ऐसे फरार हुआ था विकास दुबे बिकरू कांड का मुख्य आरोपी

 


                    

                   ऐसे फरार हुआ था विकास दुबे बिकरू कांड का मुख्य आरोपी


बिकरू कांड के मुख्य आरोपी विकास दुबे गैंग के सात मददगारो को एसटीएफ ने किया गिरफ्तार, असलहों का जखीरा बरामद

कानपुर नगर के बिकरू कांड विकास दुबे को लेकर एसटीएफ ने मुलजिमो को भागने में मदद करने वाले सात आरोपियों को असलहो के जखीरा के साथ गिरफ्तार किया है। एडीजी एसटीएफ अमिताभ यश ने प्रेस वार्ता में दो जुलाई बिकरू कांड में अनसुलझी गुत्थिओ का खुलासा करते हुए बताया कि एसटीएफ टीम ने असलहो की बरामदी करते हुए सात लोगो को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि असलहो के जखीरे में अमेरिका निर्मित सेमी आटोमेटिक राइफल, कार्बाइन, आधुनिक रिवाल्वर, बन्दूक सहित कई जिन्दा कारतूस और विकास दुबे का मोबाइल फोन सहित अन्य आरोपियों के मोबाइल फोन और दो लाख पांच हज़ार नगद रुपये बरामद किये है। 

एडीजी के अनुसार घटना क्रम के अनावरण में पता चला है कि मामले में कई आरोपियों ने पूर्व में गलत बयान दिए थे। उन्होंने बताया कि गैंग के पुनः खड़े होने की जानकारी नहीं है पुलिस की नज़र आरोपियों पर बनी है मामले में मुख्य अपराधी जेल में है और उनके विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जा रही है। 

गौरतलब है कि कानपुर नगर के चौबेपुर के बिकरू गांव में दो जुलाई 2020 की रात दबिश देने गई पुलिस टीम पर गैंगस्टर विकास दुबे और उसके गुर्गों ने पुलिस टीम पर हमला कर सीओ समेत आठ पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी थी। इसके बाद विकास दुबे रात में ही सहयोगियों की मदद से फरार हो गया था। पुलिस ने सात दिन के बाद विकास दुबे को मध्य प्रदेश पुलिस ने महाकाल मंदिर से पकड़कर यूपी पुलिस के सुपुर्द किया था। मध्य प्रदेश से कानपुर लाते समय गाड़ी पलट जाने पर विकास ने भागने का प्रयास किया था, जिसके बाद एनकाउंटर में वह मारा गया था।