कोरोना जांच में 12 और पॉजिटिव केस आने के बाद संख्या पहुंची 57 



 

कोरोना जांच में 12 और पॉजिटिव केस आने के बाद संख्या पहुंची 57 


 


जनपद कानपुर नगर में कोरोना जांच में 12 और पॉजिटिव केस आने के बाद कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 57 पहुँच गयी है। वही आज 6 कोरोना पॉजिटिव मरीजों को इलाज के बाद डिस्चार्ज किये जाने के बाद अब तक कुल 7 कोरोना पॉजिटिव मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज किये जा चुके है, जबकि एक व्यक्ति की मौत हुई है।जांच रिपोर्ट में कोरोना पॉजिटिव पाए गए सभी 12 लोगों को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराये जाने के साथ ही उनके घर और आसपास के क्षेत्र के लोगों को क्वारंटाइन कराया जा रहा है।  इसी के साथ जिन क्षेत्रो में पॉजिटिव केसेस पाए गए है उन क्षेत्रों को हॉटस्पॉट मानते हुए सख्ती से लॉक डाउन का पालन कराया जाएगा।

 


वही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानपुर में कोरोना पॉजिटिव केसेस को गंभीरता से लेते हुए VC के माध्यम से जिलाधिकारी कानपुर नगर डॉ ब्रह्मदेव राम तिवारी से कोरोना से निपटने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

 

जिलाधिकारी कानपुर नगर द्वारा जारी प्रेस रिलीज़ के अनुसार -


1- लॉक डाउन संबंधित व्यवस्था  पूर्व की भांति लागू रहेगी। इसे और शक्तिशाली ढंग से लागू किया जाएगा।

 

2-आवश्यक सेवाओं के अंतर्गत मात्र door to door डिलीवरी ही अनुमन्य होगी।

 

3-लॉक डाउन अवधि में आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी कार्यालय (केंद्र/राज्य सरकार के) यथावत बंद रहेंगे।

 

4- औद्योगिक इकाइयों में आवश्यक वस्तुयों के उत्पादन(नगर सीमा के अंदर) को छोड़कर पहले की भांति बंद रहेगी। किंतु अन्य आवश्यक सेवाओं के मामलों में शासन से प्राप्त अग्रिम आदेशों के क्रम में अलग से निर्णय लिया जाएगा।


5-हॉट स्पॉट क्षेत्रों की दुकानों एवं आवाजाही पर पूर्व की भांति बंद रहेगी। इन क्षत्रों में सुरक्षा, डोर स्टेप डिलीवरी व सैंपलिंग जारी रहेगी।


6-बफर जोन के अंतर्गत पूर्व वत निर्णय लागू रहेंगे।