सोशल मीडिया में आपत्तिजनक पोस्ट पर एक दर्जन लोगों पर कार्यवाही
 




सोशल मीडिया में आपत्तिजनक पोस्ट पर कार्यवाही

 

प्रदेश सरकार द्वारा सुप्रीम कोर्ट का अयोध्या मामले में फैसला आने से पूर्व पुलिस प्रशाशन ने सुरक्षा व्यवस्था और सतर्कता को लेकर सोशल मीडया पर भ्रामक प्रचार करने वाले लोगो के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाने की कड़ी चेतावनी दी गयी थी। वही कानपुर पुलिस द्वारा कानून व्यवस्था और सोशल मीडिया पर नियंत्रण के लिए कानपुर पुलिस प्रशासन ने आईआईटी द्धारा निर्मित एरो स्टैग बलून का प्रयोग किया था। पुलिस प्रशासन की चेतावनी के बाद भी कुछ लोगो द्वारा सोशल मीडिया पर भ्रामक प्रचार किया। जिसके बाद पुलिस ने ऐसे कई लोगो के खिलाफ कार्यवाही करते हुए एक दर्जन लोगो को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। 

 

कानपुर रेंज के आईजी मोहित अग्रवाल ने बताया कि कानपुर जोन में करीब एक दर्जन ऐसे लोगो को सोशल मीडिया पर आपराधिक पोस्ट करने के लिए गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। वही कुछ अन्य लोगों को जिन्होंने आपत्तिजनक पोस्ट किया है उनको बुलाकर चेतावनी दी जा रही है। उन्होंने बताया कि कानून व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है। फैसला आने के बाद भी पुलिस प्रशाशन पूरी तरह सतर्क है और लोगो से शान्ति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की जा रही है।