36 महीने श्री राम मन्दिर बन कर तैयार हो जाएगा - चम्पत राय




                                https://youtu.be/i9M6IcGxMyY

36 महीने श्री राम मन्दिर बन कर तैयार हो जाएगा - चम्पत राय 

विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय उपाध्यक्ष और श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के महामंत्री चंपत राय ने प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री सतीश महाना के साथ कल प्रेसवार्ता में बताया कि अयोध्या में श्रीराम मंदिर का ऐतिहासिक निर्माण कार्य शुरू हो गया है। जितना लम्बा चौड़ा मंदिर है उतना ही लम्बी चौड़ी नीव का प्लेटफार्म बनेगा और जमीन कों पत्थर बनाया जायेगा जिसमे दो - दो फ़ीट भरने के बाद उसे रोलर चलाकर सॉइल इम्प्लीमेंट कर कॉम्पैक्ट किया जायेगा। मकर संक्रांति से नीव की तैयारियां है और मलबा हटाने का कार्य चल रहा है और लगभग 36 महीने श्री राम मन्दिर बन कर तैयार हो जाएगा। चम्पत राय ने बताया कि जनसहयोग से बनने वाले मंदिर के लिए लगभग 13 से 14 करोड़ परिवारों से निर्माण कार्य के लिए सहयोग मिलेगा। निर्माण कार्य हेतु भिक्षु और गरीब से गरीब व्यक्ति और छोटे छोटे बच्चे सहयोग कर रहे है इस कार्य के हिसाब किताब में पूर्ण पारदर्शिता रखा गया है। उन्होंने कहा कि यह देश के गौरव का मंदिर है कोई राजनीतिक लाभ का मंदिर नहीं है। जिन लोगो ने 1984 से इस लड़ाई में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया आज वो देश की सत्ता पर काबिज है। 


वही प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री सतीश महाना ने कहा कि किसी भी व्यक्ति को सहयोग करने के लिए बाध्य नहीं किया जा रहा है समाज के सभी लोग अपनी समर्थ के अनुसार भगवान् के मंदिर निर्माण के लिए सहयोग करने के लिए आगे आ रहे है।