संदेश

Featured Post

क्रोमियम संकट: एनजीटी ने जलापूर्ति पर तत्काल कार्रवाई का दिया निर्देश

चित्र
  क्रोमियम संकट: एनजीटी ने जलापूर्ति पर तत्काल कार्रवाई का दिया निर्देश नई  दिल्ली , राष्ट्रीय हरित अधिकरण एनजीटी ने उत्तर प्रदेश सरकार और सम्बंधित अधिकारियो को कानपुर देहात के रनिया, कानपुर नगर के राखी मंडी और फतेहपुर  सहित ,क्रोमियम संदूषण से प्रभावित क्षेत्रो में स्वक्ष पानी की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिया है। वही  उत्तर प्रदेश सरकार का प्रतिनिधित्व कर रहे अतिरिक्त महाधिवक्ता ने पर्याप्त पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने के मामले पर पुनर्विचार किये जाने, आवश्यक व्यवस्था सहित  सभी प्रभावित क्षेत्रों में पर्याप्त पानी की आपूर्ति से संबंधित मुद्दे की पुनः जांच किया जाने , उचित प्रावधान किए जाने सहित इस संबंध में नई रिपोर्ट का आश्वासन दिया है।    साइट का दौरा किये जाने के बाद  एमिकस क्यूरी ने  कुछ सुझाव दिए थे और 22 सिफारिशें बताई थीं।  जिनके जवाब में  उत्तर प्रदेश सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के प्रमुख सचिव की ओर से दिनांक 17.03.2025 को एमिकस क्यूरी की संस्तुतियों के उत्तर में उत्तर-पत्र दाखिल किया...

संघ अपना काम स्वयंसेवको के बल पर चलाता है - सरसंघचालक मोहन भागवत

चित्र
              सरसंघचालक मोहन भागवत   संघ अपना काम स्वयंसेवको के बल पर चलाता है -  सरसंघचालक मोहन भागवत   कानपुर पांच दिवसीय प्रवास पर पहुंचे  राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन मधुकर भागवत ने आज कारवालोनगर में नवनिर्मित प्रदेश के पहले संघ भवन का उद्घाटन किया,  इस दौरान बड़ी संख्या में संघ कार्यकर्ता मौजूद रहे।  नवनिर्मित चार मंजिल संघ केशव भवन में राजस्थान से लाए गए लाल पत्थरों का प्रयोग किया गया है। भवन की पेंटिंग गोबर मिश्रित विशेष पेंट से कराई गई है। भवन का मुख्य द्वार और चार दीवारी भी  लाल पत्थर से बनाई गई है। भवन में एक बड़ी लाइब्रेरी की स्थापना भी की गई है जहाँ पर  हिंदू  धर्मों  इतिहास को बताने वाले साहित्य और ज्ञानवर्धक पुस्तकें रहेंगी।    भागवत ऐसे पहले सरसंघचालक हैं, जो उत्तर प्रदेश के किसी संघ भवन में पहली बार प्रवास कर रहे हैं। अभी तक जब भी उनका कानपुर या प्रदेश के किसी भी जिले में आना हुआ है, उनका प्रवास संघ कार्यालयों की जगह किसी अन्य स्थान पर ही रहा है। अभी तक प्रदेश...

दशानन मंदिर जहां होती है रावण की पूजा

चित्र
  दशानन मंदिर जहां होती है   रावण की  पूजा   उत्तर प्रदेश के  कानपुर स्थित शिवाला में  उत्तर भारत  में  लंकेश रावण का  एकमात्र  ऐसा मंदिर है जो कि सिर्फ दशहरे के दिन ही खुलता है। लगभग 200 वर्ष पुराने दशानन मंदिर में लंकापति रावण देवी देवताओ के पहरेदार के रूप में विराजित है।  विजय दशमी को सुबह मंदिर के कपाट खोले जाते है साफ़ सफाई के बाद मंदिर के पुजारी द्वारा विधि विधान से  रावण  का जलाभिषेक, श्रंगार, और पूजन  श्रंगार किया जाता है।  मंदिर खोलने के साथ ही रावण का जन्मदिन भी मनाया जाता है।  रावण को तरोई का फूल के साथ सरसो के तेल का दीपक अर्पित किया जाता है।  रावण विद्वान पंडित होने के साथ ही भगवान शिव का परम भक्त था। भगवान् श्री राम और रावण के बीच हुए अंतिम युद्ध के बाद जब रावण युद्ध भूमि पर मृत्यु शैया पर पड़ा था तब प्रभु श्री राम ने लक्ष्मण को समस्त वेदो के ज्ञाता महापंडित रावण से ज्ञान प्राप्त करने को कहा था।  बड़ी संख्या में लोग यहां रावण की विद्वानता की पूजा करने आते है और रावण से बल, बुद्धि, व...

