संदेश

फ़रवरी, 2020 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

जापानीज डेलिगेशन के साथ कृषि उपज और उत्पादन क्षमता को कई गुना बढ़ाने के लिए बैठक

चित्र
  जापानीज डेलिगेशन के साथ कृषि उपज और उत्पादन क्षमता को कई गुना बढ़ाने के लिए बैठक   कृषि उपज और उत्पादन क्षमता को कई गुना बढ़ाने के साथ किसानों की आय को दोगुनी करने के उद्देश्य से कानपुर में 10 सदस्यीय जापानीज डेलिगेशन के सदस्य कानपुर नगर पहुंचे। जापानीज डेलीगेशन के सदस्यों  ने चंद्रशेखर आजाद कृषि प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों, नगर निगम कानपुर विकास प्राधिकरण के अधिकारियो और मंडलायुक्त कानपुर सुधीर एम बोबड़े के साथ बैठक किया।  मंडलायुक्त ने बताया कि जापानीज डेलीगेशन ने कल लखनऊ में मुख्य सचिव प्रमुख सचिव कृषि के साथ बैठक किया था। कानपुर में डेलीगेशन ने चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय में जापानीज कंपनी का एमओयू के एग्रीमेंट पर विस्तार से विचार विमर्श किया , जिसके पीछे जापानीज गवर्नमेंट और जापानीज एम्बसी रहेगी। उन्होंने बताया कि यह एग्रीमेंट मार्च के अंतिम सप्ताह में होने की सम्भावना है। मंडलायुक्त ने बताया कि लखनऊ में होने वाले एग्री हॉर्टिकल्चर फेस्टिवल में भी जापा...

प्रतिवादी सूचना आधी अधूरी देते है या सूचना देना नहीं चाहते है - राज्य सूचना आयुक्त सुभाष चंद्र सिंह

चित्र
प्रतिवादी सूचना आधी अधूरी देते है या सूचना देना नहीं चाहते है - राज्य सूचना आयुक्त सुभाष चंद्र सिंह     कानपुर नगर पहुंचे राज्य सूचना आयुक्त सुभाष चंद्र सिंह ने सर्किट हाउस में प्रेस को सम्बोधित करते हुए बताया कि आयोग में आरटीआई के लगभग 40 हज़ार केस लंबित है। राज्य सूचना आयुक्त ने कहा कि इनमे से जितने केस निपटाये जाते है उससे आधे से अधिक नये केस आ जाते है। उन्होंने बताया कि कानपुर मंडल में विशेषकर कानपुर महानगर में सबसे ज्यादा केस लंबित है। जिसमे से पहले नंबर पर कानपुर नगर निगम, दूसरे नंबर पर जिलाधिकारी कार्यालय और तीसरे नंबर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय है।    राज्य सूचना आयुक्त ने कानपुर नगर निगम को उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा नगर निगम बताते हुए कहा कि यहां पर आरटीआई का जवाब देने सम्बंधित मामलो को लेकर लापरवाही और जानकारी का अभाव है। नगर निगम सभागार में समीक्षा बैठक कर राज्य सूचना आयुक्त ने आरटीआई एक्ट से सम्बंधित धाराओं की व्याख्या किया और जनसूचना अधिकारियों की सक्रीय टीम को आरटीआई एक्ट की भावना और नियम की व्याख्या किया। उन्होंने...

पेट्रोल में 10 फीसद बायो इथेनॉल के सम्मिश्रण को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रीय शर्करा संस्थान और इंडियन मिलेट रिसर्च इंस्टीट्यूट, हैदराबाद के बीच एमओयू 

चित्र
पेट्रोल में 10 फीसद बायो इथेनॉल के सम्मिश्रण को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रीय शर्करा संस्थान और इंडियन मिलेट रिसर्च इंस्टीट्यूट, हैदराबाद के बीच एमओयू    कानपुर नगर स्थित राष्ट्रीय शर्करा संस्थान एनएसआई  और हैदराबाद के इंडियन मिलेट रिसर्च इंस्टीट्यूट (आईआईएमआर) के बीच  पेट्रोल में 10 फीसद बायो इथेनॉल के सम्मिश्रण को बढ़ावा देने के लिए एमओयू साइन कर हाथ मिलाया है। इस सम-सामयिक उद्देश्य की पूर्ति हेतु स्वीट सोरगम की विभिन्न प्रजातियों पर शोध करने के साथ  स्वीट सोरगम से इथेनाल उत्पादन की संभावनाओं की तलाश के लिये मिलकर अनुसंधान कार्य करने हेतु प्रोजेक्ट को विकसित करना है।    इंडियन मिलेट रिसर्च इंस्टीट्यूट हैदराबाद से आए डॉ. विलास टोनापी के अनुसार इंडियन मिलेट रिसर्च इंस्टीट्यूट जवार , बाजरा और मिल्लेट्स के वैल्यू एडिशन पर कार्य करने से साथ ही नई किस्मो के उत्पादन पर काम करता है। उन्होंने बताया कि इस एमओयू में स्वीट स्टॉक सोरगम पर काम किया जाएगा , जिससे शुगर इंडस्ट्री एथेनॉल का उत्पादन कर सकती है और किसान भ...

