेंटीलेटर पर  पिछले  42  दिनों से जिंदगी और मौत की जंग  लड़ते लड़ते हार गए लेकिन अपने फैंस के दिलो को जीत कर दुनिया से अलविदा कह गए। राजू श्रीवास्तव को जिम करते हुए अटैक पड़ा। उन्हें इलाज के लिए एम्स में भर्ती करवाया गया। राजू श्रीवास्तव कुल 42 दिन अस्पताल में रहे। डॉक्टरों के मुताबिक उनके ब्रेन ने रिस्पॉन्स करना ही बंद कर दिया था। राजू श्रीवास्तव को जब हार्ट अटैक आया तो 3 से 4 मिनट उनके ब्रेन में खून सप्लाई बाधित रही और हार्ट अटैक की वजह से उन्हें ब्रेन इंजरी हुई। । इसके चलते राजू के ब्रेन में ऑक्सीजन की कमी ह...

कानपुर मेडिकल कॉलेज नेत्र विभाग की अत्याधुनिक एंजियोग्राफी लेज़र मशीन से मरीजों का होगा मुफ्त ईलाज

चित्र
  कानपुर मेडिकल कॉलेज नेत्र विभाग की अत्याधुनिक एंजियोग्राफी लेज़र मशीन से मरीजों का होगा मुफ्त ईलाज   कानपुर स्थित गणेश शंकर विद्यार्थी जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के नेत्र सम्बंधित गंभीर मरीजों का ईलाज अब संभव हो सकेगा। मंडलायुक्त कानपुर राजशेखर ने मेडिकल कॉलेज के नेत्र रोग विभाग में अत्याधुनिक एंजियोग्राफी और लेज़र मशीन का उद्घाटन किया, जिससे नेत्र सम्बंधित गंभीर मरीजों का निशुल्क ईलाज संभव हो सकेगा।   जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज नेत्र विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर डॉ परवेज़ खान ने बताया कि सीएसआईआर फण्ड के सहयोग से नेत्र विभाग को रेटिना सम्बंधित गंभीर बीमारियों से निपटने के लिए अत्याधुनिक एंजियोग्राफी और लेज़र मशीन मिली है।  डॉ परवेज़ खान ने बताया कि रेटिना के गंभीर ईलाज के लिए बड़ी संख्या में रोगी मेडिकल कॉलेज में आते है जिनका अब अत्याधुनिक मशीनो द्वारा मेडिकल कॉलेज में मुफ्त सफल ईलाज किया जा सकेगा। वही निजी अस्पतालों में ऐसे मरीजों का ईलाज कराने में 40 से 50 हज़ार तक खर्चा होता है।  डॉ परवेज़ ने बताया कि दुनिया में दूसरे नंबर पर भारत में सबसे ज्यादा डाईबीटीस क...

ग्राम मित्र अभियान’’ से सरकारी योजनाओं का लाभ लोगो तक पहुँचाना है - सत्यदेव पचौरी सांसद भाजपा

चित्र
ग्राम मित्र अभियान’’ से सरकारी योजनाओं का लाभ लोगो तक पहुँचाना है - सत्यदेव पचौरी, सांसद, भाजपा - कानपुर लोकसभा क्षेत्र में बीजेपी सांसद सत्यदेव पचौरी ने की जनसम्पर्क की पहल - शुरू हुआ वार्ड मित्र अभियान - हर घर तक पहुंचेगी सरकारी योजनाएँ - समस्याएं जानकर समाधान भी तय समय पर होगा - सर्वे कर डाटाबेस बनाएंगे, जागरूकता भी फैलाएंगे - कानपुर लोकसभा के 88 वार्डाे से होगी शुरुआत - स्वनीति इनीशिएटिव संस्था के ऐप पर होगी हर वार्ड की साप्ताहिक मॉनीटरिंग कानपुर नगर के ग्रामीण एवं नगर में क्रियान्वित सरकारी योजनाओं की जानकारी एवं उसके लाभ को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से कानपुर के सांसद सत्यदेव पचौरी ने प्रेस वार्ता आयोजित कर बताया की ‘ग्राम मित्र अभियान’’ कानपुर से शुभारम्भ किया जाएगा।   पत्रकारों से बात करते हुए सत्यदेव पचौरी ने कहा कि कानपुर लोकसभा में पहली बार "बाल मित्र योजना" की शुरुआत स्वनीति संस्थान के सहयोग से की जाएगी। इसके तहत कानपुर के प्रत्येक वार्ड में एक प्रशिक्षित व्यक्ति नियुक्त किया जायेगा, जो कि वार्ड के प्रत्येक घर में जाकर केंद्र और प्रदेश से सम्बंधित सरकारी य...