संदेश

अप्रैल, 2024 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

गृह मंत्री अमित शाह कानपुर बुंदेलखंड और अवध क्षेत्र संगठनात्मक बैठक

चित्र
गृह मंत्री अमित शाह कानपुर बुंदेलखंड और अवध क्षेत्र संगठनात्मक बैठक    भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं गृहमंत्री भारत सरकार अमित शाह  ने  चौथे चरण में  होने वाले चुनाव की कानपुर बुंदेलखंड और अवध क्षेत्र की लोकसभा चुनाव सम्बंधित महत्वपूर्ण  संगठनात्मक   बैठक  किया।  बैठक में क्षेत्रीय प्रभारी और क्षेत्रीय अध्यक्ष के साथ क्लस्टर इंचार्ज लोकसभा  क्षेत्रो  के चुनाव संचालन समिति में लोकसभा प्रभारी संयोजक बूथ प्रबंधन प्रमुख और  जिलाध्यक्ष  मौजूद रहें।  क्षेत्रीय अध्यक्ष कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र प्रकाश पाल ने बताया कि इस बार प्रदेश में 80 सीटों पर जीत के लिए भारत के गृह मंत्री और पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा अमित शाह ने प्रमुख पदाधिकारियों से साथ चौथे चरण की तेरह सीटों की चुनावी रणनीति बताई और अब तक की तैयारियों की समीक्षा की है। प्रकाश पाल ने बताया कि इसी क्रम में 29 से प्रचार अभियान शुरू होगा और 13 मई तक रोड मैप बनाकर कार्य करेंगे। 

प्रियंका जी के मंगल सूत्र की कीमत देश को क्यों चुकानी पड़ी - केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी

चित्र
प्रियंका जी के मंगल सूत्र की कीमत देश को क्यों चुकानी पड़ी - केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी बीजेपी प्रत्याशी   को भारी मतों से जीत दिलाने की अपील करने कानपुर पहुंची केंद्रीय मंत्री  मीनाक्षी लेखी ने  कांग्रेस पर प्रहार करते हुए कहा कि देश का सोना गिरवी रखने की क्यों नौबत आयी उसका भी हिसाब दे, कॉमन वेल्थ गेम्स से लेकर टू जी घोटाले जीजा जी के घोटाले तक का हिसाब भी पता चल जाये,, तो पता चले कि प्रियंका जी के मंगल सूत्र की कीमत देश को क्यों चुकानी पड़ी।  मीनाक्षी ने कहा कि अगर प्रधानमंत्री मोदी नहीं तो और कौन ...... नाम बताओ .....??? मीनाक्षी लेखी ने कहा कि  भगवान् राम के अस्तित्व को नकारने वाले लोग सिर्फ चुनाव के लिए  भगवान्  राम की शरण में जाने को तैयार है, अगर इनका मन बदल जाता और हिन्दू आस्थाओ से जुड़ गए होते तो देश इतनी बदहाली में नहीं होता।  दिल्ली में सुनीता केजरीवाल मुद्दे पर मीनाक्षी लेखी ने कहा कि सुनीता केजरीवाल से यह पूँछेगे कि आप का मंगलसूत्र जो जेल में है जिसके भ्रस्टाचार से बहुत महिलाओ का मंगलसूत्र उतर चूका है उसका हिसाब दे। मी...

वातानुकूलित एसी हेलमेट से यातायात सिपाहियों को मिलेगी राहत

चित्र
वातानुकूलित एसी हेलमेट से यातायात सिपाहियों को मिलेगी राहत  चिलचिलाती  धूप और  गर्मी में चौराहों पर तैनात यातायात सिपाहियों  को अब कुछ राहत मिल सकेगी। कानपुर नगर में  यातायात पुलिस  ने ट्रैफिक  सिपाहियों को  विशेष प्रकार के वातानुकूलित  एसी   हेलमेट  दिए है  जो कि धूप से बचाने के साथ ही  सिर को  ठंडा रखने के  साथ ही हवा भी देगा  वही  सर्दियों में यह हेलमेट गर्म हवा देगी ।   अभी प्रयोग के तौर पर शहर के टाटमिल और विजय नगर में ट्रैफिक ड्यूटी करने वाले सिपाहियों को  विशेष प्रकार के  एसी हेलमेट दिया गया है। डीसीपी ट्रैफिक  कानपुर नगर  आरती सिंह ने बताया कि ट्रैफिक सिपाही कई घंटे तक लगातार कड़ी धूप में चौराहों पर ड्यूटी करते हैं।  इस विशेष हेलमेट से उन्हें  गर्मी से राहत मिलेगी और धूप का असर कम होगा , वही सर्दियों में यह हेलमेट गर्म हवा देगी । प्रयोग सफल होने पर अन्य चौराहों पर भी ट्रैफिक सिपाहियों को ये दिए जाएंगे। हेलमेट में हार्ड प्लास्टिक  शील्ड  भी  लगी ह...