ग्रीन पार्क स्टेडियम ​भारत-बंगलादेश टेस्ट मैच ​मैच का शुभारम्भ विधान सभा अध्यक्ष सतीश महाना और यूपीसीए अध्यक्ष ने घंटी बजाकर किया

चित्र
कानपुर के ग्रीनपार्क स्टेडियम में आज हो रहे  भारत -बंगलादेश  टेस्ट मैच  मैच का किया शुभारम्भ  विधान सभा अध्यक्ष सतीश महाना और उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ निधिपति सिंघानिया ने घंटी बजाकर किया।  भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी को चुना।  पहले मैच में दमदार जीत के साथ आगाज करने वाली टीम इंडिया की नजर अब दूसरे टेस्ट पर है। टीम इंडिया  बांग्लादेश का सफाया करने का लक्ष्य लेकर उतरेगी  आखिरी टेस्ट मैच जीतकर भारत सीरीज पर कब्जा करना चाहेगा, वहीं बांग्लादेश सीरीज ड्रॉ कराने की कोशिश करेगा।   भारत इस सीरीज में 1-0 से आगे है।  गौरतलब है कि कानपुर  ग्रीन पार्क में  तीन साल बाद कोई  अंतरराष्ट्रीय मैच खेला जा रहा है।  ग्राउंड स्टाफ ने एक बेहतरीन पिच तैयार की है।  प्लास्टिक फ्री मैच कराने के लिए हर संभव प्रयास किये गये है।  टेस्ट मैच को लेकर  लोग काफी उत्साहित है।  रिकॉर्ड 1 करोड़ 15 लाख रुपए से अधिक के टिकट बिक चुके है ।  व्यापक सुरक्षा और कानून व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन सुरक्षा की दृष्टि स...

ग्रीन पार्क स्टेडियम में भारत और बांग्लादेश टेस्ट मैच के लिए टीम पहुंची शहर

चित्र
कानपुर नगर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में  27 सितंबर से होने वाले भारत और बांग्लादेश टेस्ट मैच के लिए मेजबान और मेहमान टीम मंगलवार को शहर  पहुंची।  एयरपोर्ट से खिलाड़ियों को त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे के बीच होटल लैंडमार्क पहुंचाया गया। जहां पर  उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के पदाधिकारियों  ने खिलाड़ियों का रामधुन के बीच बुके देकर  स्वागत अभिनंदन किया।  होटल में भारत और बांग्लादेश की टीम का स्वागत वेलकम केक से किया गया। भारतीय टीम के लिए विश्व कप ट्रॉफी के आकार का केक बनाया गया। वहीं, बांग्लादेश के लिए ग्रीनपार्क थीम पर केक बनाया गया। जिसे काटने के बाद खिलाड़ी अपने-अपने रूम की ओर गए।   टीम के खिलाड़ियों की झलक पाने के लिए क्रिकेट प्रेमी स्वागत के लिए उमड़ पड़े जिनका होटल पहुंचने पर भारत और बांग्लादेश के खिलाड़ियों ने हाथ हिलाकर फैंस का अभिनंदन स्वीकार किया।  ग्रीनपार्क स्टेडियम में 25 और 26 सितंबर को मेहमान बांग्लादेश और मेजबान भारतीय खिलाड़ी पसीना बहाएंगे और अभ्यास कर फाइनल तैयारी के लिए उतरेंगे।

