श्रमिको के हितो, योजनाओ सहित अन्य मुद्दों को लेकर श्रम कल्याण परिषद् के अध्यक्ष राज्यमंत्री सुनील भराला की प्रेस वार्ता  



 

श्रमिको के हितो, योजनाओ सहित अन्य मुद्दों को लेकर श्रम कल्याण परिषद् के अध्यक्ष राज्यमंत्री सुनील भराला की प्रेस वार्ता  

 

औद्योगिक नगरी कानपुर पहुंचे श्रम कल्याण परिषद् के अध्यक्ष राज्यमंत्री सुनील भराला ने प्रदेश में श्रमिको के हितो के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओ सहित श्रमिको से जुड़े कई अन्य मुद्दों को लेकर बोर्ड के सदस्यों के साथ 72 वी बोर्ड की बैठक और समीक्षा किया। 

 

राज्यमंत्री ने पत्रकार वार्ता में बताया कि कि श्रमिको के कल्याणकारी योजनाओ के साथ श्रमिको को होने वाली पात्रता 15 हज़ार रुपये की आय को बढ़ा कर 24 हज़ार रूपये तक जो श्रम कल्याण परिषद् द्वारा वर्तमान में चल रही 5 कल्याणकारी योजनाओ का लाभ श्रमिको को दिलाया जायेगा।    

 

राज्यमंत्री ने कहा कि श्रमिको के हित और कल्याण के लिए उत्तर प्रदेश में कोरोना काल के दौरान 36 लाख प्रवासी श्रमिको को ससम्मान बसों और अन्य यातायात माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा लाया गया और सुव्यवस्था के आधार पर श्रमिको के घरो तक पहुंचाने का कार्य प्रदेश सरकार द्वारा किया गया। 

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा श्रमिको को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए कुशल श्रमिको के लिए जिलों श्रमिक आयोग का गठन किया गया है, जिसका स्वयं मुख्यमंत्री जी द्वारा निगरानी की जा रही है।