आयुध निर्माणी स्मॉल आर्म्स फैक्ट्री फील्ड गन फैक्ट्री की संयुक्त उत्पाद प्रदर्शनी

 


आयुध निर्माणी स्मॉल आर्म्स फैक्ट्री फील्ड गन फैक्ट्री की संयुक्त उत्पाद प्रदर्शनी


कानपुर स्थित आयुध निर्माणी स्मॉल आर्म्स फैक्ट्री और फील्ड गन फैक्ट्री द्वारा आजादी की 75 वी वर्षगाँठ अमृत महोत्सव मनाने के लिए निर्माणियो की संयुक्त उत्पादकों की प्रदर्शनी अर्मापुर स्टेट आरमरीना स्टेडियम में लगायी गयी। 

प्रदर्शनी का वर्चुअल उद्घाटन रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दिल्ली से किया। प्रदर्शनी में पिनाका रॉकेट, तोपो के साथ आधुनिक हथियारों का प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनी के माध्यम से लोगों को दिखाया जाएगा कि हमारे देश के सैनिको द्वारा देश की रक्षा में किन आयुध उत्पादों और हथियारों से देश की रक्षा करती है। 

आयुध निर्माणी कानपुर के महाप्रबंधक आर के सागर ने बताया आयुध निर्माणियो का इतिहास करीब 221 वर्ष पुराना है , इस दौरान जो आयुध निर्माण विकसित हुए है उन हथियारों की प्रदर्शनी आम जनता के लिए लगायी गयी है।  

फील्ड गन फैक्ट्री कानपुर के महाप्रबंधक तुषार त्रिपाठी ने बताया कि प्रदर्शनी का आयोजन आज़ादी की 75 वी वर्षगाँठ आज़ादी का अमृत महोत्सव के तहत रक्षा उत्पादन की तीनो इकाइयों द्वारा मिलकर संयुक्त प्रदर्शनी आम जनता के लिए लगाई गयी है। प्रदर्शनी में देश की रक्षा उत्पादों को प्रदर्शित किया गया है जिसमे स्माल आर्म्स, मीडियम कैलिबर्स, लार्ज कैलिबर्स, टैंक गन के बैरेल्स, लाइट फील्ड गन, नेवल आयुध सहित आधुनिक उत्पादों को प्रदर्शित किया गया है। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत के तहत कानपुर डिफेंस कॉरिडोर का हिस्सा बनने जा रहा है जिसमे निर्माणियो का विशेष योगदान रहेगा।