खोजा गया निकटवर्ती "सुपर-जुपिटर" ग्रह

चित्र
                                                खोजा गया निकटवर्ती "सुपर-जुपिटर" ग्रह   खोजा गया निकटवर्ती "सुपर-जुपिटर" ग्रह   आईआईटी कानपुर के प्रोफेसर खगोलविदों की अंतर्राष्ट्रीय टीम का रहे हिस्सा आईआईटी कानपुर के   डिपार्ट्मन्ट ऑफ स्पेस, प्लैनिटेरी एण्ड ऐस्ट्रनामिकल साइंसस् एण्ड इंजीनियरिंग  के  सहायक प्रोफेसर डॉ प्रशांत पाठक सहित खगोलविदों की एक अंतर्राष्ट्रीय टीम ने  सौर मंडल में  सूर्य के समान एक नजदीकी तारे की परिक्रमा करने वाले एक विशाल ग्रह की खोज की है   जो बृहस्पति  गृह  से द्रव्यमान के मामले में कम से कम छह गुना अधिक है,  और  हमारे सौर मंडल के किसी भी ग्रह से काफी बड़ा बनाता है।   डॉ प्रशांत पाठक  के अनुसार डायरेक्ट इमेजिंग में अभी तक करीब 50 प्लैनेट्स खोजे गए है जो की सभी यंग प्लैनेट्स है जो कि अभी जल्दी ही बने है इनका टेम्परेचर काफी ज्यादा होता है जिससे इनको डिटेक्ट करना आसान...

कानपुर में फिर रेल हादसा पटरी से उतरी साबरमती एक्सप्रेस

चित्र
 कानपुर में फिर रेल हादसा पटरी से उतरी साबरमती एक्सप्रेस  कानपुर भीमसेन खंड में  गोविंदपुरी स्टेशन के निकट समय रात्रि 2:30 बजे  वाराणसी से अहमदाबाद जा रही  गाड़ी संख्या 19168 साबरमती एक्सप्रेस   पटरी से उतर गयी। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है, सभी यात्री सुरक्षित है।  रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों को  गंतव्य स्थान तक पहुँचाने  के लिए  पुख्ता  इंतजाम किए गए हैं।वरिष्ठ अधिकारी दुर्घटना स्थल तथा नियंत्रण कार्यालय में मौजूद है।   हादसे के  चलते रेलवे द्वारा  कुछ गाड़ियों का रद्दीकरण एवं कुछ का मार्ग परिवर्तन किया गया है।  वही यात्रियों को गंतव्य स्थान तक पहुँचाने की व्यवस्था की गयी है।  ध्वस्त हुए रेल व्यवस्था को सुचारु सञ्चालन के लिए युद्ध स्तर पर कार्य जारी है।   रेलवे द्वारा जारी  हेल्पलाइन नंबर  प्रयागराज 0532-2408128 0532-2407353 कानपुर 0512-2323018, 0512-2323015 मिर्जापुर 054422200097 इटावा 7525001249 टुंडला 7392959702 अहमदाबाद 07922113977 बनारस सिटी 8303994411 गोरखपुर 0551-2208088 निरस...

