कोरोना महामारी से निपटने में आईआईटी कानपुर जरूरतमंद छात्रों को देगा राहत सहायता राशि
लिंक पाएं
Facebook
X
Pinterest
ईमेल
दूसरे ऐप
कोरोना महामारी से निपटने में आईआईटी कानपुर जरूरतमंद छात्रों को देगा राहत सहायता राशि
आईआईटी कानपुर ने कोरोना महामारी काल में मेडिकल आपात स्थिति का सामना कर रहे छात्रों को वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए कोविड 19 रिलीफ फण्ड की शुरुआत की है। संस्थान के निदेशक प्रो अभय करंदीकर के अनुसार योगदानकतार्ओं के सहयोग से संस्थान ने
3 सप्ताह में ही 700 से भी अधिक लोगो की मदद से
एक करोड़ से अधिक की राहत सहायता राशि जुटा लिया है।
प्रो अभय करंदीकर
के अनुसार कुछ जरूरतमंद छात्रों द्वारा अपने परिवार के सदस्यों के इलाज के लिए पैसे की जरूरत पड़ने पर संस्थान से मदद करने की गुहार लगायी गई थी। जिसको संज्ञान में लेकर संस्थान द्वारा कोविड 19 रिलीफ फण्ड की शुरुआत की गयी और जरूरतमंद छात्रों की मदद की जा रही है। उन्होंने बताया कि जरूरतमंद छात्रों की मदद के लिए संस्थान द्वारा कमेटी का गठन किया गया है। कमेटी के सदस्यों द्वारा जरूरतमंद छात्रों के आवेदन पर निर्णय लेने के बाद सहायता राशि प्रदान की जायेगी।
चकबंदी निरस्तीकरण को लेकर जिलाधिकारी तथा चकबंदी आयुक्त को दिया प्रार्थना पत्र गोंडा की तहसील करनैलगंज ग्राम पहाड़ापुर निवासी मनोज कुमार शुक्ल ने चकबंदी निरस्तीकरण को लेकर जिलाधिकारी तथा चकबंदी आयुक्त को प्रार्थना पत्र दिया है।
जानिए बिना माला के कैसे करे मंत्र जाप आपके पास मंत्र जाप करने वाली माला किसी समय उपलब्ध नहीं है, तो आप इस दौरान ‘करमाला’ तरीके से मंत्र जाप कर सकते हैं। यदि आप नहीं जानते हैं कि करमाला तरीका क्या है ? तो हम आपको बताते हैं। दाएं हाथ की अनामिका उंगुली यानी मिडिल फिंगर के बीच के पोरुओं से शुरू कर कनिष्ठा यानी लिटिल फिंगर के पोरुओं से होते हुए तर्जनी यानी इंडेक्स फिंगर के मूल तक के 10 पोरुओं को गिनकर आप मंत्र जाप कर सकते हैं। अनामिका यानी मिडिल फिंगर के बीच के शेष 2 पोरुओं को माला का सुमेरू मानकर पार न करें। फिर दाएं हाथ पर दस मंत्र की गिनती कर बाएं हाथ की अनामिका यानी मिडिल फिंगर के बीच के पोरुओं से दहाई की एक संख्या गिनें। इसके बाद दाएं हाथ के साथ बाएं हाथ पर दहाई के दस बार मंत्र गिनने पर 100 मंत्र संख्या पूरी हो जाती है। आखिरी आठ मंत्र जप के लिए फिर से दाएं हाथ पर ही उसी तरह अनामिका यानी मिडिल फिंगर के मध्य भाग से गिनती शुरू कर शेष 8 मंत्रों का जानप कर पूरे 108 मंत्र यानी एक माला पूरी की जा सकती है। आचार्य श्याम जी अग्निहोत्री
सरसंघचालक मोहन भागवत संघ अपना काम स्वयंसेवको के बल पर चलाता है - सरसंघचालक मोहन भागवत कानपुर पांच दिवसीय प्रवास पर पहुंचे राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन मधुकर भागवत ने आज कारवालोनगर में नवनिर्मित प्रदेश के पहले संघ भवन का उद्घाटन किया, इस दौरान बड़ी संख्या में संघ कार्यकर्ता मौजूद रहे। नवनिर्मित चार मंजिल संघ केशव भवन में राजस्थान से लाए गए लाल पत्थरों का प्रयोग किया गया है। भवन की पेंटिंग गोबर मिश्रित विशेष पेंट से कराई गई है। भवन का मुख्य द्वार और चार दीवारी भी लाल पत्थर से बनाई गई है। भवन में एक बड़ी लाइब्रेरी की स्थापना भी की गई है जहाँ पर हिंदू धर्मों इतिहास को बताने वाले साहित्य और ज्ञानवर्धक पुस्तकें रहेंगी। भागवत ऐसे पहले सरसंघचालक हैं, जो उत्तर प्रदेश के किसी संघ भवन में पहली बार प्रवास कर रहे हैं। अभी तक जब भी उनका कानपुर या प्रदेश के किसी भी जिले में आना हुआ है, उनका प्रवास संघ कार्यालयों की जगह किसी अन्य स्थान पर ही रहा है। अभी तक प्रदेश...