यौन एवं प्रजनन स्वास्थ्य दिवस पर किशोर-किशोरियों के सच्चे साथी बनेंगे "साथिया केंद्र"

चित्र
यौन एवं प्रजनन स्वास्थ्य दिवस पर किशोर-किशोरियों के सच्चे साथी बनेंगे "साथिया केंद्र" किशोरावस्था एक परिवर्तनशील वृद्धि तथा विकास की एक बहुत ही महत्वपूर्ण अवस्था होती है। इस अवस्था में शारीरिक एवं मानसिक बदलाव बहुत तीव्रता से होते है और किशोर-किशोरी यौन, मानसिक तथा व्यवहारिक रूप से परिपक्व होने लगते है।  किशोरावस्था (10 -19 वर्ष) के दौरान किशोर-किशोरियों की समस्याओं में विभिन्नता के साथ जोखिम भी अलग होते है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन-उत्तर प्रदेश के महा प्रबन्धक-किशोर स्वास्थ्य डॉ. मनोज कुमार शुकुल के अनुसार वर्तमान में प्रदेश में कुल 344 साथिया केंद्र क्रियाशील हैं। इन किशोर स्वास्थ्य क्लिनिक (ए.एफ.एच.एस.सी.) पर अप्रैल 2019 से दिसंबर 2019 तक 13.58 लाख किशोर-किशोरियों द्वारा अपना पंजीकरण कराकर परामर्श एवं क्लिनिकल सेवाएं प्राप्त की गयी हैं। करीब 81000 किशोरियों ने माहवारी से सम्बंधित समस्याओं के बारे में जानकारी ली है। दूसरी ओर 1.5 लाख से अधिक किशोरों ने यौन रोगों, परिवार नियोजन के संसाधनों और यौनाचार से पीड़ित किशोरों ने इन केन्द्रों पर संपर्क साधा है। कानपुर नगर जिला पुरुष अस...

टीबी को मात दे चैम्पियन बनने वाले लोग अपने अनुभव साझा कर फैलायेंगे जागरूकता  

टीबी को मात दे चैम्पियन बनने वाले लोग अपने अनुभव साझा कर फैलायेंगे जागरूकता     जनपद में पांच लोगों को किया जाएगा चयनित,  टीबी चैंपियन साझा करेंगे अपने अनुभव    जनपद कानपुर नगर में टीबी को मात दे चैम्पियन बनने वाले लोग अपने अनुभव साझा कर समाज को टीबी से बचाव के प्रति जागरूक करेंगे। टीबी को मात दे चैम्पियन बने पांच लोगों को चयनित किया जाएगा जो  कभी जो खुद टीबी से ग्रसित थे और जिंदगी से निराश हो चुके थे। चिकित्सको के नेतृत्व और कुशल समाज सेवियो के अथक प्रयासो के साथ नियमित दवाओं का सेवन कर टीबी को मात देने वाले ऐसे लोग अब टीबी की गिरफ्त में आए अन्य लोगों को टीबी से निजात दिलाने के लिये टीबी चैंपियन बनकर जागरूक करेंगे।   गौरतलब है कि केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा वर्ष 2025 तक भारत को टीबी मुक्त बनाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। संयुक्त निदेशक, क्षय रोग डॉ संतोष गुप्ता के अनुसार प्रदेश के सभी जिला क्षय रोग अधिकारियों को इस विषय में पत्र जारी  किया है। समाज में क्षय रोग के संबंध में जनमानस को जागरूक करने में यह बहुत उपयोगी साबित होंगे, क्योंकि यह टीब...

महर्षि भारद्वाज वैदिक गुरुकुल लवकुश आश्रम बिठूर

चित्र
महर्षि भारद्वाज वैदिक गुरुकुल लवकुश आश्रम बिठूर

भागवत कथावाचक शिवाकांत महाराज प्रधान आचार्य गंगा यात्रा

चित्र
भागवत कथावाचक शिवाकांत महाराज प्रधान आचार्य गंगा यात्रा

सीएम योगी आदित्यनाथ गंगा यात्रा समापन अटल घाट जनसभा शपथ 

चित्र
  सीएम योगी आदित्यनाथ गंगा यात्रा समापन अटल घाट जनसभा शपथ 

मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला

चित्र
मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला शहरी क्षेत्र में राज्य मंत्री, कैबिनेट मंत्री, जिलाधिकारी, विधायक व एमएलसी ने किया शुभारंभ *घर के पास मिला इलाज, जाना सेहतमंद बनने का राज*  *गर्भवती, बाल, किशोर स्वास्थ्य पर रहा खास जोर* *50 शहरी समेत कुल 42 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर हुई मुफ्त जांच जनपद कानपुर नगर में मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ गुजैनी में राज्य मंत्री नीलिमा कटियार ने, कल्याणपुर बैरी में कैबिनेट मंत्री कमलारानी वरुण डीएम ब्रम्हदत्त तिवारी व उनकी पत्नी , बिठूर में विधायक अभिजीत सिंह सांगा और जागेश्वर में विधायक महेश त्रिवेदी सहित एमएलसी अरुण पाठक ने किया।  स्वास्थ्य मेले में दूर दराज के इलाकों  सहित मलिन बस्तियों में रहने वाले करीब 5000 से अधिक लोगों को इस दिन सेहत का वरदान मिला। इस पहले आरोग्य मेले में जिले के 50 शहरी स्वास्थ्य केंद्रों समेत कुल 42 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर निःशुल्क जांच व इलाज की सुविधा दी गई मेले में मौसमी बुखार की जांच के अलावा प्रजनन स्वास्थ्य संबंधी सेवाओं के साथ गर्भवती, बाल और किशोर स्वास्थ्य से जुड़ी जांच पर खास जो...

सीएम योगी आदित्यनाथ आरती अटल घाट कानपुर गंगा यात्रा समापन   

चित्र
सीएम योगी आदित्यनाथ आरती अटल घाट कानपुर गंगा यात्रा समापन