रुद्राभिषेक कर दुख रोग से छुटकारा पाएं और धन संपत्ति बढ़ाएं
रुद्राभिषेक कर दुख रोग से छुटकारा पाएं और धन संपत्ति बढ़ाएं
रुद्राभिषेक भगवान शिव को प्रसन्न करने का सबसे प्रभावी उपाय है श्रावण मास या शिवरात्रि में रुद्राभिषेक किया जाए तो इसकी महत्ता और भी बढ़ जाती है रुद्राभिषेक का अर्थ है भगवान रुद्र का अभिषेक अर्थात शिवलिंग पर रुद्र के मंत्रों द्वारा अभिषेक करना जीवन में कोई कष्ट हो या कोई मनोकामना हो तो सच्चे मन से रुद्राभिषेक कर देखें निश्चित रूप से अभीष्ट फल की प्राप्ति होगी रुद्राभिषेक ग्रह से संबंधित दोषों और रोगों से छुटकारा दिलाता है शिवरात्रि प्रदोष और सावन के सोमवार को यदि रुद्राभिषेक करें तो जीवन में चमत्कारिक बदलाव महसूस करेंगे
किस कामना के लिए किन वस्तुओं से करें अभिषेक
यदि वर्षा चाहते हो तो जल से रुद्राभिषेक करें
रोग और दुख से छुटकारा चाहते हैं तो कुश से रुद्राभिषेक करें
मकान वाहन या पशु आदि की इच्छा है तो दही से रुद्राभिषेक करें
लक्ष्मी प्राप्ति या कर्ज से छुटकारा पाने के लिए गन्ने के रस से रुद्राभिषेक करें
धन में वृद्धि के लिए जल में शहद डालकर रुद्राभिषेक करें
बीमारी को नष्ट करने के लिए जल में इत्र मिलाकर रुद्राभिषेक करें
पुत्र प्राप्ति रोग शांति के लिए तथा मनोकामनाएं पूर्ण करने के लिए गाय के दूध से रुद्राभिषेक करें
वंश में वृद्धि के लिए देसी घी से अभिषेक करना चाहिए
शत्रु नाश के लिए सरसों के तेल से अभिषेक करना चाहिए
कहां करना चाहिए रुद्राभिषेक
यदि किसी मंदिर में जाकर रुद्राभिषेक करेंगे तो बहुत उत्तम रहेगा
नदी किनारे या किसी पर्वत पर स्थित शिवलिंग पर रुद्राभिषेक करना ज्यादा फलदाई होता है
घर में भी रुद्राभिषेक किया जा सकता है
शिवलिंग न हो तो अंगूठे को भी शिवलिंग मानकर रुद्राभिषेक किया जा सकता है
तांबे के बर्तन को छोड़कर अन्य किसी धातु के बर्तन का उपयोग किया जा सकता है।
पं हेमंत शुक्ल
मां ज्योत्सना देवी नवदुर्गा मंदिर