संदेश

कोविड 19 संक्रमण जन जागरूकता अपील - नीलिमा कटियार , मंत्री , उत्तर प्रदेश सरकार 

चित्र
  कोविड 19 संक्रमण जन जागरूकता अपील - नीलिमा कटियार , मंत्री , उत्तर प्रदेश सरकार    वैश्विक महामारी कोविड 19 संक्रमण को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी के नेतृत्व में पूरा देश कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए एकजुट हो रहा है। वही प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार द्वारा लगातार जन जागरूकता अभियान चला कर लोगो को कोरोना संक्रमण से बचाव और नियंत्रण के लिए जागरूक किया जा रहा है। इसी क्रम मे जनपद कानपुर नगर में प्रदेश सरकार की मंत्री नीलिमा कटियार ने क्षेत्र में लोगो को मास्क वितरित कर हाथो को  सैनीटाइस करने और उचित दूरी बनाये जाने की अपील किया।    नीलिमा कटियार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदीजी और प्रदेश में योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में देश और प्रदेश में कोविड 19 संक्रमण के खिलाफ लगातार युद्ध लड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि लॉक डाउन के समय अनवरत आवश्यक आवश्यकताओं की उपलब्धता लोगो तक पहुंचाने में डायरेक्ट बेनिफिट के माध्यम से किया गया है। लोगो से अपील करते हुए नीलिमा कटियार ने कहा कि अभी वायरस का खतरा टला नह...

कोविड जन जागरूकता अपील - सत्यदेव पचौरी, सांसद , कानपुर 

चित्र
कोविड जन जागरूकता अपील - सत्यदेव पचौरी, सांसद , कानपुर    वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण को लेकर जनपद कानपुर नगर में संक्रमण नियंत्रित करने की केंद्र और प्रदेश सरकार की मुहिम गति ले रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आवाहन पर समाज के प्रति समर्पित जिम्मेदार लोगो के साथ ही जिला प्रशासन द्वारा कोविड़ संक्रमण नियंत्रित करने के लिए केंद्र सरकार द्वारा बताये गए दिशा निर्देशों का प्रचार प्रसार कर लोगो को फेस मास्क पहनने , थोड़ी थोड़ी देर में हैंड सैनीटाइस करने के साथ दो गज की दूरी बनाने की अपील के साथ जागरूक किया जा रहा है।   इसी क्रम में कानपुर के सांसद सत्यदेव पचौरी द्वारा लोगो को मास्क वितरित कर नियमित रूप से हैंड सैनीटाइस करने और दो गज की दूरी बनाये रखने की अपील की जा रही है। सांसद सत्यदेव पचौरी ने दुनिया की तुलना में भारत में सबसे कम कोरोना संक्रमण और मृत्यु दर बताये हुए कहा कि पूरा देश भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व में कोरोना महामारी से लड़ रहा है। सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने देश की जनता को ...

कोविड नियंत्रण जन जागरूकता अपील - डॉ डीआर सिंह , कुलपति सीएसए 

चित्र
कोविड नियंत्रण जन जागरूकता अपील - डॉ डीआर सिंह , कुलपति सीएसए    वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण को लेकर जनपद कानपुर नगर में संक्रमण नियंत्रित करने की केंद्र और प्रदेश सरकार की मुहिम गति ले रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आवाहन पर समाज के प्रति समर्पित जिम्मेदार लोगो के साथ ही जिला प्रशासन द्वारा कोविड़ संक्रमण नियंत्रित करने के लिए केंद्र सरकार द्वारा बताये गए दिशा निर्देशों का प्रचार प्रसार कर लोगो को फेस मास्क पहनने , थोड़ी थोड़ी देर में हैंड सैनीटाइस करने के साथ दो गज की दूरी बनाने की अपील के साथ जागरूक किया जा रहा है।   इसी क्रम में कानपुर के चन्द्र शेखर आज़ाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्विद्यालय के कुलपति डॉ डी आर सिंह ने सभी लोगो से फेस मास्क लगाने के साथ ही नियमित रूप से हैंड सैनीटाइस करने और दो गज की दूरी बनाये रखने की अपील किया। 

पहचान तो गए होइयो...... .. कानपुर के अन्नू अवस्थी

चित्र
पहचान तो गए होइयो...... .. कानपुर के अन्नू अवस्थी वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण से बचाव और नियंत्रण को लेकर केंद्र और प्रदेश सरकार लगातार लोगो को जागरूक कर रही है वही टीवी सीरियल के कलाकार और सोशल मीडिया में अपने अंदाज से पहचान बनाने वाले कानपुर के अन्नू अवस्थी ने कोरोना संक्रमण से बचने के सलाह अपनी व्यंगात्मक शैली में देकर संक्रमण से निपटने में महत्वपूर्ण जनसहभागिता करने की अपील किया।  

औद्योगिक नगरी कानपुर में लोगो को प्रदूषण से मिलेगी मुक्ति, नगर निगम की पहल से शहर में विकसित होगा प्राकृतिक ऑक्सीजन टैंक

