बसों से मजदूरो को किया जा रहा रवाना 



बसों से मजदूरो को किया जा रहा रवाना 

 

औरैया में भीषण सड़क हादसे में 26 कामगारो की मौत के बाद शासन द्वारा दूसरे राज्यों से असुरक्षित तरह से आवाजाही को रोकने और फसे हुए कामगारों को सुरक्षित पहुँचाने के लिए दिशा निर्देश जारी किये गए है। शासन के निर्देशो का पालन करते हुए कानपुर प्रशासन द्वारा रोडवेज बसों और ट्रेनों से घर तक भेजने की रणनीति पर काम शुरू कर दिया है। जिला प्रशासन द्वारा बॉर्डर पर ट्रको सहित अन्य वाहनों से सफर कर रहे मजदूरों की आवाजाही पर रोक लगा दी गयी है। इस दौरान कोई भी श्रमिक या पैदल यात्री भूखा ना रहे इसकी व्यवस्था भी जिला प्रशासन द्वारा कराई जा रही है। प्रशासनिक अधिकारियो के साथ जिलाधिकारी डॉ ब्रह्म देव राम तिवारी, डीआईजी अनंत देव और परिवहन विभाग के अधिकारियो की निगरानी में बसों द्वारा मजदूरो को भेजा जा रहा है। 

 

डीआईजी कानपुर नगर अनंत देव ने बताया कि ट्रको सहित अन्य वाहनों से सफर कर रहे मजदूरों की आवाजाही पर रोक लगा दी गयी है। आश्रय स्थल बनाकर जो लोग ट्रको से आ रहे है उन सभी लोगो को रोक लिया गया है। जनपद के भौति, रामादेवी चौराहा, महाराजपुर और चकेरी सहित चार स्थानों पर हाईवे पॉइंट बनाकर कर बसों की व्यवस्था की गयी है, जिनसे लोगो को भेजा जा रहा है।