अंगदान जीवन दान है, अंगदान महादान है 


अंगदान जीवन दान है, अंगदान महादान है 






अंगदान जीवनदान है अंगदान महादान है। मृत्यु जीवन का अटल सत्य है जन्म लेने वाली सभी प्राणियों की मृत्यु निश्चित है। मृत्यु के बाद देह दान करने से कई लोगो को नया जीवन प्राप्त हो सकता है। अंगदान करने से कम से कम सात लोगो को जीवन प्राप्त हो सकता है, इसलिए सभी को अंगदान करना चाहिए। सभी लोगो को अंगदान करने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से कॉलेज की छात्राओं द्वारा युग दधीचि देहदान संस्था के बैनर तले कानपुर के मोतीझील सेरैली निकली गयी। 

 

अंगदान जागरूकता रैली के उद्घाटन अवसर पर जीएसवीएम कानपुर मेडिकल कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉ आरती लालचंदानी ने लोगो को अंगदान के लिए प्रेरित करते हुए देह दान से लोगो को नया जीवन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि कॉर्निया ट्रांसप्लांट हो रहा है और बहुल जल्दी यहां पर लीवर ट्रांसप्लांट भी संभव हो सकेगा।

 


युग दधीचि देहदान संस्था के प्रमुख मनोज सेंगर ने बताया कि पूरे भारत के परिपेक्ष में उत्तर प्रदेश और बिहार में अंगदान की जागरूकता काफी कम है। इस रैली का उद्देश्य लोगो को अंगदान के प्रति जागरूक करना है। एक व्यक्ति के अंगदान करने से कम से कम 7 व्यक्तियों को जीवन प्राप्त हो सकता है। इसी को बढ़ावा देने के लिए रैली निकाल कर बेटियों के माध्यम से अलख जगाने का प्रयास है। रैली में प्रेरणादायक स्लोगन लिखी तख्तियां और बैनर के साथ बड़ी संख्या में छात्राओं ने भाग लिया।