कुशल निर्देशन में विवेकानंद ग्रुप बर्रा कानपुर स्थापित कर रहा नया कीर्तिमान

चित्र
कुशल निर्देशन में विवेकानंद ग्रुप बर्रा कानपुर  स्थापित कर रहा नया कीर्तिमान कानपुर बर्रा स्थित विवेकानंद ग्रुप द्वारा कानपुर दक्षिण में तीन विद्यालयों का संचालन छात्रों को शिक्षित बनाए के साथ ही उनके उज्जवल भविष्य के लिए तैयार कर समाज में अपनी पहचान बनाने की दिशा में किया जा रहा है। श्रद्धेय स्वर्गीय एच बी सिंह चंदेल द्वारा पैंतीस वर्ष पूर्व स्थापित की गई संस्था आज उनके आशीर्वाद से छात्र छात्राओं को शिक्षित करके उनके भविष्य को उज्जवल बनाने के साथ ही नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। विवेकानंद ग्रुप के निदेशक सुकर्ण चंदेल विद्यालय के छात्रों को अच्छे प्रदर्शन और उज्जवल भविष्य के लिए बधाई देते हुए सम्पूर्ण श्रेय अपने पूज्य पिता स्वर्गीय एच बी सिंह चंदेल के आदर्शो को देते है। सुकर्ण चंदेल ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी विवेकानंद ग्रुप के छात्र छात्राओं ने यूपी बोर्ड परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन कर उत्तीर्ण हुए सभी छात्राओं का सम्मान किया गया। सम्मान समारोह विवेकानंद और ऑडिटोरियम बर्रा विश्व बैंक में संपन्न हुआ जिसमें छात्रों को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी गई और अपने ...

गृह मंत्री अमित शाह कानपुर बुंदेलखंड और अवध क्षेत्र संगठनात्मक बैठक

चित्र
गृह मंत्री अमित शाह कानपुर बुंदेलखंड और अवध क्षेत्र संगठनात्मक बैठक    भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं गृहमंत्री भारत सरकार अमित शाह  ने  चौथे चरण में  होने वाले चुनाव की कानपुर बुंदेलखंड और अवध क्षेत्र की लोकसभा चुनाव सम्बंधित महत्वपूर्ण  संगठनात्मक   बैठक  किया।  बैठक में क्षेत्रीय प्रभारी और क्षेत्रीय अध्यक्ष के साथ क्लस्टर इंचार्ज लोकसभा  क्षेत्रो  के चुनाव संचालन समिति में लोकसभा प्रभारी संयोजक बूथ प्रबंधन प्रमुख और  जिलाध्यक्ष  मौजूद रहें।  क्षेत्रीय अध्यक्ष कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र प्रकाश पाल ने बताया कि इस बार प्रदेश में 80 सीटों पर जीत के लिए भारत के गृह मंत्री और पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा अमित शाह ने प्रमुख पदाधिकारियों से साथ चौथे चरण की तेरह सीटों की चुनावी रणनीति बताई और अब तक की तैयारियों की समीक्षा की है। प्रकाश पाल ने बताया कि इसी क्रम में 29 से प्रचार अभियान शुरू होगा और 13 मई तक रोड मैप बनाकर कार्य करेंगे। 

प्रियंका जी के मंगल सूत्र की कीमत देश को क्यों चुकानी पड़ी - केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी

चित्र
प्रियंका जी के मंगल सूत्र की कीमत देश को क्यों चुकानी पड़ी - केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी बीजेपी प्रत्याशी   को भारी मतों से जीत दिलाने की अपील करने कानपुर पहुंची केंद्रीय मंत्री  मीनाक्षी लेखी ने  कांग्रेस पर प्रहार करते हुए कहा कि देश का सोना गिरवी रखने की क्यों नौबत आयी उसका भी हिसाब दे, कॉमन वेल्थ गेम्स से लेकर टू जी घोटाले जीजा जी के घोटाले तक का हिसाब भी पता चल जाये,, तो पता चले कि प्रियंका जी के मंगल सूत्र की कीमत देश को क्यों चुकानी पड़ी।  मीनाक्षी ने कहा कि अगर प्रधानमंत्री मोदी नहीं तो और कौन ...... नाम बताओ .....??? मीनाक्षी लेखी ने कहा कि  भगवान् राम के अस्तित्व को नकारने वाले लोग सिर्फ चुनाव के लिए  भगवान्  राम की शरण में जाने को तैयार है, अगर इनका मन बदल जाता और हिन्दू आस्थाओ से जुड़ गए होते तो देश इतनी बदहाली में नहीं होता।  दिल्ली में सुनीता केजरीवाल मुद्दे पर मीनाक्षी लेखी ने कहा कि सुनीता केजरीवाल से यह पूँछेगे कि आप का मंगलसूत्र जो जेल में है जिसके भ्रस्टाचार से बहुत महिलाओ का मंगलसूत्र उतर चूका है उसका हिसाब दे। मी...