जनकल्याणकारी योजनाओं में बिचौलियों की भूमिका न रहे, तीव्र गति से विकास कार्यों को समय एवं गुणवत्तापूर्ण कराया जाए - उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या



 

जनकल्याणकारी योजनाओं में बिचौलियों की भूमिका न रहे, तीव्र गति से विकास कार्यों को समय एवं गुणवत्तापूर्ण कराया जाए - उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या

 

औद्योगिक नगरी कानपुर नगर पहुंचे उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने अधिकारियों के साथ जिला योजना समिति की बैठक किया। उपमुख्यमंत्री ने विकास कार्यो की जानकारी लेते हुए निर्देशित किया कि जिन विभागों के पिछले 3 वर्ष की जिला योजना में प्रस्तावित धनराशि के सापेक्ष बजट प्राप्त करने हेतु प्रयास नही किये गए है उनकी सूची प्रस्तुत की जाये और इस वर्ष शासन से बजट प्राप्त कर विभागों के लिए धनराशि अवमुक्त कराई जाये। उन्होंने अधिकारियो को निर्देशित किया कि गरीब एवं जनकल्याणकारी योजनाओं में बिचौलियों की कोई भूमिका न रहे और तीव्र गति से विकास कार्यों को समय एवं गुणवत्तापूर्ण कराया जाये। 

 

पत्रकारों से बात करते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सभी अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए गए है कि प्रस्तावित किये गए विकास कार्यो की अधिकतम धनराशि प्राप्त करके जनता की जरूरतो के हिसाब से खर्च किया जाए। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि गौशालाओ और आश्रय स्थलों को लेकर सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि गौ वंशो के गर्दन पर छूरी चलने से बचाने के साथ ही निराश्रित पशुओ से फसलों को बचाना भी है। कोरोना को लेकर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना को प्रवेश नहीं करने दिया जायेगा , इसके लिए केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा एहियाती कदम उठाये गए है। देश के प्रधानमंत्री और प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा अपील की गयी है की इसको लेकर दहशत में रहने की आवश्यकता नहीं है, इससे सजग और सावधान रहकर इससे बचाव के लिए चिकित्सको द्वारा बताये जा रहे उपाय का पालन किया जाये। 

 

वही सीएए पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि देश के लिए सीएए जरूरी था, जिन लोगो ने विरोध किया और लोगो को भड़काया वो मोदीजी और भाजपा को सहन नहीं कर पा रहे है। जिन लोगो ने देश की राजधानी को जलाने दंगा करने और विवाद करने के लिए उस समय का चयन किया जब अमेरिका के राष्ट्रपति भारत आते है, ऐसे लोगो को बक्शा नहीं जायेगा।