कैबिनेट मंत्री सतीश महाना ने 25 विशेष एम्बुलेंस का किया उद्घाटन

 


कैबिनेट मंत्री सतीश महाना ने 25 विशेष एम्बुलेंस का किया उद्घाटन

कानपुर नगर के रीजेंसी हॉस्पिटल में प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री सतीश महाना ने 25 विशेष एम्बुलेंस का उद्घाटन किया। एम्बुलेंस को फ़ोन प्राप्त 5 मिनट में मरीज को लाने के लिए भेज दिया जाएगा। इसी के साथ ही एम्बुलेंस को रियल टाइम में ट्रैक भी किया जा सकेगा।  

पत्रकारों से बात करते हुए सतीश महाना ने कहा कि मेडिकल उपकरणों से लैस उच्चीकृत एम्बुलेंस सेवा को सरकारी अस्पतालों के लिए भी उपलब्ध कराया जायेगा। एम्बुलेंस सेवा के लिए न्यूनतम दर में उपलब्ध कराई जाएगी। सतीश महाना ने कहा कि यह 25 एम्बुलेंस कानपुर महानगर में ईलाज के लिए नया सन्देश देगी और ईलाज के लिए तत्काल अस्पताल ले जाने में सहायक होगी।