  औद्योगिक नगरी कानपुर में लोगो को प्रदूषण से मिलेगी मुक्ति, नगर निगम की पहल से शहर में विकसित होगा प्राकृतिक ऑक्सीजन टैंक    प्रदूषित शहरो में स्थान रखने वाला औद्योगिक नगरी कानपुर नगर का स्वरुप बदलने लगा है। कानपुर नगर निगम के सार्थक प्रयास से लोगो को प्रदूषित वायु से मुक्ति मिलेगी। नगर निगम द्वारा जनपद के अति प्रदूषित स्थलों को चिन्हित करके उच्च गुणवत्ता युक्त पौधों के साथ ही वैदिक विधि द्वारा पौधरोपण करके शहर के प्रदूषण स्तर को नियंत्रित करने का अनूठा प्रयास किया जा रहा है।    नगर आयुक्त अक्षय त्रिपाठी के अनुसार शहर में प्रदूषण नियंत्रित करने के लिए योजना बनाकर कई स्तर पर कार्य किया जा रहा है। बड़ी मात्रा में प्रतिदिन शहर के कूड़े का निस्तारण हेतु कई वर्षो से बंद पड़े कूड़ा निस्तारण प्लांट को पुनर्जीवित कर प्रतिदिन 1500 टन की क्षमता पर चला कर कूड़ा निस्तारण करने के साथ ही करीब 50 टन की कम्पोस्ट बनाकर किसानो और फ़र्टिलाइज़र कंपनियों को दिया जा रहा है।    अक्षय त्रिपाठी के  अनुसार कान...

उत्तर प्रदेश सरकार राज्यमंत्री नीलिमा कटियार ने लिया देहदान करने संकल्प  

चित्र
उत्तर प्रदेश सरकार राज्यमंत्री नीलिमा कटियार ने लिया देहदान करने संकल्प     उत्तर प्रदेश सरकार की राज्य मंत्री नीलिमा कटियार ने युग दधीचि देहदान संस्थान के बैनर तले अपना देहदान करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर नीलिमा कटियार ने प्राथमिक औपचारिकता पूरी करते हुए संस्था को अपना संकल्प पत्र भरकर युग दधीचि देहदान अभियान कानपुर के प्रमुख मनोज सेंगर को सौपा।    युग दधीचि देहदान अभियान के प्रमुख मनोज सेंगर ने बताया कि युग दधीचि देहदान अभियान का प्रारम्भ वर्ष 2003 में कानपुर से किया गया था और अब तक प्रदेश भर से 3000 से अधिक लोगो ने देहदान का संकल्प पत्र भरकर दिया जा चुका है। उन्होंने बताया कि अब तक संस्था द्वारा 229 मृत देह विभिन्न मेडिकल कॉलेजो को समर्पित की जा चुकी है। वही उत्तर प्रदेश सरकार की मंत्री नीलिमा कटियार द्वारा अपना देहदान करने के संकल्प को संस्था के अभियान का गौरव और समाज के अनेक लोगो के लिए प्रेरणा बताते हुए लोगो से समाज के लिए इस अभियान में अपने मृत शरीर की आ...

कानपुर में चर्म उद्योग के लिए वर्चुअल ट्रेड फेयर साबित हो रहा वरदान - रूस, पेरू, जापान में सफलता के बाद लॉस वेगास से अच्छे कारोबार की उम्मीद 

चित्र
कानपुर में चर्म उद्योग के लिए वर्चुअल ट्रेड फेयर साबित हो रहा वरदान - रूस, पेरू, जापान में सफलता के बाद लॉस वेगास से अच्छे कारोबार की उम्मीद    वैश्विक महामारी कोरोना काल में सभी तरह के उद्योग धंधे प्रभावित हुए है। ऐसे में लेदर सिटी ऑफ दी वर्ल्ड के नाम से विश्व में विख्यात औद्योगिक नगरी कानपुर के चर्म उद्योग के लिए कॉउन्सिल फ़ॉर लेदर एक्सपोर्ट द्वारा वर्चुअल ट्रेड फेयर का आयोजन किया गया जिसे कानपुर चर्म उद्योग के  कारोबारियों के लिए काफी लाभकारी माना जा रहा है।    वर्चुअल ट्रेड फेयर की सफलता और जापान सहित अन्य देशो से विदेशी कंपनियों द्वारा कानपुर के लेदर उत्पादों में दिखाई गयी उत्साहवर्धक रूचि से यहां के चर्म उत्पादों का बड़ी तादाद में एक्सपोर्ट आर्डर मिलने की उम्मीद जगी है जिससे उद्योग कारोबारियों में ख़ुशी की लहर है।   गौरतलब है कि कानपुर के लेदर उत्पादो का विश्व में अच्छी मांग रही है जबकि वर्तमान में वैश्विक महामारी के चलते लेदर उत्पादों से जुड़े का...

पश्चिमोत्तर भारत के भूजल संकट से बचाव के लिए शोधकर्ताओं ने तैयार किया जल स्तर मॉडलिंग

चित्र
  आईआईटी कानपुर, बीएचयू , राष्ट्रीय भूभौतिकीय अनुसंधान संस्थान, दिल्ली विश्वविद्यालय और डरहम विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने पश्चिमोत्तर भारत के भूजल संकट से बचाव के लिए तैयार किया जल स्तर मॉडलिंग    आईआईटी कानपुर, बनारस हिंदू विश्वविद्यालय, राष्ट्रीय भू-भौतिकीय अनुसंधान संस्थान, दिल्ली विश्वविद्यालय और डरहम विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने शोध के बाद पश्चिमोत्तर भारत के भूजल संकट से बचाव के लिए जल स्तर  मॉडलिंग तैयार किया है।   आईआईटी कानपुर के पृथ्वी विज्ञान विभाग में प्रो राजीव सिन्हा के अनुसार शोधकर्ताओं द्वारा भूजल संकट से बचाव के लिए तैयार किये गए जल स्तर मॉडलिंग में  शोधकर्ताओं ने उ त्तर पश्चिमी भारत में अकुशल सिंचाई पद्धतियों द्वारा भूजल संसाधनों की अधिकता भूजल संकट पैदा करने में अहम कारक माना है।   जिसको लेकर शोधकर्ताओं के दल द्वारा पश्चिमोत्तर भारत के भूजल संकट के भविष्य का आकलन कर भारत सरकार को "नेचुरल इरिगेशन रिपोर्ट" में सिंचाई जल में 20 प्रतिशत सुधार का प्रस्ताव दिया गया है।         गौरतलब है कि उत्तर पश्चिमी भारत को दुनि...

जनेऊ

चित्र
जनेऊ   भए कुमार जबहिं सब भ्राता। दीन्ह जनेऊ गुरु पितु माता॥   जनेऊ क्या है : बहुत से लोग बाएं कांधे से दाएं बाजू की ओर एक कच्चा धागा लपेटे रहते हैं। इस धागे को जनेऊ कहते हैं। जनेऊ तीन धागों वाला एक सूत्र होता है। जनेऊ को संस्कृत भाषा में ‘यज्ञोपवीत’ कहा जाता है।   यह सूत से बना पवित्र धागा होता है, जिसे व्यक्ति बाएं कंधे के ऊपर तथा दाईं भुजा के नीचे पहनता है। अर्थात इसे गले में इस तरह डाला जाता है कि वह बाएं कंधे के ऊपर रहे।   जनेव में तीन सूत्र का अर्थ : जनेऊ में मुख्यरूप से तीन धागे होते हैं। यह तीन सूत्र देवऋण, पितृऋण और ऋषिऋण के प्रतीक होते हैं और  यह सत्व, रज और तम का प्रतीक है। यह गायत्री मंत्र के तीन चरणों का प्रतीक है। यह तीन आश्रमों का प्रतीक है। संन्यास आश्रम में यज्ञोपवीत को उतार दिया जाता है।   जनेव के नौ तार : यज्ञोपवीत के एक-एक तार में तीन-तीन तार होते हैं। इस तरह कुल तारों की संख्या नौ होती है। एक मुख, दो नासिका, दो आंख, दो कान, मल और मूत्र के दो द्वारा मिलाकर कुल नौ होते हैं।   जनेव में पांच गांठ : यज्ञोपवीत में पांच गांठ लगाई जाती है...

गिलोय के लाभकारी गुण 

चित्र
  गिलोय के लाभकारी गुण    मान्यता है कि देवताओं और दानवों के बीच समुद्र मंथन के दौरान जब अमृत निकला और इस अमृत की बूंदें जहां-जहां छलकीं, वहां-वहां गिलोय की उत्पत्ति हुई।  गिलोय एक ही ऐसी बेल है, जिसे आप सौ मर्ज की एक दवा कह सकते हैं। इसलिए इसे संस्कृत में अमृता नाम दिया गया है। कहते हैं कि देवताओं और दानवों के बीच समुद्र मंथन के दौरान जब अमृत निकला और इस अमृत की बूंदें जहां-जहां छलकीं, वहां-वहां गिलोय की उत्पत्ति हुई।   इसका ( Botanical name) टीनोस्पोरा कॉर्डीफोलिया (tinospora cordifolia है। इसके पत्ते पान के पत्ते जैसे दिखाई देते हैं और जिस पौधे पर यह चढ़ जाती है, उसे मरने नहीं देती। इसके बहुत सारे लाभ आयुर्वेद में बताए गए हैं, जो न केवल आपको सेहतमंद रखते हैं, बल्कि आपकी सुंदरता को भी निखारते हैं। आइए जानते हैं गिलोय के फायदे…   गिलोय बढ़ाती है रोग प्रतिरोधक क्षमता   गिलोय एक ऐसी बेल है, जो व्यक्ति की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ा कर उसे बीमारियों से दूर रखती है। इसमें भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो शरीर में से विषैले पदार्थों को बाहर न...